By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-IRAN war: जंग में तबाही के बीच अमेरिका होगा ‘मालामाल’…! ‘पैसा कमाने’ वाली इस स्ट्रैटेजी से US अब खाड़ी देशों से कमाएगा अरबों डॉलर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US-IRAN war: जंग में तबाही के बीच अमेरिका होगा ‘मालामाल’…! ‘पैसा कमाने’ वाली इस स्ट्रैटेजी से US अब खाड़ी देशों से कमाएगा अरबों डॉलर
विदेश

US-IRAN war: जंग में तबाही के बीच अमेरिका होगा ‘मालामाल’…! ‘पैसा कमाने’ वाली इस स्ट्रैटेजी से US अब खाड़ी देशों से कमाएगा अरबों डॉलर

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/25 at 1:10 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
rajyasabha sadsya 1777025751179 v 1
SHARE

US-IRAN war: ईरान के साथ जारी तनाव और जंग जैसे हालात के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका अब केवल अपनी सैन्य रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से मोर्चे पर भी नई चाल चलता दिखाई दे रहा है। सामान्यतः अभी तक यह माना जाता रहा है कि अमेरिका युद्ध के दौरान हथियारों की बिक्री से बड़ा मुनाफा कमाता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई सी नज़र आ रही है। ट्रंप प्रशासन अब खाड़ी देशों के पुनर्निर्माण को कमाई के बड़े मौके के रूप में देख रहा है।

Contents
US-IRAN war: अमेरिका इन खाड़ी देशों को दिया बड़ा संकेतखाड़ी देशों में मिली-जुली प्रतिक्रियायुद्ध में कुवैत को पहुंचा भयंकर नुकसानक्या है अमेरिका की योजना ?अमेरिका ने पेश किया नया आर्थिक मॉडल

US-IRAN war: अमेरिका इन खाड़ी देशों को दिया बड़ा संकेत

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों को यह बड़ा संकेत दे दिया है कि वे ईरानी हमलों से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिकी कंपनियों की सेवाएं लें। (US-IRAN war) विशेष तौर पर इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों को आगे लाने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम “अमेरिका फर्स्ट” नीति के अंतर्गत उठाया जा रहा है।

Also Read –Iran oil storage crisis: अमेरिका की नाकेबंदी के आगे Iran ने टेक दिए घुटने! मात्र 15 दिन में रुक जाएगी तेल सप्लाई… अब समंदर बना गोदाम

दरअसल, ईरान के जवाबी हमलों में खाड़ी क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है। ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को सबसे अधिक झटका लगा है। (US-IRAN war) शुरुआती आकलन के अनुसार, सिर्फ मरम्मत और पुनर्निर्माण पर ही लगभग 39 अरब डॉलर तक का खर्च आ सकता है। ऐसे में यह पूरा प्रोजेक्ट अमेरिकी कंपनियों के लिए एक बड़े बिजनेस मौके के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -

खाड़ी देशों में मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि, इस रणनीति को लेकर खाड़ी देशों में मिली-जुली प्रतिक्रिया ही सामने आयी है। (US-IRAN war) कुछ अरब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई देशों को ऐसा लगता है कि युद्ध जैसे संवेदनशील वक़्त में इस तरह का आर्थिक रूप से दबाव बनाना “असंवेदनशील” कदम हो सकता है। उनका मानना है कि अभी प्राथमिकता स्थिरता और सुरक्षा होनी चाहिए, न कि व्यावसायिक फायदा।

Also Read –Banda News: बांदा सर्राफा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

युद्ध में कुवैत को पहुंचा भयंकर नुकसान

यदि नुकसान की बात करें तो कुवैत को इस युद्ध में भयंकर रूप से क्षति पहुंची है। यहां एयरबेस, एयरपोर्ट और पावर प्लांट्स को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। (US-IRAN war) अमेरिकी सेना के महत्वपूर्ण ठिकाने – कैंप आरिफजान और अली अल-सलेम एयरबेस आदि भी हमलों का निशाना बने। इसके अलावा कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कई पानी के डिसैलिनेशन प्लांट भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे देश में ऊर्जा और पानी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।

वहीं बहरीन की स्थिति भी कम चिंताजनक नहीं है। यह छोटा लेकिन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण देश है, जहां अमेरिकी नौसेना का फिफ्थ फ्लीट तैनात है। (US-IRAN war) ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने यहां के पोर्ट, रिफाइनरी और इंडस्ट्रियल साइट्स को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां और लॉजिस्टिक्स सिस्टम भी गंभीर तरह प्रभावित हुए हैं।

ध्यान दिया जाए तो… हमलों का प्रभाव केवल पारंपरिक ढांचे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टेक और इंडस्ट्री सेक्टर भी इसकी चपेट में आए हैं। क्लाउड सर्विस और बड़े इंडस्ट्रियल प्लांट्स को नुकसान की खबरें सामने आई हैं, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन पर प्रभाव पड़ा है।

क्या है अमेरिका की योजना ?

इस बीच अमेरिका की योजना केवल सुझाव देने तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यदि खाड़ी देश अमेरिका से वित्तीय सहयोग या डॉलर सपोर्ट चाहते हैं, तो बदले में उन्हें अमेरिकी कंपनियों को ठेके देने पड़ सकते हैं। (US-IRAN war) यानी यह एक तरह का “ट्रेड-ऑफ मॉडल” हो सकता है, जिसमें आर्थिक रूप से सहायता के बदले बिजनेस मौके सुनिश्चित किए जाएंगे।

हालांकि, खाड़ी देशों के पास खुद भी मजबूत आर्थिक संसाधन हैं। उदाहरण के लिए, कुवैत का सॉवरेन वेल्थ फंड लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का माना जाता है। इसके बावजूद, मौजूदा अनिश्चित माहौल, तेल निर्यात पर पड़ रहे प्रभाव और क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ये देश सतर्क रणनीति अपनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

अमेरिका ने पेश किया नया आर्थिक मॉडल

कुल मिलाकर, जंग के इस दौर में अमेरिका ने एक नया आर्थिक मॉडल पेश कर दिया है, जिसमें युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण को कमाई के बड़े मौके में बदला जा रहा है। अब देखना यह होगा कि खाड़ी देश इस प्रस्ताव को किस हद तक स्वीकार करते हैं और इससे क्षेत्रीय राजनीति और अर्थव्यवस्था पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है।

You Might Also Like

India Pakistan UN Clash: UN में अफगानिस्तान के पक्ष में खुलकर खड़ा हुआ भारत, पाकिस्तान के क्रूर चेहरे की खोली पोल

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

TAGGED: #US-IRAN war

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v Iran oil storage crisis: अमेरिका की नाकेबंदी के आगे Iran ने टेक दिए घुटने! मात्र 15 दिन में रुक जाएगी तेल सप्लाई… अब समंदर बना गोदाम
Next Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v 3 Putin US Visit: इस ‘जानी दुश्मन’ की खातिरदारी करेंगे ट्रंप… ईरान के चक्रव्यूह से निकलने का नया पैंतरा, ‘ट्विस्ट’ देख दुनिया हैरान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM 2
Manjari Fadnnis Video: मंजरी फडनिस कौन हैं? जिनके कुत्ते के साथ हुई भयावह घटना, रोते हुए आई नजर
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM 1
Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’
ताज़ा खबरें 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM
India Pakistan UN Clash: UN में अफगानिस्तान के पक्ष में खुलकर खड़ा हुआ भारत, पाकिस्तान के क्रूर चेहरे की खोली पोल
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?