By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Noida Girl Apology: ‘PM ने माफ किया तो मैं रो पड़ी थी’, नोएडा की किशोरी ने बयान किया दर्द, बोली- सब खत्म हो गया था…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Noida Girl Apology: ‘PM ने माफ किया तो मैं रो पड़ी थी’, नोएडा की किशोरी ने बयान किया दर्द, बोली- सब खत्म हो गया था…
राष्ट्रीय समाचार

Noida Girl Apology: ‘PM ने माफ किया तो मैं रो पड़ी थी’, नोएडा की किशोरी ने बयान किया दर्द, बोली- सब खत्म हो गया था…

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/02 at 3:40 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 01 at 16.54.51 1 1
SHARE

Noida Girl Apology: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई नोएडा की 15 वर्षीय छात्रा ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। छात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के माफ करने वाले संदेश ने उसे “दूसरी जिंदगी” दी है। उसने यह भी दावा किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव और माहौल में आकर उसने आपत्तिजनक बातें कही थीं।

Contents
‘PM मोदी ने तुरंत माफ कर दिया, मैं रो पड़ी’दावा- मिल रही हैं रेप की धमकियां‘Case अभी भी वापस नहीं हुआ’क्या है पूरा मामला?

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उसके खिलाफ दर्ज मामला अभी तक वापस नहीं लिया गया है।

Also Read –Abhijeet Dipke on PM Modi: ‘पहले छात्रों से माफी मांगें PM मोदी’, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के लिए की बड़ी मांग

छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने जो शब्द बोले, वे गलत थे। (Noida Girl Apology) हालांकि उसने कहा कि प्रदर्शन स्थल का माहौल और वहां मौजूद लोगों की बातें उसके फैसले को प्रभावित कर रही थीं।

- Advertisement -

उसने कहा कि वह 23 जुलाई को दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी। (Noida Girl Apology) वहीं उसे पता चला कि पास के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल चल रही है। जिज्ञासा के चलते वह वहां पहुंची, जहां कई यूट्यूबर लोगों से बातचीत कर रहे थे और उन्हें कैमरे पर अपनी राय रखने के लिए कह रहे थे।

छात्रा के मुताबिक, जब उससे कुछ बोलने के लिए कहा गया तो उसने पूछा कि क्या कहना है और किस बारे में कहना है। (Noida Girl Apology) जवाब में उसे कहा गया कि जो मन में आए, वह बोल सकती है। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

Also Read –Kerala Heavy Rain Flood: केरल में बारिश से जलजला! 8 की मौत, कई लापता; भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही

उसने कहा, “मैंने बहुत बड़ी गलती की। मैंने माफी मांगी है और जब तक मेरी माफी स्वीकार नहीं होगी, मैं माफी मांगती रहूंगी।”

‘PM मोदी ने तुरंत माफ कर दिया, मैं रो पड़ी’

प्रधानमंत्री के संदेश का जिक्र करते हुए छात्रा भावुक हो गई। (Noida Girl Apology) उसने कहा कि उसे लगा था कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री के शब्दों ने उसे नई उम्मीद दी।

उसने कहा, “मुझे लगा था कि सब खत्म हो गया है। लेकिन प्रधानमंत्री ने मुझे माफ कर दिया। (Noida Girl Apology) यह मेरे लिए दूसरी जिंदगी मिलने जैसा है। जिस व्यक्ति के खिलाफ मैंने इतने गलत शब्द कहे, उसी ने मुझे माफ कर दिया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”

अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। (Noida Girl Apology) इसके बावजूद उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाना चाहिए ताकि वे अपनी गलती से सीख सकें।

दावा- मिल रही हैं रेप की धमकियां

छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है, जिसके बाद उसे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसने दावा किया, “अनजान नंबरों से फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां मिलूंगी, वहां रेप करके नाले में फेंक देंगे। मैं अब यह सब और नहीं सह सकती।”

‘Case अभी भी वापस नहीं हुआ’

छात्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। (Noida Girl Apology) उसने दावा किया कि पुलिस उसके घर भी पहुंची और लगातार उसकी तलाश कर रही है। उसके अनुसार, उसे ऐसा महसूस कराया जा रहा है जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो।

क्या है पूरा मामला?

आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने को ट्रांसफर कर दिया गया क्योंकि कथित घटना राष्ट्रीय राजधानी में हुई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस वीडियो के प्रसार को लेकर भी मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को वीडियो हटाने के लिए नोटिस भेजा था और जांच के तहत इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया था।

You Might Also Like

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी

Partition Horrors Remembrance Day: PM मोदी ने विभाजन पीड़ितों को किया याद, बोले- ‘लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगी’

Russia-Ukraine Dispute: रूस-यूक्रेन विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ की एंट्री! रूस ने बनाया आर्बिट्रेटर, मिलियन डॉलर का है केस

CJP School Thik Karo Campaign: CJP का बड़ा ऐलान…15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर?

Amit Shah: ‘आज 3 बजे से चर्चा शुरू, सारे सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष को अमित का खुला चैलेंज-आ जाएगा देश के सामने सच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 01 at 16.54.51 1 Kerala Heavy Rain Flood: केरल में बारिश से जलजला! 8 की मौत, कई लापता; भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही
Next Article WhatsApp Image 2026 08 01 at 16.54.51 1 2 Cauvery Water Dispute: कावेरी पर फिर छिड़ी सियासी जंग! DMK पहुंची सुप्रीम कोर्ट, डीके शिवकुमार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
राष्ट्रीय समाचार 8 घंटे ago
2033428 befunky2026 7 623 15 54
Ranabaali Movie Poster: तिरंगे में लिपटे दिखे विजय देवरकोंडा, ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 4
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 3
Indonesia Earthquake 7.7 Magnitude: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मची दहशत; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 1
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31
Indian Killed in Germany: हरियाणा के लड़के की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या, बहन से कहा था इस रक्षाबंधन गोल्ड रिंग दूंगा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?