By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश का कहर! मकान ढहा, हाईवे बंद, 71 सड़कें ठप, ऑरेंज अलर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश का कहर! मकान ढहा, हाईवे बंद, 71 सड़कें ठप, ऑरेंज अलर्ट
राष्ट्रीय समाचार

Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश का कहर! मकान ढहा, हाईवे बंद, 71 सड़कें ठप, ऑरेंज अलर्ट

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/09 at 2:43 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1
SHARE

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में देर रात से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तरकाशी (Uttarkashi) और टिहरी (Tehri) में लैंडस्लाइड (Landslide) की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि हरिद्वार (Haridwar) के रुड़की (Roorkee) में तेज बारिश के कारण घरों के अंदर पानी घुस गया है और कई इलाकों में जलभराव हो गया है। देहरादून (Dehradun) नेशनल हाईवे (National Highway) पर भी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
Uttarakhand Landslide: उत्तरकाशी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंदटिहरी में भूस्खलन से मकान ढहापुरानी इमारत को नुकसानहोटल निर्माण की खुदाई को माना जा रहा कारणपांच जिलों में ऑरेंज अलर्टबाकी जिलों में भी यलो अलर्ट71 सड़कें बंद, देहरादून में लगातार बारिशअगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Also Read –Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

Uttarakhand Landslide: उत्तरकाशी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लगातार बारिश के चलते उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Gangotri National Highway) नालूपानी (Nalupani) के पास और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri National Highway) स्यानाचट्टी (Syanachatti) के पास लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है। मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

टिहरी में भूस्खलन से मकान ढहा

यहां टिहरी (Tehri) में बुधवार को नेशनल हाईवे-707ए (NH-707A) पर दुकानों के पास लैंडस्लाइड हुई। इस दौरान एक मकान ढह गया, जबकि आसपास के दो से तीन अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ये मकान भी कभी भी गिर सकते हैं।

- Advertisement -

Also Read –ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) जिले के कद्दूखाल (Kaddukhal) के पास भी बड़ा भूस्खलन हुआ। राहत की बात यह रही कि खतरे वाले इलाके को पहले ही खाली करा लिया गया था, इसलिए इस हादसे में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

पुरानी इमारत को नुकसान

यहां जिला आपदा प्रबंधन विभाग (District Disaster Management Department) के अनुसार, भूस्खलन की वजह से एक पुरानी खाली पड़ी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए पहले ही दो रेस्टोरेंट (Restaurant), सड़क किनारे बने खोखे और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर (Shelter) खाली करा दिए थे। इसी वजह से कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।

होटल निर्माण की खुदाई को माना जा रहा कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण पहाड़ी अस्थिर हो गई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से भूस्खलन हुआ। हालांकि, प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) ने राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून (Dehradun), हरिद्वार (Haridwar), ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar), नैनीताल (Nainital) और चंपावत (Champawat) के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ (Pithoragarh), नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा (Almora) के जिलाधिकारियों (DM) ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centre) को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

बाकी जिलों में भी यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक (Thunderstorm) और बौछारें पड़ने की संभावना है। बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

71 सड़कें बंद, देहरादून में लगातार बारिश

लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से प्रदेश में इस समय करीब 71 सड़कें बंद हैं। देहरादून में देर रात से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) के अनुसार, 10 जुलाई को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। खगोलशास्त्र

11 जुलाई को कुमाऊं मंडल (Kumaon Division) के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं गढ़वाल मंडल (Garhwal Division) के कई इलाकों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

12 जुलाई को भी राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। लगातार सक्रिय मानसून (Monsoon) को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड: न चश्मदीद, न पूरी कहानी; 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों से मुस्कान-साहिल को फांसी ऐसे मिली

Vaishali Boat Accident: गंगा में कैसे डूब गई 20-30 लोगों से भरी नाव? 13 बच्चों की मौत, जर्जर नाव पर उठे सवाल! बचाव अभियान जारी

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए

TAGGED: #Uttarakhand Landslide

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 1 Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना
Next Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 1 TMC Bank Accounts: अब निकलेंगे TMC के खातों से पैसे! HC से ममता को बड़ी राहत, जानें क्या है 440 करोड़ का पूरा विवाद
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 4 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 5 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?