By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में भारी तबाही, भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में भारी तबाही, भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 
ताज़ा खबरेंविदेश

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में भारी तबाही, भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/24 at 2:04 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में भारी भूस्खलन हुआ है. एबीसी न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि इस तबाही में 100 से अधिक लोगों की मौत हो जाने का अनुमान है, क्योंकि भारी संख्या में लोग जमीन के नीचे दब गए हैं. ग्रामीणों ने घटनास्थल से भारी संख्या में शव बरामद किए हैं. (Papua New Guinea) फिलहाल, अभी तक इस हादसे में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है.

Contents
Papua New Guinea: पहाड़ी के ढलान पर बसा था गांवसोने के समय हुआ भूस्खलनमलबे से निकाले जा रहे शवपोरगेरा शहर की सड़क हुई बंद

भूस्खलन पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह करीब 3 बजे हुआ. एंगा प्रांतीय प्रशासन का कहना है कि उसने इस हादसे से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के लिए एक इमरजेंसी एक्शन टीम का गठन किया है. (Papua New Guinea) टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं और गैर सरकारी संगठनों से राहत प्रयासों में सहायता के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.

image 205

Papua New Guinea: पहाड़ी के ढलान पर बसा था गांव

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है, जब यह हादसा हुआ उस समय लोग नींद में सो रहे थे. मरने वालों की मौजूदा संख्या 100 से ऊपर है, हालांकि सरकार ने भूस्खलन से मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है. पोरगेरा वुमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुमा ने बताया कि काओकलाम गांव पहाड़ी की ढलान पर बसा है, पहाड़ का किनारा खिसकने से घर मिट्टी और पेड़ों के नीचे दब गए.

सोने के समय हुआ भूस्खलन

लारुमा ने बताया, ‘यह तब हुआ जब लोग सुबह तड़के सो रहे थे और पूरा गांव नींद के आगोश में था.’ एलिजाबेथ लारुमा ने कहा, ‘मैं जो अनुमान लगा सकती हूं, 100 से अधिक लोग जमीन के नीचे दबे हुए हैं.‘ पापुआ न्यू गिनी पुलिस ने एबीसी के सवालों का जवाब नहीं दिया है. काओकलाम गांव के निवासी निंगा रोल ने बतया कि वे मदांग विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, उनको आज सुबह नुकसान की खबर मिली.

- Advertisement -
Papua New Guinea floods, landslides leave at least 23 dead | Floods News |  Al Jazeera

मलबे से निकाले जा रहे शव

निंगा रोल ने बताया कि भूस्खलन में उनके कम से कम चार रिश्तेदार मारे गए हैं. उन्होंने एबीसी को बताया, ‘मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे पूरे समुदाय के लिए दुख हो रहा है.’ उन्होंने अपने प्रियजनों और अपनी संपत्तियों को खो दिया है. गांव के निवासियों का कहना है कि शवों को ढूंढना मुश्किल है. (Papua New Guinea) सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में निवासियों को विशाल चट्टानों पर चढ़ते और मलबे और पेड़ों के नीचे से शव निकालते हुए दिखाया गया है.

पोरगेरा शहर की सड़क हुई बंद

गांव के लोगों का कहना है कि कई बड़े पत्थर और पेड़ गिर गए हैं. कई इमारतें ढह गई हैं, जिसकी वजह से शवों को तेजी से निकालने में मुश्किल हो रही है. (Papua New Guinea) भूस्खलन ने पोरगेरा शहर तक पहुंच मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया है, जहां एक बड़ी सोने की खदान है. सड़क बाधित होने से गांव तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने में समस्या आ रही है. इस भूस्खलन का असर पोरगेरा शहर और सोने की खदान में काम करने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है.

You Might Also Like

Trump On Iran: ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द’, ट्रंप ने अचानक ये धमकी क्यों दी?

Andy Burnham Britain Next PM: कौन हैं एंडी बर्नहम, क्या ये बदल सकते हैं ब्रिटेन की राजनीति की दिशा

US Iran Talk: ईरान के नेता बातचीत बीच में छोड़ निकले, जेडी वेंस से लेकर मुनीर-शरीफ सब सन्न, VIDEO

JD Vance statement: ‘मेरी पत्नी भारतीय है, दूसरा खास शख्स पाकिस्तानी’, JD Vance के बयान से मची चर्चा

Donald Trump Vs Giorgia Meloni: डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी? अमेरिका दौरा रद्द

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Swara Bhaskar Daughter: आठ महीने की हुई स्वरा भास्कर की लाडली राबिया, पति फहाद अहमद और फैमिली संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
Next Article China Pakistan updates : ऐसा क्या हुआ कि चीन को तालिबान के आगे गिड़गिड़ाना पड़ा, पाकिस्तान से जुड़ा है मामला
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 4
Ketan Agarwal Murder Case: कैमरे पर प्यार,पीछे मौत का प्लान! ‘सोनम रघुवंशी’ की फैन निकली सिया, केतन अग्रवाल मर्डर में बड़ा खुलासा
राष्ट्रीय समाचार 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1
Trump On Iran: ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द’, ट्रंप ने अचानक ये धमकी क्यों दी?
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 3
Andy Burnham Britain Next PM: कौन हैं एंडी बर्नहम, क्या ये बदल सकते हैं ब्रिटेन की राजनीति की दिशा
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 2
Salman Khan New Movie: सलमान खान और फरहान अख्तर की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे ये डायरेक्टर
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 1
Modi Cabinet Expansion: मोदी मंत्रिमंडल में राघव चड्ढा बनेंगे मंत्री! नितिन नवीन ने अचानक रद्द किया पंजाब दौरा, आनन-फानन में दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1
Pamala Serena: कौन हैं लॉकअप 2 कंटेस्टेंट पामेला सेरेना? मिस यूनिवर्स दुबई समेत जीत चुकीं हैं कई ताज
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?