Swara Bhasker: अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहतीं हैं, जी हां! वे कुछ न कुछ ऐसे बयान दे देती हैं, जिसकी वजह से अच्छी खासी कंट्रोवर्सी हो जाती है। अभी राम जन्मभूमि पर भी उन्होंने एक बयान दिया, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी ट्रोल हुईं, इन सबके बीच अब स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक गुड बाय पोस्ट शेयर किया, जिसने सवाल खड़े कर दिए कि आखिर उन्होंने गुड बाय पोस्ट शेयर क्यों किया, स्वरा ने अपने इस पोस्ट अपनी बेटी और पति के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा, आइए जानते हैं डिटेल में।
Also Read –Bigg Boss 20 New Captain: गुल्लू की गई कैप्टेंसी, जानिए अब कौन बना नया कैप्टन
Swara Bhasker: स्वरा भास्कर का गुड बाय पोस्ट
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी इंस्टा फैमिली को गुड बाय कहा, अब यदि आपको बताएं कि स्वरा ने ऐसा गुड बाय पोस्ट साझा क्यों किया, तो दरअसल एक्ट्रेस अपकमिंग रियलिटी शो “राइज एंड फॉल सीज़न 2” का हिस्सा बनने जा रहीं हैं, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हुई है, आज से स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल 2 के घर में कैद हो जाएंगी, ऐसे में उन्होंने ये भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया।
शो में एंट्री करने से पहले स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपने पति और बेटी के साथ कुछ भावुक तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट भी लिखा। स्वरा ने बताया कि उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल अपनी बेटी से दूर होना है। स्वरा ने अपनी 3 साल की बेटी राबिया के साथ सोते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की। दूसरी तस्वीर में वह अपने पति फहाद अहमद को गले लगाती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान बेटी से दूर रहना उनके लिए सबसे मुश्किल होने वाला है। वहीं इस पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी कि अब उनका इंस्टा हैंडल उनकी टीम संभालेगी, जब तक वे राइज एंड फॉल की शूटिंग करेंगी।
- Advertisement -
राइज एंड फॉल 2 में दिखेगा नया अंदाज
स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल सीज़न 2 के 15 कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। इस शो में स्वरा भास्कर का अंदाज देखने लायक होगा, यह भी देखना शानदार होगा कि घर में उनका पंगा किसके साथ होगा। बताते चलें कि इस रियलिटी शो का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होने वाला है और इसे Prime Video और MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा।
