Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मुंबई आईं हुईं थीं, उन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन में शो” का शूट किया, इसके बाद वे अमेरिका वापस चली गईं। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं हैं, लेकिन अब बहुत ही जल्द उनके फैंस उन्हें बैक टू बैक कई हिंदी फिल्मों में देखने वाले हैं, जी हां! आइए फिर जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आने वाली हिंदी फिल्में कौन सी हैं।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग हिंदी फिल्म्स
प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों (Upcoming Bollywood Films) से दूर हैं, जी हां! बता दें कि उन्हें आखिरी बार 2019 में द स्काई इज़ पिंक (The Sky Is Pink) में देखा गया था, इसके बाद से फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहें हैं, (Priyanka Chopra) हालांकि प्रियंका चोपड़ा अब अपने हिंदी फैंस को एक के बाद एक धमाकेदार सरप्राइज़ देने वालीं हैं, क्योंकि वे कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा हैं, आइए जानते हैं –
वाराणसी (Varanasi Movie)
प्रियंका चोपड़ा निर्देशक राजमौली की वाराणसी फिल्म का हिस्सा हैं, जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही वाराणसी का टीजर जारी किया गया था, जिसने बवाल मचा दिया था। वाराणसी 2027 में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
- Advertisement -
Also Read –Chandauli: चंदौली शहाबगंज ब्लॉक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
जी ले जरा (Jee Le Zaraa)
फरहान अख्तर ने जी ले जरा मूवी की अनाउंसमेंट कुछ साल पहले की थी, जिसके बाद खबरें आईं कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन कुछ समय पहले ही फरहान अख्तर ने बताया कि इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। (Priyanka Chopra) जी ले जरा मूवी में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आएंगे, वहीं फरहान अख्तर द्वारा फिल्म को निर्देशित किया जाएगा।
कृष 4 (Krrish 4)
कृष की चौथी फ्रेंचाइजी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, उम्मीद है कि बहुत ही जल्द कृष 4 की शूटिंग शुरू की जाएगी। दिलचस्प बात तो यह है कि कृष 4 की शूटिंग ऋतिक रोशन करेंगे, जी हां! इस बात की खुद राकेश रोशन ने कंफर्म किया है। (Priyanka Chopra) कृष 4 को लेकर जो खबर आई है, उसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी, हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा कुछ ऑफशियल ऐलान नहीं किया गया है।
कल्कि 2 (Kalki 2898 AD Part 2)
पिछले कुछ दिनों से यह भी चर्चाएं हो रहीं हैं कि प्रियंका चोपड़ा कल्कि 2 का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स दीपिका पादुकोण की जगह प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच करने के बारे में सोच रहें हैं, अगर सब कुछ सही रहा तो प्रियंका चोपड़ा कल्कि 2 का हिस्सा बन सकती हैं, हालांकि मेकर्स द्वारा जब तक कुछ ऑफशियल ऐलान नहीं होता तब तक न्यूजट्रैक इस खबर पर दावा नहीं करता।
