By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Sonbhadra: चैत्र नवरात्र में मां शीतला का धाम बना आस्था का केंद्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Sonbhadra: चैत्र नवरात्र में मां शीतला का धाम बना आस्था का केंद्र
ताज़ा खबरें

Sonbhadra: चैत्र नवरात्र में मां शीतला का धाम बना आस्था का केंद्र

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/13 at 5:07 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2024 04 13 at 3.56.00 PM
SHARE

Sonbhadra: सोनभद्र। चैत्र नवरात्र में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र नगर) नगर के मुख्य चौराहे पर अवस्थित शक्ति पीठ मां शीतला का धाम श्रद्धालुओं, भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है।

Contents
Sonbhadra: मां शीतला देवी की महिमारिपोर्ट- सुनील ठाकुर

Sonbhadra: मां शीतला देवी की महिमा

मंदिर के इतिहास के बारे में इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी बताते है कि-“ऐतिहासिक शोध और अध्ययन से यह ज्ञात हुआ है कि सन 1846 में रॉबर्ट्सगंज नगर की स्थापना मिर्जापुर जनपद के अंग्रेज उप जिला अधिकारी डब्ल्यूबी रॉबर्ट्स ने किया था, अदालगंज निवासी जगन्नाथ साहू को नगर का प्रथम नागरिक बनाया गया था। (Sonbhadra) इसके पश्चात इस नगर में अदलगंज, अहरौरा, मड़िहान, मिर्जापुर, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के वैश्य व्यापारियों का आगमन शुरू हो गया था उनमें एक थे लाला रामदेव जिन्होंने अपनी भूमि पर स्थित नीम के पेड़ के नीचे मां शीतला की मूर्ति स्थापित कराया था, तभी से इस देवी को लोकदेवी, कुलदेवी के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।

नगर के आसपास के कस्बों से भक्तजनों का मां की आराधना हेतु आगमन शुरू हो गया था। (Sonbhadra) इसके पश्चात इनके सुपुत्र रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया के ।चेयरमैन भोला सेठ के कार्यकाल में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सन 1971 में सत्यनारायण, शंभू सेठ, श्याम सुंदर सेठ, शिव शंकर प्रसाद केसरी सहित अन्य नगर वासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। (Sonbhadra) वर्तमान समय में शक्तिपीठ मां शीतला धाम का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं भक्तों के आगाध श्रद्धा, विश्वास के कारण देश भर में प्रसिद्ध हो चुका है, इस धाम में दूर-दूर से भक्त जन दर्शन, पूजन, अर्चन के लिए आते हैं।

WhatsApp Image 2024 04 13 at 3.56.02 PM

सोनभद्र जनपद में निवास करने वाली आदिवासी जातियों के लोगों केआस्था और विश्वास का केंद्र मां शीतला मंदिर धाम है। यहां पर प्रत्येक नवरात्र के अष्टमी के दिन आदिवासी श्रद्धालु बुढ़िया माई, जई लेकर, गुरदम भाजते हुए ढोलक की थाप पर देवी गीत गाते हुए स्त्री- पुरुष देवी नृत्य करते हैं। इस नृत्य में आदिवासी श्रद्धालु, नर्तक इतने विभोर हो जाते हैं कि वे सांगा से अपनी जिह्वा, बांह को छेद लेते हैं (Sonbhadra) आश्चर्य है कि खून की एक बूंद भी नहीं टपकता, अपने घाव को ठीक करने के लिए नींबू के रस में सिंदूर मिलाकर लेप लगाते हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में यह महान आश्चर्य का विषय है, अथवा इसे मां के शक्ति का प्रभाव कहा जा सकता है।

- Advertisement -

वैसे तो शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन श्रावण मास, विवाह- शादी के अवसरों पर इस स्थान पर बच्चों का मुंडन संस्कार, विवाह संस्कार के पश्चात वर- वधु के बनवार छुड़ाने, सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की परंपरा आज भी कायम है। नगर वासियों के प्रत्येक मांगलिक कार्यों का शुभारंभ मां शीतला के दर्शन पूजन अर्चन से ही आरंभ होता है।

मां के धाम में कीर्तन करने की परंपरा नगर के राजकुमार केसरी (कुमार साव) रामकृष्ण तिवारी, सोबरन साव,गोपाल केसरी, शीतला प्रसाद पांडे सहित अन्य भक्तों ने आरंभ किया था।
यह परंपरा आज भी कायम है, नवरात्र में मां के पचरा गाने की परंपरा चमेली देवी, फुल्ला देवी आदि स्त्रियों ने शुरू किया था, इस परंपरा का निर्वहन आज भी मंदिर के आसपास की निवास करने वाली महिलाएं करती हैं।

शक्तिपीठ मां शीतला देवी धाम में पूजा- अर्चना का आरंभ ममुआ गांव के पुजारी सरजू राम शुक्ला, केदारनाथ शुक्ला, अक्षैबर नाथ शुक्ला द्वारा परंपरागत रूप से किया जाता रहा है ,वर्तमान समय में इस मंदिर के प्रधान पुजारी प्रशांत कुमार शुक्ला एवं राहुल शुक्ला मां की सेवा कर रहे हैं। (Sonbhadra) नव दिवसीय भक्तिमय पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में शाम को होने वाली भव्य आरती में स्थानीय भक्तजन भाग लेते हैं और जिला प्रशासन सोनभद्र द्वारा भक्तों की सुरक्षा, यातायात की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई जाती है।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार जैन के नेतृत्व, नगर वासियों के सहयोग से मां शीतला धाम का जीर्णोद्धार जारी है।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

You Might Also Like

Noida Mamura Fire: EV चार्जिंग बनी काल! Noida की 4 मंजिला बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत

Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

Noida AC Blast: अरण्या सोसायटी के फ्लैट में AC फटने से लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2024 04 13 at 4.51.33 PM Sonbhadra: उत्सव ट्रस्ट के गैरैया संरक्षण अभियान को मिला जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद
Next Article Salman Khan Firing News: कहां हैं सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी? पुलिस को इस बात का शक
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

7 19 ezremove
India’s LPG Tanker Attacked: ईरान के जलक्षेत्र में LPG टैंकर पर हमला, 28 भारतीयों की जान पर आया संकट; दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
राष्ट्रीय समाचार 17 घंटे ago
7 19
Salman Khan Post: सलमान खान को ट्रोलर्स ने कहा ‘घंटे का टाइगर’, भाईजान ने दिया मुहँतोड़ जवाब
मनोरंजन 18 घंटे ago
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707 2
Rakhi Sawant Giorgia Meloni And PM Modi: राखी सावंत ने Meloni से कहा- अपने बॉयफ्रेंड से कहिए इस्तीफा दे, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, देखें
मनोरंजन 2 दिन ago
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707 1
Sonam Wangchuk Fast End: सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन; JP नड्डा-जितेंद्र सिंह ने पिलाया सूप, PM मोदी का Video संदेश भी आया
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707
Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3 3
Lucknow Bhim Army Protest: लखनऊ में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई छात्र और पदाधिकारी हिरासत में
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?