By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Islamabad Talks: अब दोबारा नहीं होगी बातचीत! अमेरिका-ईरान के बीच फंसा पेच, ईरानी मीडिया का बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Islamabad Talks: अब दोबारा नहीं होगी बातचीत! अमेरिका-ईरान के बीच फंसा पेच, ईरानी मीडिया का बड़ा दावा
विदेश

Islamabad Talks: अब दोबारा नहीं होगी बातचीत! अमेरिका-ईरान के बीच फंसा पेच, ईरानी मीडिया का बड़ा दावा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/12 at 1:43 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 1
SHARE

Islamabad Talks: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत फिलहाल पूरी तरह से ठहराव की स्थिति में पहुंच गई है। इस्लामाबाद में कई दौर की चर्चा के बावजूद दोनों देश किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं और अब भी कोई समझौता होता नजर नहीं आ रहा है।

Contents
Islamabad Talks: अगली वार्ता पर अनिश्चितता, फिलहाल कोई योजना नहींईरानी मीडिया का आरोप, “अमेरिका की जरूरत से ज्यादा मांगें”होर्मुज पर सख्त रुख, “डील नहीं तो बदलाव नहीं”वेंस ने मानी नाकामीपरमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त संदेश

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी तरह की प्रगति तभी संभव है जब अमेरिका अपनी तथाकथित “अनुचित मांगों” को वापस ले। (Islamabad Talks) यही वजह है कि बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष अहम मुद्दों पर एकमत नहीं हो पा रहे हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि ईरान फिलहाल दूसरी बातचीत की कोई योजना नहीं बना रहा है।

Also Read –women reservation: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र, 2029 से लागू करने पर मांगा समर्थन

Islamabad Talks: अगली वार्ता पर अनिश्चितता, फिलहाल कोई योजना नहीं

हालांकि दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने की कोशिशें जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के विशेषज्ञ अब ड्राफ्ट प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि कोई साझा रास्ता निकाला जा सके। (Islamabad Talks) पाकिस्तान भी मध्यस्थ के तौर पर दोनों देशों को करीब लाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

इसके बावजूद यह साफ नहीं है कि अगली बातचीत कब होगी। दोनों पक्ष फिलहाल अपने-अपने विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए पीछे हट गए हैं। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान फिलहाल अगले दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं बना रहा है।

Also Read –Bihar New CM Update 2026: CM BJP का, नीति नीतीश की! बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम?

ईरानी मीडिया का आरोप, “अमेरिका की जरूरत से ज्यादा मांगें”

ईरान के एक टीवी चैनल में अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका की “अत्यधिक मांगों” की वजह से बातचीत किसी ढांचे तक नहीं पहुंच सकी। (Islamabad Talks) रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज, परमाणु नीति और अन्य मुद्दों पर मतभेद इतने गहरे हैं कि कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है।

एक न्यूज एजेंसी ने भी एक सूत्र के हवाले से कहा कि अमेरिका ने वही सब मांग लिया जो वह जंग के दौरान हासिल नहीं कर सका था। ईरान ने इन “महत्वाकांक्षी शर्तों” को पूरी तरह से ठुकरा दिया।

वहीं एक और रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका पूरी तरह से समझौते के लिए प्रतिबद्ध नहीं था। (Islamabad Talks) रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छवि बचाने के लिए बातचीत कर रहा था और किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए तैयार नहीं दिख रहा था।

सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अमेरिका को बातचीत की जरूरत अपनी “खोई हुई साख” को बचाने के लिए थी, लेकिन वह अपनी अपेक्षाएं कम करने को तैयार नहीं था।

होर्मुज पर सख्त रुख, “डील नहीं तो बदलाव नहीं”

इस पूरी बातचीत में दो मुद्दे सबसे बड़े अड़ंगे के रूप में सामने आए हैं। पहला होर्मुज जलडमरूमध्य और दूसरा ईरान का परमाणु कार्यक्रम। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने बातचीत के दौरान ऐसी शर्तें रखीं जिन्हें वह युद्ध के दौरान भी हासिल नहीं कर पाया था। ईरान ने इन शर्तों को सख्ती से खारिज कर दिया, जिससे बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।

ईरान की एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक अमेरिका कोई “उचित समझौता” नहीं करता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। (Islamabad Talks) इससे साफ है कि ईरान इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है।

वेंस ने मानी नाकामी

कई घंटों तक चली बातचीत के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने खुद स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच कोई “संतोषजनक समझौता” नहीं हो सका है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका की ओर से रखी गई शर्तों को ईरान ने स्वीकार नहीं किया।

वेंस ने कहा कि अब तक ऐसी कोई सहमति नहीं बन पाई है जो ईरान के लिए स्वीकार्य हो, जिससे साफ हो गया कि यह वार्ता अभी भी गंभीर गतिरोध में फंसी हुई है।

परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त संदेश

जेडी वेंस ने एक बार फिर साफ किया कि अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान साफ और ठोस तरीके से यह वादा करे कि वह कभी परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कदम नहीं उठाएगा।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या ईरान लंबे समय के लिए इस प्रतिबद्धता को निभाने के लिए तैयार है, न कि सिर्फ अभी या कुछ सालों के लिए।

You Might Also Like

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Taslima Nasrin Statement: तसलीमा के बयान से छिड़ी बहस, बांग्लादेश का जिक्र कर भारत को दी चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास हथियारबंद शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sheikh Hasina Virtual Address: ‘भारत अपना स्टैंड साफ करे’, शेख हसीना के कार्यक्रम पर ढाका की दो टूक

TAGGED: #Islamabad Talks

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 women reservation: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र, 2029 से लागू करने पर मांगा समर्थन
Next Article WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 2 Asha Bhosle: ‘अभी न जाओ छोड़कर…’, 92 साल की उम्र में सुरों की मलिका आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 2
Bhool Bhulaiyaa 4 Update: भूल भुलैया 4 पर अनीस बज़्मी ने दिया अपडेट कहा,” भूल भुलैया 4 को लेकर मेरी एक ही समस्या है
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 1
Ramayana Movie: सलमान खान की अधूरी रामायण का अनसुना किस्सा, 40% शूटिंग के बाद क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 4
Patna City violence: पटना में युवक की मौत के बाद भड़का बवाल! कई गाड़ियां फूंकी, शहर में फूटा जनाक्रोश
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21
Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?