By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Presidential Election: पांच प्वाइंट में समझें बाइडेन ने क्यों राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने का फैसला किया, क्या इससे ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US Presidential Election: पांच प्वाइंट में समझें बाइडेन ने क्यों राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने का फैसला किया, क्या इससे ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
ताज़ा खबरेंविदेश

US Presidential Election: पांच प्वाइंट में समझें बाइडेन ने क्यों राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने का फैसला किया, क्या इससे ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/22 at 11:39 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 141
SHARE

US Presidential Election: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार (21 जुलाई) को राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. उनके इस फैसले के बाद दोबारा से उनके राष्ट्रपति बनने की चर्चाओं पर विराम लग गया. बाइडेन ये ऐलान ऐसे समय पर किया गया, जब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप उनसे मजबूत कैंडिडेट के रूप में उभरते दिखे. (US Presidential Election) हालांकि, मीडिया में भी बीच में कई बार यही खबरें आ रही थीं कि बाइडेन को हटना चाहिए. तो आखिर जो बाइडेन ने ऐसे समय में चुनाव की रेस से पीछे हटने का फैसला क्यों लिया, पांच पॉइंट में समझें आसानी से.

Contents
US Presidential Election: भारी दिख रहे थे डोनाल्ड ट्रंपकमला हैरिस को मिल सकते हैं बाइडेन से ज्यादा वोटडेमोक्रेट्स भी बना रहे थे दबावअपने खिलाफ सबूत देखे, फिर लिया फैसला

US Presidential Election: भारी दिख रहे थे डोनाल्ड ट्रंप

प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक मजबूत कैंडिडेट के रूप में उभरकर आए. इसके बाद से जो बाइडेन की लोकप्रियता थोड़ी कम होने लगी. (US Presidential Election) बची कसर ट्रंप के ऊपर हुए हमले ने कर दी. ट्रंप पर रैली के दौरान गोली चलने के बाद चुनाव एकतरफा सा नजर आ रहा था. इसके बाद से ही बाइडेन पर दबाव बनने लगा.

Donald Trump vs Joe Biden Twitter War: Over US Presidential Election  Results 2020 - वोटों की गिनती के बीच डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन की  तूतू-मैंमैं, नतीजों के ऐलान पर भिड़े

कमला हैरिस को मिल सकते हैं बाइडेन से ज्यादा वोट

जो बाइडेन ने अभी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है. कमला हैरिस को इस समय ट्रंप को टक्कर देने वाला कैंडिडेट माना जा रहा है. 81 वर्षीय बाइडेन ने कहा कि यह फैसला पार्टी के सर्वोत्तम हित में लिया गया है. (US Presidential Election) बाइडेन ने कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस हफ्ते राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

डेमोक्रेट्स भी बना रहे थे दबाव

पार्टी को हार का सामना न करना पड़े, इसलिए डेमोक्रेट्स भी चाहते थे कि जो बाइडेन हट जाएं. इस वजह से भी उन पर दबाव बन रहा था. हालांकि, राष्ट्रपति चुनावों से ठीक 4 महीने पहले पद छोड़ने के विचार के पूरी तरह खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने रविवार को वही कहा जो कई डेमोक्रेट सुनना चाहते थे. अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह मेरी पार्टी और देश के हित में है कि मैं पद छोड़ दूं और अपने कार्यकाल के बाकी समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं. वहीं, पार्टी को फंड देने वाले प्रमुख लोगों ने भी लाखों डॉलर वापस लेने की बातें कही थीं. इसलिए उन्होंने डेमोक्रेट्स के बढ़ते विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया.

- Advertisement -
image 141

अपने खिलाफ सबूत देखे, फिर लिया फैसला

शनिवार रात मामला काफी गर्म हो गया था. राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने शीर्ष सलाहकारों स्टीव रिचेट्टी और माइक डोनिलॉन के साथ बैठक बुलाई. रिपोर्ट बताती हैं कि उन्होंने अपने खिलाफ सबूतों पर ध्यान से विचार करने के बाद यह फैसला लिया कि पार्टी के हित में पद छोड़ना ही सही रहेगा. (US Presidential Election) सर्वेक्षणों ने स्पष्ट सबूत दिए थे कि कमला हैरिस बड़े चुनाव में ट्रंप के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन करेंगी.

बाइडेन की उम्र और हेल्थ को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे. ट्रंप भी उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर लगातार हमला करते नजर आ रहे थे. पार्टी में इसको लेकर काफी विरोध था, यह भी एक कारण माना जा रहा है. वहीं, हाल में बाइडेन में कोरोना होने की खबर आई, इसने भी डेमोक्रेट्स को चिंता में डाल दिया.

You Might Also Like

India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

World news: चीन और रूस के साथ एक टेबल पर बैठेगा भारत! अमेरिका के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से दुनिया सन्न

Pakistan judiciary vs military: Pak में सिर्फ मुनीर राज! सेना की तानाशाही ने कोर्ट की उड़ाई धज्जियां, CM को इमरान से मिलने से रोका

Putin-Maduro Phone Call: बड़े युद्ध की तैयारी में पुतिन! अचानक ट्रंप के सबसे बड़े दुश्मन को मिलाया फ़ोन, हो गई सबसे बड़ी डील

US-Pakistan defence deal: होगी छप्परफाड़ तबाही! ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया ऐसा घातक तोहफा…भारत पर मंडराने लगा बड़ा खतरा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 139 President Joe Biden: अरे ये क्या! बराक ओबामा ने जो बाइडेन को उठाकर नदी में फेंका, वीडियो वायरल 
Next Article China Bridge in Ladakh: ड्रैगन ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर बना दिया पुल, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 1 1
PK-Priyanka Gandhi secret meeting: PK की कांग्रेस में होगी वापसी? प्रियंका से बंद कमरे में की सीक्रेट मुलाकात, क्या खिचड़ी पक रही?
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 1
Farhana Bhatt Video: फरहाना भट्ट ने की ऐसी हरकत वीडियो देख भड़के यूजर कहा- इतना बेकार
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 2
Apache AH-64E helicopter India: Pak के छक्के छुड़ाने आ रहा…! दुनिया का सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर आ रहा भारत, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM 1
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में बैक टू बैक धमाका, जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM
India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
विदेश 3 दिन ago
World news: चीन और रूस के साथ एक टेबल पर बैठेगा भारत! अमेरिका के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से दुनिया सन्न
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?