By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Zelensky India Criticism: तब भारत ने क्यों साधी चुप्पी? PM मोदी के बयान पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की..उठाए कई सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Zelensky India Criticism: तब भारत ने क्यों साधी चुप्पी? PM मोदी के बयान पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की..उठाए कई सवाल
विदेश

Zelensky India Criticism: तब भारत ने क्यों साधी चुप्पी? PM मोदी के बयान पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की..उठाए कई सवाल

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/31 at 4:17 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM 2
SHARE

Zelensky India Criticism: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत समेत कुछ देशों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिन देशों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले की निंदा की, उन्होंने यूक्रेन में बच्चों और आम नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। जेलेंस्की के मुताबिक यह रवैया न केवल भ्रमित करने वाला है, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है।

Contents
Zelensky India Criticism: ड्रोन हमले के दावे को यूक्रेन ने बताया झूठापीएम मोदी का बयान क्या था?यूक्रेनी विदेश मंत्री का कड़ा रुखतनाव और कूटनीति के बीच बढ़ता विवाद

Zelensky India Criticism: ड्रोन हमले के दावे को यूक्रेन ने बताया झूठा

रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुतिन के आवास पर यूक्रेन की ओर से किसी भी तरह का ड्रोन हमला नहीं किया गया। (Zelensky India Criticism) उन्होंने कहा कि भारत, यूएई और कुछ अन्य देशों ने जिस घटना की निंदा की, वह वास्तव में हुई ही नहीं। जेलेंस्की ने सवाल उठाया कि जब रूस लंबे समय से यूक्रेनी नागरिकों, खासकर बच्चों पर हमले कर रहा है, तब इन देशों की ओर से ऐसी कोई कड़ी प्रतिक्रिया क्यों नहीं देखने को मिली।

Also Read –India fourth largest economy: साल के आखिरी दिन… देश को सबसे ऐतिहासिक तोहफा! जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’, दुनिया सन्न!

पीएम मोदी का बयान क्या था?

रूस ने 29 दिसंबर को दावा किया था कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन के जरिए नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश की। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से “बहुत चिंतित” हैं। (Zelensky India Criticism) उन्होंने यह भी कहा कि चल रहे राजनयिक प्रयास ही दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे बेहतर रास्ता हैं, और सभी पक्षों से ऐसे कदमों से बचने का आग्रह किया जो शांति प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं।

- Advertisement -

Also Read –Barabanki News: बाराबंकी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद,पुलिस–राजस्व विभाग की मिलीभगत के आरोप, अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी

यूक्रेनी विदेश मंत्री का कड़ा रुख

इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री एंडी सिबिहा ने भी भारत, यूएई और पाकिस्तान की प्रतिक्रियाओं पर निराशा जताई थी। (Zelensky India Criticism) उन्होंने कहा कि रूस ने कथित ड्रोन हमले को लेकर अब तक कोई विश्वसनीय सबूत पेश नहीं किया है और ऐसा कोई हमला हुआ ही नहीं। सिबिहा ने आरोप लगाया कि रूस इस तरह के दावों के जरिए शांति वार्ता को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है।

तनाव और कूटनीति के बीच बढ़ता विवाद

कुल मिलाकर, इस मुद्दे ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं और कूटनीतिक संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां अलग-अलग देशों के बयानों को लेकर यूक्रेन खुलकर असंतोष जता रहा है।

You Might Also Like

Trump France Tariff: ट्रंप ने फ्रांस को दी 200% टैरिफ लगाने की धमकी…बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होने पर कड़ा रुख, छिड़ा ट्रेड वॉर

Love And War Release Date: क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म Love And War की रिलीज डेट बदल गई है, जाने वायरल खबर की सच

China steel plant explosion: चीन में ‘बड़ा धमाका’! स्टील प्लांट बना आग का गोला, कांप उठा पूरा शहर… 2 की मौत, 66 घायल

Junaid Safdar Wedding Controversy: पाकिस्तान को लग गई ‘मिर्ची’! नवाज शरीफ की पोते की दुल्हन ने पहना ‘भारतीय’ लहंगा, मच गया बवाल

Greenland Crisis: यूरोप को ब्लैकमेल नहीं कर पाएंगे…, ट्रंप को डेनमार्क PM ने दिखाया आईना, ग्रीनलैंड पर बढ़ा विवाद

TAGGED: #Zelensky India Criticism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM India fourth largest economy: साल के आखिरी दिन… देश को सबसे ऐतिहासिक तोहफा! जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’, दुनिया सन्न!
Next Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM 3 The Kerala Story 2: आ रही द केरल स्टोरी 2, जानिए स्टार कास्ट व कब रिलीज होगी फिल्म
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 22
Neha Kakkar Rohanpreet Divorce: नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत को तलाक देने पर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
मनोरंजन 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 21
Atlee Wife Priya Pregnant: निर्देशक एटली ने दी खुशखबरी, पत्नी प्रिया दोबारा हैं प्रेग्नेंट
मनोरंजन 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 20
King Movie Climax: कैसा होगा किंग का क्लाइमेक्स? लीक हुई डिटेल, जानिए
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 19
Rohit Sharma: रोहित-विराट की कमाई पर BCCI की ‘कैंची’, अगरकर का प्लान लीक?
स्पोर्ट्स 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 18
Trump France Tariff: ट्रंप ने फ्रांस को दी 200% टैरिफ लगाने की धमकी…बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होने पर कड़ा रुख, छिड़ा ट्रेड वॉर
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 17
Love And War Release Date: क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म Love And War की रिलीज डेट बदल गई है, जाने वायरल खबर की सच
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?