Ranbir Kapoor Birthday: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है। पहली बार इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को संजय लीला भंसाली की भव्य सिनेमाई दुनिया में एक साथ लेकर आ रही यह फिल्म दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। (Ranbir Kapoor Birthday) फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए, जिन्होंने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया। अब फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आई।
Also Read –Govinda Video: गोविंदा भड़के Rakhi Sawant पर कहा- खुद दूसरे के घर में सालों तक रही है, देखें वीडियो
रणवीर कपूर का बर्थ-डे मनाया लव एंड वॉर की पूरी कास्ट ने
इस साल रणबीर कपूर का जन्मदिन पूरी तरह से ‘लव एंड वॉर’ के नाम रहा। रणवीर कपूर 44 साल के हो गए हैं। देशभर में सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, वहीं फिल्म से सामने आए उनके फर्स्ट-लुक पोस्टर ने इस खास मौके को उनके प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया। (Ranbir Kapoor Birthday) इस तरह उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गईं। इस खास अवसर पर फिल्म के कलाकारों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर शानदार बर्थडे डिनर का आयोजन किया। सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम का एक साथ आना इस मौके को और भी खास बनाता है। साथ ही, इसने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को भी और बढ़ा दिया है। (Ranbir Kapoor Birthday) मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के जन्मदिन के डिनर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन भी लिखा।
Also Read –Samastipur Murder: चिकन शॉप पर आया और रेत दिया गला! समस्तीपुर में शॉपकीपर की हत्या से हड़कंप
- Advertisement -
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर ‘लव एंड वॉर’ की दुनिया देखने का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है। (Ranbir Kapoor Birthday) फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी पहली झलक देखने के लिए उत्सुक थे। अब कलाकारों के शानदार पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
