Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के CM विजय थलापति के फैंस के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! दरअसल इतने लंबे इंतजार के बाद विजय ने खुद अनाउंस कर दिया कि उनकी फिल्म जन नायगन कब दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, विजय ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ ही फिल्म का नया बेहद धमाकेदार पोस्टर भी रिवील कर दिया है, आइए दिखाते हैं।
Jana Nayagan Release Date: कब रिलीज होगी जन नायगन
विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायगन आखिरकार अब सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, उन्होंने थोड़ी देर पहले ही अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। (Jana Nayagan Release Date) विजय ने जन नायगन का एक बेहद ही धमाकेदार पोस्टर साझा किया, जिसमें वे पुलिस की वर्दी पहने एक्शन मोड में नजर आ रहें हैं, इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया कि उनकी फिल्म जन नायगन 23 जुलाई से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। यानी कि जन नायगन 23 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
जन नायगन को मिला सेंसर सर्टिफिकेट
बता दें कि विजय की फिल्म जन नायगन उनके करियर की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे राजनीति में कदम रख चुके हैं और इस वजह से उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। (Jana Nayagan Release Date) जन नायगन इस साल की शुरुआत में यानी कि जनवरी के पहले हफ्ते में यानी कि 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि अब फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है, जी हां!।सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने फिल्म में कई बदलवा के आदेश दिए हैं। बता दें कि जन नायगन को A सर्टिफिकेट मिला है, यानी कि 18 साल से बड़ी उम्र वाले लोग इस फिल्म को देख सकेंगे।
- Advertisement -
Also Read –Jennifer Winget Husband: जेनिफर विंगेट कल दूसरी बार बनेंगी दुल्हन, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
जन नायगन स्टार कास्ट
विजय की फिल्म जन नायगन में उनके साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बिजू जैसे एक्टर्स हैं, बॉबी देओल फिल्म में विलेन का रोल अदा कर रहें हैं। (Jana Nayagan Release Date) एच. विनोद द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, जबकि केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। ‘जन नायगन’ 380 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, जो बॉक्स ऑफिस पर 23 जुलाई को तहलका मचाने के लिए तैयार है।
