By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Foreign Airlines: विदेशी एयरलांइस कंपनियां भारत छोड़ने की धमकी क्यों दे रही हैं?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Foreign Airlines: विदेशी एयरलांइस कंपनियां भारत छोड़ने की धमकी क्यों दे रही हैं?
ताज़ा खबरेंविदेश

Foreign Airlines: विदेशी एयरलांइस कंपनियां भारत छोड़ने की धमकी क्यों दे रही हैं?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/14 at 11:28 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
Untitled design 1 1
SHARE

Foreign Airlines: विदेशी एयरलांइस कंपनियां भारत छोड़ने की धमकी दे रही हैं. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के चीफ ने चेतावनी दी है कि अगर भारत टैक्स के मुद्दे को नहीं सुलझाता है तो विदेशी विमान कंपनियां भारतीय बाजार छोड़ सकती हैं.

Contents
Foreign Airlines: समझिए आखिर क्या है पूरा विवादकिन विदेशी एयरलाइंस को DGGI ने भेजे नोटिसविदेशी विमान कंपनियों की भारत में कितनी हिस्सेदारी?क्या विदेशी विमान कंपनियां सच में भारत छोड़ने का जोखिम उठा सकती हैं?

दरअसल, पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी विदेशी विमान कंपनियों के भारत स्थित दफ्तरों को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (DGGI) की ओर से टैक्स चोरी के नोटिस मिले हैं. इन कंपनियों में कतर एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज़, लुफ्थांसा सिंगापुर एयरलाइंस जैसी कुछ बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है. (Foreign Airlines) ये नोटिस इन कंपनियों द्वारा अपने भारतीय दफ्तरों को दी जाने वाली सेवाओं पर टैक्स न भरने से जुड़े हैं.

दुबई में IATA एनुअल जनरल मीटिंग में डायरेक्टर जनरल विली वॉल्श ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “इन सब चीजों की वजह से, ये हो सकता है कि ये विमान कंपनियां भारत छोड़कर चली जाएं. पहले कम मुनाफा होने की वजह से ये कंपनियां धीरे-धीरे फ्लाइट्स की संख्या कम करेंगी और फिर आखिर में भारत से पूरी तरह से अपना कारोबार बंद कर देंगी.”

Foreign Airlines: समझिए आखिर क्या है पूरा विवाद

डीजीजीआई ने विदेशी विमान कंपनियों को नोटिस इसलिए भेजे क्योंकि उन्होंने कई सर्विस पर टैक्स नहीं भरा. विदेशी विमान कंपनियों को परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि अक्टूबर 2023 से ही उन पर DGGI नजर रखे हुए हैं.

- Advertisement -

ये सरकारी विभाग टैक्स चोरी रोकने के लिए बना है और इनका कहना है कि विदेशी विमान कंपनियों के भारतीय ऑफिस, अपनी मुख्य कंपनी से ली जाने वाली कई सेवाओं पर जीएसटी नहीं दे रहे हैं. (Foreign Airlines) इन सेवाओं में विमानों का रख-रखाव, क्रू मेंबर्स को पेमेंट, तेल और विमान को लीज पर लेने का रेंटल शामिल है.

किन विदेशी एयरलाइंस को DGGI ने भेजे नोटिस

जिन विमान कंपनियों को समन जारी किए गए हैं उनमें ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा सिंगापुर एयरलाइंस, एतिहाद एयरवेज़, थाई एयरवेज, कतर एयरवेज, अमीरात, ओमान एयरलाइंस, एयर अरबिया और सऊदिया (पूर्व में सऊदी अरबियन एयरलाइंस) शामिल हैं. (Foreign Airlines) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में DGGI के मेरठ और मुंबई ज़ोन ने जांच की थी.

ब्रिटिश एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने DGGI की कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है और ये एयरलाइंस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं. लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पास अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई है. IATA की स्थापना साल 1945 में कुछ एयरलाइन कंपनियों ने की थी. (Foreign Airlines) आज दुनियाभर की 300 से ज्यादा एयरलाइंस कंपनियां इसकी मेंबर हैं.

विदेशी विमान कंपनियों की भारत में कितनी हिस्सेदारी?

भारतीय विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और घरेलू हवाई यातायात पहले से ही दुनिया में तीसरे नंबर पर है. बजट कैरियर IndiGo के नेतृत्व में भारत का एविशेन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जहां विमान बनाने वाली कंपनियों के पास 1000 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर पेंडिंग है. इन विमानों में छोटे और बड़े दोनों तरह के विमान शामिल हैं, जिनमें से बड़े विमानों का इस्तेमाल खासकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में किया जाता है.

भारत के एविशेन मार्केट की क्षमता को देखते हुए विदेशी विमान कंपनियां भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही हैं. दिसंबर 2023 तक डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक में भारत से आने-जाने वाली विदेशी विमान कंपनियों की हिस्सेदारी 55% है. सबसे ज्यादा 10% हिस्सेदारी एमिरेट्स की है. इसके बाद सिंगापुर एयरलाइन्स, एतिहाद, कतर एयरवेज, लुफ्तहांसा और एयर अरेबिया का नंबर है.

हालांकि भारतीय विमान कंपनियां इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट भी इस क्षेत्र में अपनी पैठ बना रही हैं. कुल मिलाकर 72 विदेशी विमान कंपनियों के मुकाबले सिर्फ 5 भारतीय विमान कंपनियां मिलकर भारत से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा का 45% हिस्सा संभालती हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर के दौरान देश में इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक 1.73 करोड़ रहा. (Foreign Airlines) इस डिमांड को 78 विदेशी और छह भारतीय कंपनियों ने पूरा किया.

क्या विदेशी विमान कंपनियां सच में भारत छोड़ने का जोखिम उठा सकती हैं?

अगर कोई विमान कंपनी फ्लाइट्स की संख्या कम कर देती है या पूरी तरह से भारत से निकल जाती है, तो उसकी जगह कोई दूसरी कंपनी ले लेगी. इससे न सिर्फ उस कंपनी का मार्केट शेयर कम हो जाएगा, बल्कि किसी दूसरी कंपनी को इस मार्केट शेयर का फायदा होगा क्योंकि कम प्रतिस्पर्धा होने से उसे उस रूट पर बेहतर दाम मिल सकेंगे.

हालांकि हकीकत ये है कि विदेशी विमान कंपनियां लगातार भारत में अपना कारोबार बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं. (Foreign Airlines) भारत से आने-जाने वाले नए नए एयर रूट बना रही हैं और अपनी फ्लाइंट्स की संख्या भी बढ़ा रही हैं.

जैसे कि जर्मन विमान कंपनी लुफ्थांसा ने हाल ही में हैदराबाद-फ्रैंकफर्ट रूट शुरू किया है. इसके बाद से उसकी क्षमता कोविड से पहले के लेवल से 14 फीसदी ज्यादा हो गई. (Foreign Airlines) ऐसे ही ब्रिटिश एयरवेज दिल्ली और लंदन (हीथ्रो) के बीच एक नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है, जिसके बाद उसकी वीकली उड़ानों की संख्या 5 शहरों में 63 हो जाएगी. वहीं एतिहाद जयपुर से नई फ्लाइट शुरू कर रही है और तिरुवनंतपुरम से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा रही है.

You Might Also Like

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Boiling River Peru: 100°C तक खौलता है इस नदी का पानी, गलती से भी गिरे तो बचना मुश्किल

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी

Daylight Saving Time Explained: डेलाइट सेविंग टाइम क्या है? अमेरिका में घड़ियां बदलने की परंपरा क्यों हो सकती है खत्म

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Kuwait Fire Accident: दरवाजे पर ताला, सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थों से भरी थी कुवैत की बिल्डिंग, 45 भारतीयों की मौत के बाद बड़ा खुलासा
Next Article Kenya: केन्या की सरकार ने 10 लाख भारतीय कौवों को मारने का क्यों बनाया है प्लान?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707 2
Rakhi Sawant Giorgia Meloni And PM Modi: राखी सावंत ने Meloni से कहा- अपने बॉयफ्रेंड से कहिए इस्तीफा दे, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, देखें
मनोरंजन 19 घंटे ago
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707 1
Sonam Wangchuk Fast End: सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन; JP नड्डा-जितेंद्र सिंह ने पिलाया सूप, PM मोदी का Video संदेश भी आया
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707
Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3 3
Lucknow Bhim Army Protest: लखनऊ में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई छात्र और पदाधिकारी हिरासत में
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3 2
Badshah-Isha Rikhi Divorce: बादशाह की टूटी शादी? दूसरी पत्नी ईशा रिखी को दिया धोखा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3 1
Trisha Krishnan On Jana Nayagan: थलापति विजय की Jana Nayagan देखने पहुंचीं Trisha Krishnan, वीडियो वायरल, देखें
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?