Sunny Deol New Movie: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल की इस साल बॉर्डर 2 रिलीज हुई है। जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया था। तो वहीं बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल अपनी अगामी फिल्मों पर काम करना शुरू कर चुके हैं। जहाँ अमीर खान की फिल्म लाहौर 1947 पर काम कर रहे हैं। तो वहीं इसके अलावा Sunny Deol की एक और नई फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। जोकि निखिल नागेश भट्ट के साथ है। फिल्म का टाइटल अनॉउंस कर दिया गया है।
Sunny Deol New Movie: सनी देओल की नई फिल्म का टाइटल रखा गया लखन
बॉर्डर 2 की सफलता के बाद Sunny Deol एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार Sunny Deol ने किल के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है। तो वहीं उनकी फिल्म का नाम लखन रखा गया है। इस फिल्म को एक भव्य एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिसमें एड्रेनालाईन से भरपूर दृश्य, दमदार संवाद और दर्शकों को लुभाने वाले रोमांचक पल होंगे। सनी देओल एक बार फिर पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं। फिल्म निर्माताओं ने स्क्रिप्टिंग, एक्शन डिजाइन और प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
- Advertisement -
सनी देओल की लखन मूवी कब आएगी
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लखन की शूटिंग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के महीने में शुरू होगी। तो वहीं फिल्म अगले साल तक ही रिलीज होगी। लेकिन अभी तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं जारी की गई है।
सनी देओल अपकमिंग मूवी
सनी देओल आने वाले दिनों में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल प्रीति जिंटा की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। तो वहीं जाट 2 को लेकर भी अपडेट सामने आने लगे हैं।
