By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Texas woman torture case: अधनंगी हालात में जंजीर से बांधा, फिर किया रूह कंपा देने वाला ‘टॉर्चर’; चौंकाने वाला मामला आया सामने
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Texas woman torture case: अधनंगी हालात में जंजीर से बांधा, फिर किया रूह कंपा देने वाला ‘टॉर्चर’; चौंकाने वाला मामला आया सामने
ताज़ा खबरेंविदेश

Texas woman torture case: अधनंगी हालात में जंजीर से बांधा, फिर किया रूह कंपा देने वाला ‘टॉर्चर’; चौंकाने वाला मामला आया सामने

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/11/07 at 1:08 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
maryam 1762482717 1
SHARE

Texas woman torture case: दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार अमेरिका से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। टेक्सस के पास साउथ ऑस्टिन में पुलिस ने एक महिला को घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता उन्हीं आरोपियों की दोस्त थी, जिन पर अब अमानवीय अत्याचार का आरोप लगा है।

Contents
Texas woman torture case: खंभे से बंधी मिली अर्धनग्न महिलाटॉर्चर की रुटीन बना रखी थीबच्चे की गवाही ने खोला सबका सचपांचों आरोपी गिरफ्तारमानवता को झकझोर देने वाला मामला

Texas woman torture case: खंभे से बंधी मिली अर्धनग्न महिला

ऑस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जो नजारा सामने था, उसने सभी के होश उड़ा दिए। पीड़िता अर्धनग्न हालत में एक खंभे से बंधी हुई थी। (Texas woman torture case) उसके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान, सूजन और कई खुले घाव थे। पुलिस ने तुरंत महिला को मुक्त कराया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में रहने वाली एक महिला की दोस्त थी और अक्सर उनके घर आती-जाती थी। लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने कहा कि अब वे उसे पसंद नहीं करते और घर से निकलने नहीं दिया।

Also Read –Maryam Nawaz: मरयम नवाज का पति ‘खतरनाक और कट्टर’! अहमदिया समुदाय पर भड़के कैप्टन सफदर अवान, मुमताज कादरी का किया समर्थन

इसके बाद उसका हफ्तों तक उत्पीड़न किया गया। उसने कहा, “अगर मैं भागने की कोशिश करती थी, तो वे मुझे पीटते थे। मुझे बाहर सुलाया जाता था, और रात में बस एक प्लेट खाना दिया जाता था।”

- Advertisement -

टॉर्चर की रुटीन बना रखी थी

पुलिस जांच में सामने आया कि घर के अंदर टॉर्चर का एक रुटीन बना हुआ था। हर रात महिला को बाहर लोहे के स्टैंड से बांधा जाता था। उसे एक बीबी गन (एयर गन) से गोली मारी जाती थी ताकि वह डर के साये में रहे। (Texas woman torture case) जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी हुआन पाबलो कास्त्रो ने खुद स्वीकार किया कि उसने महिला को प्रताड़ित करने के लिए स्पेशल इलेक्ट्रिक राइफल-स्टाइल बीबी गन खरीदी थी। वह रोज काम से लौटने के बाद अलमारी से बंदूक निकालता और उसे मैदान में दौड़ाकर गोली मारता था।

Also Read –Sulakshana Pandit Family & Net Worth: भाई हैं मशहूर सिंगर, इस एक्टर की वजह से नहीं की शादी, नेटवर्थ

बच्चे की गवाही ने खोला सबका सच

मामले की भयावहता तब और बढ़ गई जब पुलिस को घर में तीन छोटे बच्चे मिले। एक बच्चे ने फॉरेंसिक इंटरव्यू में बताया कि उसका पिता कास्त्रो महिला को गोली मारता था और उसकी मां माश कार्नी यह सब होते हुए देखती थी। (Texas woman torture case) बच्चे ने कहा कि वह हर रात महिला की चीखें घर के अंदर सुनता था। इस गवाही ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस के केस को और मजबूत बना दिया है।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

जब पुलिस को 911 पर सूचना मिली, तो वह तुरंत घर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सभी को हिरासत में ले लिया गया। (Texas woman torture case) गिरफ्तार लोगों में 51 वर्षीय मिशेल गार्सिया, उसका 21 वर्षीय बेटा मेनार्ड लेफेवर्स, 21 वर्षीय बेटी क्रिस्टल गार्सिया, 32 वर्षीय माश कार्नी और उसका पति हुआन पाबलो कास्त्रो शामिल हैं। इन सभी को ट्रेविस काउंटी जेल में रखा गया है और पुलिस अब इस पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है।

मानवता को झकझोर देने वाला मामला

यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर गहरी चोट है। दोस्ती के नाम पर भरोसे को इस तरह तोड़ा जाना समाज के लिए चेतावनी है। (Texas woman torture case) ऑस्टिन पुलिस ने कहा है कि यह मामला “मानव उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना” का गंभीर उदाहरण है, और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article maryam 1762482717 Maryam Nawaz: मरयम नवाज का पति ‘खतरनाक और कट्टर’! अहमदिया समुदाय पर भड़के कैप्टन सफदर अवान, मुमताज कादरी का किया समर्थन
Next Article 1930513 bjp president final G20 Summit: ट्रंप का जी20 बॉयकॉट! दक्षिण अफ्रीका पर साधा निशाना, बोले – श्वेत किसानों पर ज़ुल्म करने वाले देश में नहीं…
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?