Urmila Matondkar Affairs: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम किया और एक ऐसा समय आया जब वो बॉलीवुड की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई। उनकी फिल्में दर्शकों की पहली पसंद बनने लगी। उन्होंने बैक टू बैक कई सारी हिट फिल्में दी, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया। जब उर्मिला मातोंडकर के करियर पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया। उन्होंने उसके बाद कश्मिर के मॉडल और बिजनेसमैन संग शादी कर ली। (Urmila Matondkar Affairs) लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई, दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। और आज उनके पति ने एक बार फिर से शादी कर ली है। तो वहीं उर्मिला मातोंडकर अभी तक सिंगल हैं। चलिए जानते हैं उर्मिला मातोंडकर की लव-लाइफ के बारे में
Urmila Matondkar Affairs: उर्मिला मातोंडकर की लव-लाइफ
उर्मिला मातोंडकर राम गोपाल वर्मा रिलेशनशिप
उर्मिला मातोंडकर ने 1980 में बाल कलाकार के तौर पर कलयुग से अपने करियर की शुरूआत की थी। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता था कि एक दिन ये लड़की बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देगी और कई सारी सुपरहिट फिल्में अपने नाम कर लेगी। 1991 में नरसिम्हा फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया। लेकिन उनको सफलता उस समय मिली जब उनके करियर में राम गोपाल वर्मा आए, उन्होंने उर्मिला मातोंडकर का जीवन पूरी तरह से ही बदल दिया। (Urmila Matondkar Affairs) उन्होंने ना केवल उर्मिला के कला की कदर की अपितु उनके डांस और सुंदरता को भी बड़े पर्दे पर एक अलग तरीके से प्रदर्शित किया। जिसके बाद 90 के दशक की सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस बन गई। 1995 में उर्मिला मातोंडकर की आई फिल्म रंगीला ने उनको एक अलग पहचान दिलाई। जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को बैक टू बैक अपनी फिल्मों में काम देना शुरू कर दिया। एक दौर ऐसा ऐसा जब कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा की पहली पसंद उर्मिला थी। यहीं नहीं उर्मिला भी अन्य डायरेक्टर से ज्यादा राम गोपाल वर्मा के साथ काम करना पसंद करती थी। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें इंड्रस्टी का एक अहम हिस्सा बन गई। राम गोपाल वर्मा शादीशुदा थे। (Urmila Matondkar Affairs) उर्मिला की वजह से उस दौर की एक्ट्रेस के करियर पर भी असर पड़ता हुआ दिखाई दिया। क्योंकि उनको मौका ही नहीं मिल पा रहा था। लेकिन एक समय ऐसा आया, जब राम गोपाल वर्मा ने Urmila Matondkar के साथ अचानक से काम करना बंद कर दिया। और दोनों के बीच दूरियाँ आ गई। जिसके बाद उर्मिला मातोंडकर के करियर पर भी ब्रेक लग गया। कुछ खबरे ये भी आई थी कि रामगोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला से एक फिल्म के सेट पर बहस भी की थी।
Also Read –Haunted 3D Collection Day 3: हॉन्टेड 3डी की बंपर कमाई जारी, रविवार को किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया। लेकिन वो उतनी सफल नहीं साबित हुई। जिसके बाद वो रियलटी शो की जज बनी, लेकिन उनको वो उपलब्धि नहीं मिल पाई, जो राम गोपाल वर्मा ने उनको दिलाई थी। (Urmila Matondkar Affairs) राम गोपाल ने उनको अपनी फिल्मों में कास्ट करना छोड़ दिया। जिसके बाद उनका करियर बॉलीवुड से धीरे-धीरे खत्म हो गया। रामगोपाल वर्मा ने अपनी जीवनी में कहा है कि वो उर्मिला मातोंडकर की सुंदरता और पर्दे पर उनकी उपस्थिति से पूरी तरह से मोहित हो गए थे। दोनों ने साथ में सत्या, भूत, रंगीला और अन्य फिल्मों में काम किया। राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला के साथ अपने रिश्तों की अफवाहों को खारिज किया गया है।
- Advertisement -
Also Read –Sanchita Ugle Suicide: संचिता उगले कौन थी? जिन्होंने किया सुसाइड जानिए इनके बारे में
उर्मिला मातोंडकर के पति कौन थे
उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर संग विवाह किया। (Urmila Matondkar Affairs) जोकि एक कश्मिरी मॉडल और व्यवसायी हैं। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला 2024 में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। और तलाक ले लिया। तो वहीं उर्मिला मातोंडकर के पति ने दूसरी शादी निधा भट्ट संग दूसरी शादी कर ली है।
