Rakhi Sawant On Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबाग च राजा के दर्शन करने गए थे, उनका वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि जहां गोविंदा को उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जाना चाहिए था, वहीं गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग पहुंचें, जिस वजह से गोविंदा की सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाएं भी हो रहीं हैं। वहीं अब राखी सावंत ने भी गोविंदा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
Rakhi Sawant On Govinda: गोविंदा पर भड़की राखी सावंत
गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है, यहां तक कि गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने भी गोविंदा पर तंज कसा और अब राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया और गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत कुछ कहा।
Also Read –The Vvaan Advance Booking: द वन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कितना करेगी कलेक्शन और टिकट की कीमत
राखी सावंत वीडियो में कह रहीं हैं, “अरे! गोविंदा की क्या हो गया है आपको, इतने बड़े लालबाग च राजा के दर्शन करने आप रूपा कोमल-चोमल कौन है, उसके साथ गए? ये बहुत गलत बात है। गोविंदा जी आपको अपनी बीवी सुनीता के साथ जाना चाहिए था, जिसके साथ आपने 40 साल गुजारे, मैं आज तक आपका साथ दे रही थी, बहुत गलत बात है ये, आप मेरे इतने अच्छे मित्र हैं, ये रूपा कोमल कौन है ये। बहुत गलत बात है, सुनीता जी को क्यों लेकर नहीं गए। बीवी को लेकर जाना चाहिए, ये ऐसे अलग अलग रहने का कोई मतलब नहीं है। आप कुछ भी कर लो सुनीता जी आपको अकेले नहीं छोड़ेगी। कौन है ये बहन की पकौड़ी रूपा।”
- Advertisement -
राखी सावंत ने दो वीडियो शेयर किए हैं, वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा, “गोविंदा जी क्या दूसरे की बीवी को लेकर घूम रहे हो, कौन है वो, आप अपनी बीवी को लेकर घूमों, कितनी प्यारी हैं हमारी सुनीता जी, 40 साल गुजारे हैं साथ में, आपके बच्चे पैदा किए हैं, उन्हें पाला है, आपका दिल बड़ा है यार, ऐसे क्या करते हो, ठीक है अब सुनीता जी भी खामोश हो गई है। सुबह का भूला यदि शाम को घर आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते, आप सब कुछ भूल जाओ यार।”
