Switzerland Bar Explosion: नए साल का स्वागत पूरी दुनिया में खुशी के साथ किया जा रहा था, लेकिन स्विट्जरलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल क्रांस-मोंटाना (Crans-Montana) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नए साल के जश्न के दौरान एक मशहूर बार में हुए जोरदार धमाकों और आग ने कई जिंदगियां लील लीं।
Switzerland Bar Explosion: आधी रात को धमाकों से दहला बार
हादसा नए साल की पहली रात यानी 1 जनवरी की सुबह करीब 1:30 बजे हुआ। वालैस कैंटन पुलिस के मुताबिक, क्रांस-मोंटाना स्थित लोकप्रिय बार ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ (Le Constellation) में उस समय सैकड़ों लोग जश्न मना रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार, अचानक एक के बाद एक कई धमाके हुए और देखते ही देखते पूरा बार आग की लपटों में घिर गया।
राहत और बचाव कार्य
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रवक्ता गेटन लाथियन ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए हैं। (Switzerland Bar Explosion) हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए न केवल एंबुलेंस, बल्कि एयर-ग्लेशियर्स हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों की कई टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
- Advertisement -
जांच के घेरे में विस्फोट का कारण
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाके बार के अंदर रखे गैस सिलेंडर की वजह से हुए या इसके पीछे कोई और तकनीकी खराबी थी। (Switzerland Bar Explosion) पुलिस की फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और सबूत जुटा रही हैं। पुलिस ने पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 भी जारी किया है।
पर्यटकों में दहशत का माहौल
क्रांस-मोंटाना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्की रिसॉर्ट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है। नए साल के मौके पर यहाँ हजारों विदेशी पर्यटक जुटे हुए थे। इस हादसे ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि यहाँ आए सैलानियों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
