Noida Mamura Fire: नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव में एक जी+4 इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर खड़े एक इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) की बैटरी चार्जिंग (Charging) के दौरान स्पार्किंग (Sparking) हुई। इसके बाद आसपास खड़े पेट्रोल वाहन (Petrol Vehicle) भी आग की चपेट में आ गए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। (Noida Mamura Fire) घटना के समय इमारत में रहने वाले लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एक्ज़िक्यूटिवब्रांच
Noida Mamura Fire: 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही फायर सर्विस (Fire Service) की सात फायर टेंडर (Fire Tender), एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (Hydraulic Platform), मुख्य शमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। (Noida Mamura Fire) इसके बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू किया गया। यह इमारत जी+4 थी, जिसमें करीब 50 परिवार रह रहे थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
धुएं से बिगड़ी तबीयत, महिला और पुरुष की मौत
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान धुएं की वजह से दो लोगों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। दोनों को तुरंत एंबुलेंस (Ambulance) की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत काफी गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
- Advertisement -
बिल्डिंग मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया
एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वह जी+4 बिल्डिंग थी। उसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी हुई थी और हर फ्लोर पर करीब 12 परिवार रह रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह किसी ईवी वाहन (EV Vehicle) की चार्जिंग के दौरान हुई स्पार्किंग बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फेज-3 थाना (Phase-3 Police Station) में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।
आग पर पूरी तरह पाया गया काबू
पुलिस के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन दो लोगों की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में हुई इस आग की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने, राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
