By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Abortion Law: फ्रांस ने गर्भपात को घोषित किया संवैधानिक अधिकार, ऐसा करने वाला बना पहला देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Abortion Law: फ्रांस ने गर्भपात को घोषित किया संवैधानिक अधिकार, ऐसा करने वाला बना पहला देश
ताज़ा खबरेंविदेश

Abortion Law: फ्रांस ने गर्भपात को घोषित किया संवैधानिक अधिकार, ऐसा करने वाला बना पहला देश

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/05 at 1:00 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
Untitled design 41
SHARE

Abortion Law: 4 मार्च 2024 को फ्रांस इतिहास रचने वाला पहला देश बन गया, जिसने गर्भपात को संवैधानिक अधिकार घोषित किया। 1958 के संविधान में संशोधन करते हुए, फ्रांसीसी सांसदों ने महिलाओं को गर्भपात का निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार प्रदान कर दिया। इस ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव के पक्ष में 780 और विरोध में केवल 72 वोट पड़े।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस फैसले को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया को एक संदेश देगा। (Abortion Law) उन्होंने कहा, “आज, हमने महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।”

image 81

हालांकि, गर्भपात विरोधी समूहों ने इस संवैधानिक बदलाव की कड़ी आलोचना की है। (Abortion Law) वहीं, गर्भपात अधिकार के समर्थकों ने पेरिस में जुलूस निकालकर इस फैसले का स्वागत किया।

यह मॉडर्न फ्रांस के दस्तावेज में 2008 के बाद 25वां संशोधन है। (Abortion Law) इस ऐतिहासिक फैसले के बाद लोगों ने एफिल टावर पर इकट्ठा होकर “मेरा शरीर, मेरा अधिकार” के नारे लगाए और अपना समर्थन जताया।

- Advertisement -

यह संवैधानिक बदलाव गर्भपात के अधिकार को मजबूत करने और महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में स्वतंत्र निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Abortion Law: ‘आपके लिए नहीं ले सकता कोई और फैसला’

गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाले संसोधन पर वोटिंग से पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रियल एटल ने संसद में कहा कि गर्भपात का अधिकार खतरे में था और निर्णय लेने वालों की दया पर निर्भर था. उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं को एक संदेश दे रहे हैं कि आपके शरीर पर आपका ही अधिकार है और कोई दूसरा इसे लेकर फैसला नहीं कर सकता है.

image 82

संसद में इस संसोधन का विरोध कर रहे नेताओं ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर सियासी फायदे के लिए संविधान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. आलोचकों का कहना है कि इस संविधान संसोधन अपनेआप में गलत है और गैर-जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति मैक्रों इसके जरिए वामपंथी विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं.

फ्रांस के संविधान में ये बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब 2022 में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अब अलग-अलग राज्य अपने स्तर पर गर्भपात को रोकने के लिए बैन लगा सकते हैं. इस फैसले से लाखों महिलाओं के गर्भपात के अधिकार खत्म हो गए हैं.

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Untitled design 40 IPL 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने खड़े किए बड़े सवाल, SRH के फैसले पर जताई आपत्ति
Next Article IND vs ENG: भारत सीरीज जीतने के बावजूद आखिरी टेस्ट में मारना चाहेगा बाजी, जानिए जीत क्यों अहम
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 4 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 7 दिन ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 1 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?