By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ukraine War: ‘यूक्रेनी सैनिकों को छोड़े रूस तब हम आपके जवान लौटाएंगे’, जेलेंस्की का उत्तर कोरिया को प्रस्ताव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ukraine War: ‘यूक्रेनी सैनिकों को छोड़े रूस तब हम आपके जवान लौटाएंगे’, जेलेंस्की का उत्तर कोरिया को प्रस्ताव
ताज़ा खबरेंविदेश

Ukraine War: ‘यूक्रेनी सैनिकों को छोड़े रूस तब हम आपके जवान लौटाएंगे’, जेलेंस्की का उत्तर कोरिया को प्रस्ताव

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/01/13 at 3:52 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 22
SHARE

Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की मदद कर रहे उत्तर कोरिया के सामने एक प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया रूस में बंद यूक्रेन के सैनिकों की रिहाई कराता है तो वह कुर्स्क क्षेत्र में पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को छोड़ने के लिए तैयार है। शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया है। दोनों सैनिकों ने अपनी राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण नहीं दिया था।

Contents
Ukraine War: साझा किया वीडियोदक्षिण कोरिया एजेंसी ने भी किया था दावारूस ने किया यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा

एक्स पर जेलेंस्की ने लिखा कि यूक्रेन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को उनके सैनिकों को सौंपने के लिए तैयार है, अगर वह रूस में बंदी बनाए हमारे सैनिकों की रिहाई कराता है। (Ukraine War) सैनिकों की अदला-बदली के जरिये यह संभव है। साथ ही यह भी संभावना है कि यूक्रेन की सेना ने अन्य उत्तर कोरियाई सैनिकों को भी पकड़ा होगा। यह केवल समय की बात है कि हमारे सैनिक दूसरों को पकड़ने में कामयाब होंगे।

जेलेस्की ने लिखा कि दुनिया में इस बात पर कोई संदेह नहीं रहना चाहिए कि रूसी सेना उत्तर कोरिया से सैन्य सहायता पर निर्भर है। पुतिन ने तीन साल पहले नाटो को अल्टीमेटम देने और इतिहास को फिर से लिखने के प्रयासों के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अब वह उत्तर कोरिया की सैन्य सहायता के बिना काम नहीं चला सकते।

image 22

उन्होंने लिखा कि जो उत्तर कोरियाई सैनिक वापस नहीं लौटना चाहते हैं, उनके लिए अन्य विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। विशेष रूप से जो लोग कोरिया में इस युद्ध के बारे में सच्चाई फैलाकर शांति को और करीब लाने की इच्छा व्यक्त करते हैं, उन्हें वह अवसर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Ukraine War: साझा किया वीडियो

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें दो पुरुष बिस्तरों पर आराम कर रहे थे और कमरे में खिड़कियों पर जंगले लगे थे। दोनों के शरीर पर पट्टियां बंधी थीं। (Ukraine War) इनसे एक अनुवादक बात कर रहा है। एक उत्तर कोरियाई सैनिक कह रहा है कि उसे पता ही नहीं था कि वह यूक्रेन से युद्ध लड़ने जा रहा है। उसे कमांडरों ने बताया था कि यह केवल एक प्रशिक्षण है। वह उत्तर कोरिया वापस लौटना चाहता है। जबकि दूसरा युवक बोल रहा है कि वह वही करेगा जो उसे कहा जाएगा, लेकिन अगर उसे मौका मिला तो वह यूक्रेन में रहना चाहता है।

दक्षिण कोरिया एजेंसी ने भी किया था दावा

पिछले दिनों राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि लगभग 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध में मारे या घायल हो गए हैं जब वे रूसी सेना के साथ लड़ाई में शामिल हुए थे। इस पर दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बताया कि 26 दिसंबर को पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। (Ukraine War) एजेंसी ने अनुमान जताया था कि 1,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और इसका कारण युद्ध भूमि के माहौल और ड्रोन हमलों का सामना करने में उनकी कमी बताई गई है।

image 23

रूस ने किया यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा

वहीं रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो गांवों पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के सैनिकों ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में यंतर्ने गांव पर कब्ज़ा कर लिया। यह कुराखोव से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दक्षिण-पश्चिम में है। कुराखोव एक महत्वपूर्ण रसद केंद्र है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्र के कलिनोवे गांव पर भी कब्जा कर लिया है।

You Might Also Like

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Taslima Nasrin Statement: तसलीमा के बयान से छिड़ी बहस, बांग्लादेश का जिक्र कर भारत को दी चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास हथियारबंद शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sheikh Hasina Virtual Address: ‘भारत अपना स्टैंड साफ करे’, शेख हसीना के कार्यक्रम पर ढाका की दो टूक

Pakistan Suicide Bombing Row: पाकिस्तान में मौत का तांडव! आत्मघाती धमाके में अब तक 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत, दर्जनों घायल

TAGGED: Ukraine War

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 21 Los Angeles Wildfires: अमेरिका के जंगल की आग में अब तक 26 की मौत, आग पर काबू पाने की कवायद तेज; जानें सबकुछ
Next Article image 24 Uganda: विपक्षी नेता बेसीग्ये पर सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा, दोषी साबित होने पर मिल सकती है मौत की सजा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल
Blog 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
स्पोर्ट्स 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1
Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 13
Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?