By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: TMC Bank Accounts: अब निकलेंगे TMC के खातों से पैसे! HC से ममता को बड़ी राहत, जानें क्या है 440 करोड़ का पूरा विवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > TMC Bank Accounts: अब निकलेंगे TMC के खातों से पैसे! HC से ममता को बड़ी राहत, जानें क्या है 440 करोड़ का पूरा विवाद
राष्ट्रीय समाचार

TMC Bank Accounts: अब निकलेंगे TMC के खातों से पैसे! HC से ममता को बड़ी राहत, जानें क्या है 440 करोड़ का पूरा विवाद

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/09 at 3:08 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 1
SHARE

TMC Bank Accounts: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) को बड़ी अंतरिम राहत दी है। अदालत ने पार्टी को उन तीन बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है, जिन्हें हाल ही में डेबिट-फ्रीज (Debit Freeze) कर दिया गया था। हालांकि, इन खातों का संचालन अदालत की ओर से नियुक्त स्पेशल ऑफिसर (Special Officer) की कड़ी निगरानी में ही किया जाएगा। यह फैसला जस्टिस सौगत भट्टाचार्य (Justice Saugata Bhattacharya) की पीठ ने सुनाया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस द्वारा खातों को जल्दबाजी में फ्रीज किए जाने पर भी सवाल उठाए।

Contents
TMC Bank Accounts: स्पेशल ऑफिसर की निगरानी में होगा संचालनपुलिस की जल्दबाजी पर कोर्ट ने जताई नाराजगीअभिषेक मनु सिंघवी ने रखी दलीलED भी कर रही है मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांचEC के फैसले तक दूर रहेगा बागी गुट

Also Read –Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

TMC Bank Accounts: स्पेशल ऑफिसर की निगरानी में होगा संचालन

अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुब्रत तालुकदार (Justice Subrata Talukdar) को इन बैंक खातों की निगरानी के लिए स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है। (TMC Bank Accounts) यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान पार्टी केवल रोजमर्रा के जरूरी खर्च, कर्मचारियों के वेतन और नियमित प्रशासनिक कार्यों के लिए ही खातों से पैसे निकाल सकेगी। किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन की अनुमति नहीं होगी।

अदालत ने यह भी आदेश दिया कि स्पेशल ऑफिसर को 1.25 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा और इसका भुगतान कालीघाट स्थित तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट की ओर से किया जाएगा।

- Advertisement -

Also Read –ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस की जल्दबाजी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

वहीं सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने बिधाननगर पुलिस (Bidhannagar Police) की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाए। (TMC Bank Accounts) अदालत ने कहा कि उसे ऐसा कोई पर्याप्त आधार नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि एफआईआर (FIR) दर्ज होने के महज एक दिन के भीतर पुलिस ने इतनी जल्दबाजी में बैंक खातों को फ्रीज क्यों कर दिया। अदालत ने इस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

अभिषेक मनु सिंघवी ने रखी दलील

यहां टीएमसी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि अचानक बैंक खातों को फ्रीज कर देने से एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का पूरा कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने दलील दी कि यह कार्रवाई संविधान (Constitution) के अनुच्छेद 19(1)(a) और 19(1)(d) का उल्लंघन है और लोकतंत्र में समान अवसर की भावना के खिलाफ है।

ED भी कर रही है मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच

इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) भी मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) और पीएमएलए (PMLA) के तहत जांच कर रहा है। ईडी का आरोप है कि टीएमसी के खातों से ‘केयरवेल एविएशन’ (Carewell Aviation) नाम की कंपनी को चार्टर्ड फ्लाइट और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 160 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

EC के फैसले तक दूर रहेगा बागी गुट

वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ कर दिया कि खातों के संचालन की अनुमति देने का मतलब यह नहीं है कि अदालत ने ममता बनर्जी गुट को असली तृणमूल कांग्रेस मान लिया है। (TMC Bank Accounts) अदालत ने कहा कि असली पार्टी कौन है, इसका फैसला भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के पास लंबित है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक चुनाव आयोग अपना अंतिम फैसला नहीं देता, तब तक टीएमसी के बागी गुट यानी रितब्रत बनर्जी गुट को इस मामले में स्पेशल ऑफिसर से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी।

You Might Also Like

Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड: न चश्मदीद, न पूरी कहानी; 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों से मुस्कान-साहिल को फांसी ऐसे मिली

Vaishali Boat Accident: गंगा में कैसे डूब गई 20-30 लोगों से भरी नाव? 13 बच्चों की मौत, जर्जर नाव पर उठे सवाल! बचाव अभियान जारी

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए

TAGGED: #TMC Bank Accounts

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश का कहर! मकान ढहा, हाईवे बंद, 71 सड़कें ठप, ऑरेंज अलर्ट
Next Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 2 Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर ने हाथों में लगाई बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम की मेंहदी, फैंस बोले- शादी कब?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 5 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 6 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?