By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India fourth largest economy: साल के आखिरी दिन… देश को सबसे ऐतिहासिक तोहफा! जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’, दुनिया सन्न!
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > India fourth largest economy: साल के आखिरी दिन… देश को सबसे ऐतिहासिक तोहफा! जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’, दुनिया सन्न!
विदेश

India fourth largest economy: साल के आखिरी दिन… देश को सबसे ऐतिहासिक तोहफा! जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी ‘अर्थव्यवस्था’, दुनिया सन्न!

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/31 at 3:59 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM
SHARE

India fourth largest economy: आज साल 2025 का आखिरी दिन है… और आज के दिन भारत के नाम एक बड़ी आर्थिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल आर्थिक आंकड़ों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की वैश्विक भूमिका, नीति सुधारों और भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूती से स्पष्टतता से रेखांकित करती है।

Contents
India fourth largest economy: भारत ने जापान को छोड़ा पीछेपीएम मोदी ने बताया सफलता की कारणसबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाGST, टैक्स और बिजनेस रिफॉर्म्स का प्रभावट्रेड डील्स और वैश्विक विस्तारअब.. आगे की राह?

India fourth largest economy: भारत ने जापान को छोड़ा पीछे

नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि जापान की अर्थव्यवस्था करीब 4.2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास आंकी जा रही है। (India fourth largest economy) इस तरह भारत अब अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के सबसे टॉप पर रहने वाले अर्थव्यवस्थाओं वाले देश की बात करें तो अमेरिका लगभग 30.5 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ पहले स्थान पर है, चीन लगभग 19.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर, जर्मनी लगभग 4.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे और भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।

Also Read –Hafiz Saeed Statement: “भारत को अल्लाह ने सबक सिखा दिया…”, आतंकी हाफिज सईद का जहरीला दावा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया खोखला!

पीएम मोदी ने बताया सफलता की कारण

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा कि भारत आज दुनिया के वैश्विक ध्यान का केंद्र बना है। उन्होंने लिंक्डइन पर साझा अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की इस सफलता के पीछे युवा जनसंख्या, नवाचार की क्षमता, सुधारों की निरंतरता और मजबूत नीतिगत इच्छाशक्ति है। (India fourth largest economy) प्रधानमंत्री के शब्दों में, “भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है।” उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार ने संस्थागत सुधार, सुशासन, सरल नियम-कानून और दीर्घकालिक समावेशी विकास की मजबूत नींव तैयार की, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है।

- Advertisement -

Also Read –Barabanki News: बाराबंकी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद,पुलिस–राजस्व विभाग की मिलीभगत के आरोप, अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

भारत की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। मजबूत घरेलू खपत, सर्विस सेक्टर की ताकत, डिजिटलाइजेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम ने भारत को इस मुकाम तक पहुंचाने में अपनी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमें डिजिटल इंडिया, UPI, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों ने न सिर्फ निवेश को आकर्षित किया, बल्कि रोजगार और उत्पादन के नए मौके भी पैदा किए।

GST, टैक्स और बिजनेस रिफॉर्म्स का प्रभाव

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में बताया कि सरकार ने GST स्लैब को सरल बनाकर 5% और 18%* के ढांचे को लागू किया, जिससे आम उपभोक्ताओं, MSME, किसानों और श्रम आधारित उद्योगों को राहत मिली। (India fourth largest economy) मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स में छूट, नए इनकम टैक्स एक्ट 2025, टेक्नोलॉजी-आधारित टैक्स सिस्टम और कंप्लायंस बोझ में कमी ने आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान की। इसके साथ ही, छोटे और मध्यम उद्योगों की परिभाषा का दायरा बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया गया।

सरकार ने सैकड़ों पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को खत्म किया। लगभग 71 कानूनों को रद्द या संशोधित किया गया, जिस कारण कारोबार करना आसान हो गया। श्रम कानूनों को चार आधुनिक लेबर कोड्स में समाहित किया गया, ताकि श्रमिकों को सुरक्षा और उद्योगों को स्पष्टता मिल सके।

ट्रेड डील्स और वैश्विक विस्तार

जानकारी के मुताबिक, भारत ने न्यूजीलैंड, ओमान और ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील्स कीं, वहीं यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों के साथ समझौते लागू हुए। (India fourth largest economy) इससे भारतीय उत्पादों के लिए नए बाजार खुले और निर्यात को बढ़ावा मिला।

न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी से जुड़े सुधारों को भी भारत की आर्थिक ताकत का आधार बताया जा रहा है। (India fourth largest economy) सरकार का फोकस टिकाऊ विकास, तकनीक और पर्यावरण संतुलन पर है, जो आगामी सालों में भारत को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

अब.. आगे की राह?

हालांकि भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरे स्थान तक पहुंचने के लिए अब भी लंबी दूरी तय करनी है। (India fourth largest economy) बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुधार आवश्यक होंगे। फिर भी… साल के आखिरी दिन मिली यह उपलब्धि साफ संकेत दे रही है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। साल 2026 और उसके बाद के सालों में भारत न सिर्फ आर्थिक ताकत बनेगा, बल्कि वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में भी और मजबूती से उभरेगा।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #India fourth largest economy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM Hafiz Saeed Statement: “भारत को अल्लाह ने सबक सिखा दिया…”, आतंकी हाफिज सईद का जहरीला दावा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया खोखला!
Next Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 7.42.21 PM 2 Zelensky India Criticism: तब भारत ने क्यों साधी चुप्पी? PM मोदी के बयान पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की..उठाए कई सवाल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 8 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 9 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?