By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Rahul Gandhi: नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं राहुल गांधी! कांग्रेस नेता बोले – ‘मचाडो’ जैसा ही कर रहे काम…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Rahul Gandhi: नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं राहुल गांधी! कांग्रेस नेता बोले – ‘मचाडो’ जैसा ही कर रहे काम…
ताज़ा खबरें

Rahul Gandhi: नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं राहुल गांधी! कांग्रेस नेता बोले – ‘मचाडो’ जैसा ही कर रहे काम…

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/10/11 at 3:29 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 12
SHARE
image 12

Rahul Gandhi: देश की सियासत में अक्सर अपने बयानों को लेकर गर्म चर्चाओं का विषय बनी रहने वाली कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी है। लेकिन… इस बार कारण है पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग कर डाली है। उनका कहना है कि राहुल गांधी समाज में प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश फैला रहे हैं, और संविशान को बचाने की बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। (Rahul Gandhi) ठीक वैसे ही जैसे वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (Machado) ने ‘तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण बदलाव’ को लेकर मानवता के लिए बड़ा काम किया है।

Contents
Rahul Gandhi: सुरेंद्र राजपूत की पोस्ट तो यूजर्स जमकर बरसेविपक्ष तगड़ा प्रहार…

कांग्रेस नेता का कहना है कि राहुल गांधी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से लेकर ‘भारत न्याय यात्रा’ तक का अभियान देश में एकता और सद्भाव का प्रतीक रहा है। (Rahul Gandhi) उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार नफरत के खिलाफ समाज में आवाज़ उठा रहे हैं और लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश फैला रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया जाना चाहिए।

नोबेल पुरस्कार के बीच आखिर कांग्रेस नेता ने क्यों लिया राहुल गांधी का नाम

भारत में कांग्रेस का काफी वक़्त से ऐसा मानना है कि राहुल गांधी मौजूदा NDA सरकार की ‘तानाशाही’ के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। (Rahul Gandhi) हाल के दिनों में, उन्होंने ‘वोट चोरी’, बिहार SIR प्रक्रिया का विरोध सहित कई मुद्दों पर आवाज उठाई। समूचे विपक्ष ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ताधारी मोदी सरकार से मुकाबला करने के लिए ‘INDIA’ गठबंधन बनाकर कांग्रेस का समर्थन किया।

- Advertisement -

Rahul Gandhi: सुरेंद्र राजपूत की पोस्ट तो यूजर्स जमकर बरसे

Also Read –हैदरगढ़ में भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक संपन्न, किसानों ने रक्तदान शिविर व क्षेत्रीय सुरक्षा पर जताई चिंता

उनका दावा है कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है, देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से नुकसान पहुंच रहा है, अल्पसंख्यकों और SC/ST के अधिकारों से समझौता किया गया, और असहमति की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। (Rahul Gandhi) इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत नोबेल शांति पुरस्कार के ऐलान के बाद राहुल गांधी को लेकर पोस्ट करके हैरत में दाल दिया। उनके पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे और उनकी कमेंट पर निशाना साधा।

विपक्ष तगड़ा प्रहार…

वहीं, विपक्ष ने इस बयान पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने इसे ‘राजनीतिक ड्रामा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले इसपर ध्यान देना चाहिए चाहिए कि जनता राहुल गांधी को कितना स्वीकार कर रही है। एक भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘देश में बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक चुनौतियों पर ठोस कार्य करने की बजाय कांग्रेस नेता अब राहुल गांधी के लिए नोबेल की मांग कर रहे हैं। ये केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश है, और कुछ नहीं…।”

Also Read –Pakistan on Gaza Peace Plan: ‘गाजा पीस प्लान’ पर Pak कंफ्यूज! इशाक डार ने प्रस्ताव को किया खारिज, पर शहबाज के बदले सुर

विपक्ष के अन्य दलों का कहना है कि कांग्रेस खुद देश की वास्तविक मुश्किलों को ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस अक्सर भावनात्मक बयानबाजी में चली जाती है, जिससे असल मुद्दे अक्सर पीछे छूट जाते हैं। हालांकि कांग्रेस के समर्थक सोशल मीडिया पर इस मांग को लेकर बहुत एक्टिव हो गए हैं।

बता दे, इस तरह की मांगें कांग्रेस के अंदरूनी ‘इमेज पॉलिटिक्स’ का भाग हैं, जो राहुल गांधी की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत दिखाने की कोशिश है। (Rahul Gandhi) हालांकि, यह भी सच है कि नोबेल पुरस्कार जैसी प्रक्रिया राजनीतिक इच्छा से नहीं बल्कि स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन से तय होती है। लेकिन अब देखना होगा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का आगे क्या प्रभाव पड़ता है…. क्या यह केवल एक बयानबाजी रह जाएगा या फिर… राहुल गांधी को वास्तव में इस दिशा में कोई अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल पाएगी।

You Might Also Like

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan on Gaza Peace Plan: ‘गाजा पीस प्लान’ पर Pak कंफ्यूज! इशाक डार ने प्रस्ताव को किया खारिज, पर शहबाज के बदले सुर
Next Article Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने कैमरे के सामने उतारे कपड़े, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल, देखें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 18 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?