By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Donald Trump Iran warning: ‘अमेरिका चुप नहीं रहेगा, हम दखल देंगे’… ईरान में बेकाबू हालात पर ट्रंप की दो टूक, दी खुली चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Donald Trump Iran warning: ‘अमेरिका चुप नहीं रहेगा, हम दखल देंगे’… ईरान में बेकाबू हालात पर ट्रंप की दो टूक, दी खुली चेतावनी
विदेश

Donald Trump Iran warning: ‘अमेरिका चुप नहीं रहेगा, हम दखल देंगे’… ईरान में बेकाबू हालात पर ट्रंप की दो टूक, दी खुली चेतावनी

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/02 at 3:30 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.16.37 PM
SHARE

Donald Trump Iran warning: ईरान में इन दिनों बवाल जारी है। महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से परेशान लोग जब सड़कों पर उतरे, तो हालात धीरे-धीरे हिंसक होते चले गए। इसी बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है, जिसने इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और गंभीर बना दिया है। इस मामले पर ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारा गया, तो अमेरिका बीच में दखल देगा और उन्हें बचाने के लिए आगे आएगा।

Contents
Donald Trump Iran warning: ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी हलचलईरान में कैसे शुरू हुआ आंदोलनछात्रों की एंट्री से आंदोलन ने पकड़ी रफ्तारहिंसा, आगजनी और पुलिस से टकरावसरकार की नरमी और आर्थिक सच्चाई

Donald Trump Iran warning: ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह अलर्ट हैं और कार्रवाई के लिए तैयार भी हैं।” आपको बता दें कि ईरान में लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं और अब तक कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। (Donald Trump Iran warning) इन सबके बीच ट्रंप के इस बयान से पश्चिम एशिया में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Also Read –Switzerland Bar Explosion: New Year पर सबसे बड़ा धमाका! स्विट्जरलैंड के बार में जश्न के बीच भीषण विस्फोट, बिछ गई लाशें!

ईरान में कैसे शुरू हुआ आंदोलन

ईरान में यह विरोध प्रदर्शन रविवार को राजधानी तेहरान से शुरू हुआ। पहले दुकानदार सड़कों पर उतरे, जिन्होंने सरकार पर मुद्रा की भारी गिरावट, आर्थिक ठहराव और बेलगाम महंगाई का आरोप लगाया। दिसंबर में महंगाई दर बढ़कर 42.5 फीसदी तक पहुंच गई, जिसने आम लोगों की कमर तोड़ दी। यहां हालात इतने बिगड़ गए कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया।

- Advertisement -

छात्रों की एंट्री से आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार

इस आंदोलन में मंगलवार को देश की कम से कम दस यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हो गए, जिसके बाद प्रदर्शन तेज हो गया, हालात बिगड़ गए और कई इलाकों के बाजार बंद हो गए। (Donald Trump Iran warning) इस बीच सरकार ने ठंड का हवाला देकर छुट्टी घोषित कर दी, जिससे देश का बड़ा हिस्सा ठप हो गया। और फिर प्रदर्शन कई प्रांतों में फैल गया और कई जगह सुरक्षा बलों से झड़पें हुईं।

Also Read –Muslim Girl Denied Rent Delhi: ‘मैं मुस्लिम हूं… इसलिए रेंट पर घर नहीं मिला’, दिल्ली में कश्मीरी लड़की का छलका दर्द, हिजाब उतारने की रखी शर्त, देखें Video

हिंसा, आगजनी और पुलिस से टकराव

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव हुआ, वाहनों को आग के हवाले किया गया और हालात बेकाबू हो गए। (Donald Trump Iran warning) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दावा किया कि कुछ हथियारबंद लोग भीड़ में शामिल होकर हालात बिगाड़ रहे थे। बाद में कई लोगों से हथियार भी बरामद किए गए।

सरकार की नरमी और आर्थिक सच्चाई

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने इस संकट के बीच नरम रुख दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की रोजी-रोटी की समस्या हल नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ेंगे। (Donald Trump Iran warning) ईरान की अर्थव्यवस्था लंबे समय से अमेरिकी और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से जूझ रही है। परमाणु कार्यक्रम को लेकर लगे प्रतिबंधों और हालिया क्षेत्रीय तनाव ने हालात और खराब कर दिए हैं। ईरान में जारी यह आंदोलन अब सिर्फ आंतरिक मुद्दा नहीं रहा। ट्रंप की चेतावनी के बाद पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है कि आगे हालात किस दिशा में जाते हैं।

You Might Also Like

South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO

India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास

Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा

Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video

Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?

TAGGED: #Donald Trump Iran warning

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 2.32.03 PM Switzerland Bar Explosion: New Year पर सबसे बड़ा धमाका! स्विट्जरलैंड के बार में जश्न के बीच भीषण विस्फोट, बिछ गई लाशें!
Next Article WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.16.37 PM 1 Russia Ukraine War: पुतिन का खौफनाक New Year प्रण, जनवरी में कीव का होगा दहन, जेलेंस्की के पास अब सिर्फ सरेंडर का रास्ता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2
Ramayana Movie Bharat: रामायण मूवी में भरत का किरदार किसने निभाया, जानिए Jai Jai Ram गाने में दिखी पहली झलक
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 1
South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1 1
India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Bangladesh After BRICS: नाश्ते, लंच और डिनर में सिर्फ India के बारे में…BRICS से दूर रहे बांग्लादेश ने भारत पर निकाली खीझ!
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 5
Qazi Touqeer Wedding Video: काजी तौकीर का वेडिंग वीडियो वायरल, क्या सच में हैं शादीशुदा?
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4
Air India: भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, इंजन में खराबी की सूचना
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?