By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Trump-Putin talks: ट्रंप-पुतिन वार्ता: सीमित शांति समझौते पर सहमति, 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा रूस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Trump-Putin talks: ट्रंप-पुतिन वार्ता: सीमित शांति समझौते पर सहमति, 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा रूस
ताज़ा खबरें

Trump-Putin talks: ट्रंप-पुतिन वार्ता: सीमित शांति समझौते पर सहमति, 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा रूस

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/19 at 1:12 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 71
SHARE

 Trump-Putin talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद रूस ने एलान किया है कि वह अगले 30 दिनों तक यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। बातचीत के दौरान पुतिन कहा कि संघर्ष का समाधान व्यापक, टिकाऊ और दीर्घकालिक होना चाहिए, जिसमें रूस के अपने सुरक्षा हितों और युद्ध के मूल कारणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Contents
 Trump-Putin talks: क्रेमलिन ने जारी किया बयानयूक्रेन से अमेरिका को फायदा, समझिए कैसे..कई अन्य मुद्दों पर हुई वार्ता

बता दें कि मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर दो घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत में बनी सहमति को व्हाइट हाउस ने शांति की दिशा में पहला कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे काला सागर में समुद्री युद्ध विराम हो जाएगा और लड़ाई पूरी तरह से और स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी। (Trump-Putin talks) व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि व्यापक शांति योजना की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से वार्ता तुरंत शुरू होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यूक्रेन इस चरणबद्ध युद्ध विराम की योजना पर सहमत है या नहीं।

image 71

 Trump-Putin talks: क्रेमलिन ने जारी किया बयान

वहीं, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि बातचीत के दौरान पुतिन ने संघर्ष विराम की निगरानी करने और यूक्रेन की ओर से अधिक सैनिकों को जुटाने और खुद को फिर से हथियारबंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करने से रोकने के बारे में भी अहम बिंदु उठाए। (Trump-Putin talks) क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप से यूक्रेन को विदेशी सैन्य और खुफिया सहायता बंद करने का भी आह्वान किया है।

अमेरिका ने पहले रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिनों के लिए संपूर्ण युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था। इस पर यूक्रेन पिछले हफ्ते ही अपनी सहमति जता दी थी। लेकिन पुतिन के साथ बातचीत के बाद क्रेमलिन और व्हाइट हाउस की तरफ से सिर्फ ऊर्जा संयंत्रों और बुनियादी ढाचें पर हमला रोकने की बात कही गई है।

- Advertisement -
image 72

यूक्रेन से अमेरिका को फायदा, समझिए कैसे..

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा से अमेरिका को फायदा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ खनिजों उत्कनन पर समझौते के लिए बातचीत कर रहा है। (Trump-Putin talks) खनिज के प्रसंस्करण के लिए अमेरिका को बिजली की जरूरत होगी। इसलिए उसकी सबसे बड़ी चिंता यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को लेकर है। रूस ने फरवरी 2022 में अपने आक्रमण के बाद से यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को बार-बार नुकसान पहुंचाया है। इससे यूक्रेन की बिजली आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर जबरदस्त हवाई हमले किए हैं।

कई अन्य मुद्दों पर हुई वार्ता

क्रेमलिन ने बताया कि दोनों नेताओं ने कैदियों की अदला-बदली और समुद्री सुरक्षा के बारे में बात की। पुतिन ने ट्रंप के प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने अमेरिका-रूस संबंधों को सामान्य बनाने में रुचि व्यक्त की, वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और यहां तक कि हॉकी मैचों जैसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

You Might Also Like

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

Delhi volcanic ash cloud: दिल्ली में इथियोपियाई हाहाकार! 130 KM/H की रफ़्तार से पहुंचा राख का जहरीला बादल, अलर्ट पर DGCA

TAGGED: Trump-Putin talks

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 69 Elon Musk SpaceX Success: सुनीता समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों की तबीयत ठीक, सकुशल वापसी पर मस्क ने दी बधाई
Next Article image 74 Billionaire Elon Musk: एलन मस्क ने इन 3 लोगों को बताया सबसे बुद्धिमान, एक से तो 36 का आंकड़ा, फिर भी की तारीफ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 2
Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 17 at 11.00.14 AM 4
Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म गबरू का धमाकेदार पोस्टर हुआ जारी, जाने कब रिलीज होगी फिल्म
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 17 at 11.00.14 AM 2
Assam assembly elections 2026: असम में चुनावी शंखनाद! एक झटके में BJP से 30 विधायक आउट? इन 3 ब्रह्मास्त्र से ढह जाएगा विपक्ष
Blog 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?