By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक, सनी देओल से मनोज बाजपेयी तक तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक, सनी देओल से मनोज बाजपेयी तक तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक, सनी देओल से मनोज बाजपेयी तक तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/12/27 at 5:19 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 123
SHARE

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. दिग्गज कांग्रेस नेता, अर्थशास्त्री और भारत के इकोनॉमी रिफॉर्मर ने 2004 से 2014 तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया, और देश के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी महान राजनेता को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है.

Contents
Manmohan Singh Death: मनोज बाजपेयी ने जताया दुखसंजय दत्त ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलिसनी देओल ने पोस्ट कर पूर्व पीएम के निधन पर शोक जतायामाधुरी दीक्षित ने भी पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोकरितेश देशमुख ने भी पूर्व पीएम के निधन पर दुख किया जाहिरकॉमेडियन कपिल शर्मा में पूर्व पीएम को किया यादसायरा बानों ने भी पूर्व पीएम के निधन पर जताया दुखहेमा मालिनी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death: मनोज बाजपेयी ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक्स अकाउंट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया. मनोज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ हमारे पूर्व प्रधान मंत्री के निधन से दुखी हूं. एक राजनेता जिनका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.”

image 123

संजय दत्त ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूर्व पीएम की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया. संजय दत्त ने लिखा, “ डॉ मनमोहन सिंह जी (Manmohan Singh Death) के निधन पर मैं बहुत दुखी हूं. उनके योगदान को भारत कभी नहीं भूलेगा.”

सनी देओल ने पोस्ट कर पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया

सनी देओल ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) के निधन पर शोक जाहिर किया. सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ मुझे डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ है. वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. राष्ट्र के विकास में उनकी बुद्धिमत्ता, निष्ठा और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मेरी हार्दिक संवेदना. RIP Dr मनमोहन सिंह.”

- Advertisement -

माधुरी दीक्षित ने भी पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक

माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) की एक तस्वीर के साथ एक नोट भी साझा किया, जिसमें लिखा था, “डॉ. मनमोहन सिंह की राष्ट्र के प्रति यात्रा और सेवा सच्ची बुद्धिमत्ता और अनुग्रह को दर्शाती है. उनका नेतृत्व हमें याद दिलाता है कि शांत दृढ़ संकल्प पहाड़ों को हिला सकता है. एक अद्भुत नेता और उससे भी ज्यादा शानदार इंसान. उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

रितेश देशमुख ने भी पूर्व पीएम के निधन पर दुख किया जाहिर

रितेश देशमुख ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “ आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है. वह व्यक्ति जिसने भारत के आर्थिक विकास को गति दी. वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक थे. हम उनकी विरासत के सदैव ऋणी रहेंगे. उनकी आत्मा को शाश्वत महिमा मिले. शुक्रिया श्री मनमोहन सिंह जी.”

कॉमेडियन कपिल शर्मा में पूर्व पीएम को किया याद

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कपिल ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है. भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार और अखंडता और विनम्रता के प्रतीक, डॉ मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं. उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया.रेस्ट इन पीस, डॉ. सिंह. आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा.”

भोजपुरी के स्टार्स रवि किशन और खेसारी लाल यादव ने भी पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सायरा बानों ने भी पूर्व पीएम के निधन पर जताया दुख

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर पीएम मनमोहन सिंह संग दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और अपनी एक तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया और पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

हेमा मालिनी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

हेमा मालिनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) के निधन पर शोक जताया है. हेमा मालिनी ने पोस्ट में लिखा है,“डॉ. मनमोहन सिंह रेस्ट इन पीस, राष्ट्र अपने सबसे प्रतिष्ठित बेटों में से एक के निधन पर शोक मना रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्ववर्ती सरकारों में अग्रणी वित्त मंत्री रहे डॉ. सिंह नहीं रहे. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. हमारी आर्थिक उन्नति में उनके योगदान के लिए पूरा देश डॉ. सिंह को सलाम करता है.”

You Might Also Like

Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो

Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा

Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ

Awarapan 2 Songs: आवारापन 2 में होगा अमाल मलिक का गाना, खुद किया कंफर्म

Jana Nayagan Controversy: जना नायगन फिर फंसी मुसीबत में, इस गांव के लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन, जानिए वजह

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 122 Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमले में अब तक 46 की मौत, अब पलटवार की तैयारी में काबुल
Next Article 8 Afghanistan: ‘महिलाओं को काम पर रखना बंद करें, वरना….’, तालिबान की सभी गैर सरकारी संगठनों को चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 20 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?