By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: 11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- ‘नकली से सावधान’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > 11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- ‘नकली से सावधान’
मनोरंजनताज़ा खबरें

11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- ‘नकली से सावधान’

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/09 at 9:26 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- 'नकली से सावधान'
11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- 'नकली से सावधान'
SHARE

इस फिल्म की मजेदार कहानी और अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत बाकी एक्टर्स की एक्टिंग आज भी लोगों के दिमाग में इतनी ताजा है कि इसे 11 साल पुरानी मान पाना मुश्किल है. आइए बताते हैं अक्षय की इस फिल्म से जुड़े मजेदार फैक्ट्स जिनपर आपका ध्यान नहीं गया होगा.बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पक्के वाले फैन्स आए दिन अपने ‘खिलाड़ी’ स्टार से अपील करते रहते हैं कि वो फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ कोई फिल्म लेकर आएं. पिछले कई साल से अक्षय के दरबार में पेंडिंग चल रही फैन्स की इस दुआ के पीछे एक बहुत सॉलिड वजह है.अक्षय ने 2012 से 2015 तक, 5 सालों में 15 कामयाब-कमाऊ फिल्में दी थीं. और इनमें से 5 फिल्मों में किसी न किसी तरह फिल्ममेकर नीरज पांडे का नाम जुड़ा रहा. किसी में नीरज डायरेक्टर थे, किसी में प्रोड्यूसर और किसी में राइटर. इस जबरदस्त कामयाब जोड़ी की शुरुआत उस फिल्म से हुई थी, जो ‘हाइस्ट’ जॉनर यानी लूट के टॉपिक पर बनीं सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में से एक है.

Contents
बॉम्बे का ऑपेरा हाउस, नकली सीबीआई और असली लूटअनुपम खेर का लूट कनेक्शनअसली CBI ने डलवाया था फिल्म में मैसेज
image 58

फिल्म का नाम है ‘स्पेशल 26’. इस फिल्म की मजेदार कहानी और अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत बाकी एक्टर्स की एक्टिंग आज भी लोगों के दिमाग में इतनी ताजा है कि इसे 11 साल पुरानी मान पाना मुश्किल है.

बॉम्बे का ऑपेरा हाउस, नकली सीबीआई और असली लूट

1987 में बॉम्बे (अब मुंबई) के मशहूर ज्यूलरी स्टोर, त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी एंड सन्स की ऑपेरा हाउस ब्रांच में एक ऐसी लूट हुई, जिसका केस आजतक हल नहीं हो सका है.17 मार्च को मोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अखबार में ‘इंटेलिजेंस ऑफिसर्स और सिक्योरिटी ऑफिसर्स’ की पोस्ट के लिए ऐड दिया. इंटरव्यू देने आए ग्रेजुएट लोगों में से इस व्यक्ति ने 26 लोगों को चुना और इन्हें रेड मारने की क्लासरूम ट्रेनिंग दी. दो दिन बाद, 19 मार्च को नए-नए इन ‘ऑफिसर्स’ को रेड मारने की ‘मॉक ट्रेनिंग’ भी मिली, और जगह थी- जावेरी एंड सन्स का स्टोर.

image 59

ट्रेनिंग देने वाले ऑफिसर ने अपने रंगरूटों से, रेड में उठाई ज्यूलरी और कैश एक गाडी में रखवाया और दूसरी लोकेशन पर चल रही ऐसी ही ‘मॉक ट्रेनिंग’ को सुपरवाईज करने का बोलकर निकल लिया. नए ऑफिसर भी वहीं खड़े रहे, जावेरी एंड सन्स के कर्मचारी भी और बाकी लोग भी. करीब एक घंटे बाद जब पुलिस बुलाई गई, तो पता लगा कि कोई आदमी नकली सीबीआई बनकर, असली सोना और नकदी उड़ा ले गया. रिपोर्ट्स में ये पूरी लूट 20 से 35 लाख रुपये की बताई जाती है, 1987 में! ‘स्पेशल 26’ की कहानी इसी लूट पर बेस्ड थी.

- Advertisement -

अनुपम खेर का लूट कनेक्शन

‘स्पेशल 26’ की टैगलाइन थी- ‘असली ताकत दिल में होती है’. फिल्म में ये एक डायलॉग है, जिसे अनुपम खेर का किरदार बोलता नजर आता है. ‘स्पेशल 26’ देखने वालों को याद होगा कि इस डायलॉग का पूरा मामला कितना मजेदार था. इस डायलॉग में उतना दम नहीं है, जितना दम अनुपम खेर की डिलीवरी इसमें डाल देती है.

बैकग्राउंड ये है कि अनुपम, जो अक्षय कुमार के किरदार के साथ लूट करने वालों में से एक हैं, एक सिचुएशन में इतना घबराए हुए होते हैं कि उन्हें इस लाइन के अलावा कुछ सूझता ही नहीं. लेकिन ये पहली बार नहीं था कि अनुपम ने ऑपेरा हाउस लूट पर बेस्ड कहानी में, इस तरह का किरदार निभा रहे हों. 1992 में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और माला सिन्हा स्टारर फिल्म ‘खेल’ में भी ऑपेरा हाउस की लूट पर बेस्ड एक सीक्वेंस था. इस फिल्म में भी अनुपम खेर ने अनिल के साथ कॉन आर्टिस्ट का किरदार निभाया था.

image 60

असली CBI ने डलवाया था फिल्म में मैसेज

‘स्पेशल 26’ के सारा प्रोमो और ट्रेलर्स में असली सीबीआई बनाम नकली सीबीआई का खेल दिखाया गया था. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने असली सीबीआई ऑफिसर का किरदार निभाया था, जिसकी टीम ऑपेरा हाउस में लूट डालने वाले को खोज रही है.

फिल्म का प्रमोशनल मैटेरियल देखकर असली सीबीआई ने फिल्म की टीम को अप्रोच किया था कि वो एक डिस्क्लेमर ऐड कर लें. इस रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए ‘स्पेशल 26’ के मेकर्स ने फिल्म में एक लाइन जोड़ी थी- ‘नकली सीबीआई ऑफिसर्स से सावधान’. इसके साथ सीबीआई के मुंबई ऑफिस के एड्रेस और फोन नंबर के साथ जनता को वॉर्निंग दी गई थी कि हमेशा पहले असली सीबीआई से वेरीफाई कर लें.

अक्षय कुमार और बॉलीवुड में नई कहानियां देखने वालों को ये बात आज भी सालती है कि ये जोड़ी फिर से कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेकर आ रही. ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ में जहां नीरज ने अक्षय को डायरेक्ट किया था. वहीं अक्षय स्टारर ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ और ‘रुस्तम’ को नीरज ने प्रोड्यूस किया था

You Might Also Like

Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में

ShahRukh Khan King Movie: जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को दिया तोहफा, ‘तू मिल जाए’ गाने पर क्यों उठी बॉयकॉट की मांग?

Nora Fatehi: नोरा फतेही हाजिर हो! कोर्ट ने भेजा समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में क्यों आया बुलावा?

Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान ने लगाई फटकार स्कॉउट ओपी शो छोड़ने को कहा, जाने कौन हुआ एविक्ट

Sai Pallavi Viral Video: साई पल्लवी ने कहा- रावण गलत नहीं था,हो गई ट्रोल माता सीता का रोल करने पर लोगों ने कहा-बहिष्कार करें

TAGGED: #entertainment, #politicsnews, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आमिर खान की कंपनी, फिर क्यों 'लापता लेडीज' की प्रोड्यूसर बनीं किरण? बोलीं- सारी उम्मीद उनसे... आमिर खान की कंपनी, फिर क्यों ‘लापता लेडीज’ की प्रोड्यूसर बनीं किरण? बोलीं- सारी उम्मीद उनसे…
Next Article Pakistan: पाकिस्तान के वोटरों ने आतंकवाद को कहा-ना, हार गया हाफिज सईद का बेटा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 2
Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 1
Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत
विदेश 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके
विदेश 1 दिन ago
2061076 india skills report 2026202611021634120000 1
Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
neha bora 1793611767193 qkvk 1793611767428 BiC8 b7a54f30 1ed0 40fa ad57 1ade0fffff8e rEKu
Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?