Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा दर्शकों को पसंद आई। फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग के साथ ही साथ उनके डायलॉग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। तो वहीं बॉर्डर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। (Sunny Deol Gabru Movie Poster) तो वहीं बॉर्डर 2 धीरे-धीरे 500 करोड़ रूपए के कल्ब में शामिल होने जा रही है। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद तुरंत अब जाकर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म Gabru का पोस्टर जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं सनी देओल की फिल्म गबरू कब रिलीज होगी।
Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल गबरू मूवी पोस्टर जारी
Border 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें शशांक उदापुरकर की फिल्म ‘गबरू’ भी शामिल है। (Sunny Deol Gabru Movie Poster) सनी देओल ने पिछले साल इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी और एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया था।
Also Read – Chandauli: सभी विभाग तैयारी के साथ बैठकों में आएं, कार्य समय से पूर्ण करें — जिलाधिकारी
- Advertisement -
हालांकि फिल्म पहले 13 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब लगता है कि रिलीज की तारीख टाल दी गई है। वैरायटी इंडिया के अनुसार, सनी देओल की अगली फिल्म ‘गबरू’ अब 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शशांक उदपुरकर द्वारा निर्देशित और विशाल राणा और ओम छंगानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल ने एक दमदार और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली भूमिका निभाई है। (Sunny Deol Gabru Movie Poster) वे एक अधेड़ उम्र के पारिवारिक व्यक्ति का किरदार निभाते हैं, जो अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करते हुए जीवन को नए सिरे से खोजता है और उसे पूरी तरह से अपनाना सीखता है। नई रिलीज डेट के साथ, सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से होगा , जो 8 मई को रिलीज होने की उम्मीद है।
