By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US: नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने पहुंचा फलस्तीनी छात्र गिरफ्तार, गाजा के समर्थन में आवाज उठाना पड़ा भारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US: नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने पहुंचा फलस्तीनी छात्र गिरफ्तार, गाजा के समर्थन में आवाज उठाना पड़ा भारी
ताज़ा खबरेंविदेश

US: नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने पहुंचा फलस्तीनी छात्र गिरफ्तार, गाजा के समर्थन में आवाज उठाना पड़ा भारी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/15 at 10:55 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़े पैमाने पर संघीय कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। अब ट्रंप ने नासा के अधिकारियों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। (US) इसके बाद नासा ने भारतीय मूल की विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) प्रमुख नीला राजेंद्र को बर्खास्त कर दिया। पहले ट्रंप के आदेश के बाद नासा ने नीला राजेंद्र का पदनाम बदलकर टीम एक्सीलेंस और कर्मचारी सफलता के कार्यालय का प्रमुख कर दिया था, लेकिन अंतत: उनको नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

Contents
US: दोस्त ने साझा किया गिरफ्तारी का वीडियोकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की रिहाई की मांग

गाजा के समर्थन में आवाज उठाना एक फलस्तीनी छात्र को भारी पड़ गया। कोलंबिया विवि का फलस्तीनी छात्र जब अमेरिकी नागरिकता के लिए साक्षात्कार देने वर्मोंट के आव्रजन कार्यालय में पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छात्र के वकीलों ने बताया कि मोहसेन महदावी अमेरिका का एक कानूनी स्थायी निवासी है। (US) उसके पास 2015 से ग्रीन कार्ड है। उसे आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंटों ने कोलचेस्टर में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

image 62

वकीलों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कहां है? हमने संघीय अदालत में एक याचिका दायर की जिसमें सरकार को उसे राज्य या देश से निकालने से रोकने का आदेश मांगा गया है। (US) वकील लूना ड्रोबी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने मोहसेन महदावी को फलस्तीनियों की ओर से उनकी वकालत और एक फलस्तीनी के रूप में उनकी पहचान के कारण हिरासत में लिया। यह गाजा में अत्याचारों के खिलाफ बोलने वालों को चुप कराने का एक प्रयास है। यह असांविधानिक भी है।

अदालत में दायर याचिका में बताया गया है कि महदावी का जन्म वेस्ट बैंक के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था और वह 2014 में संयुक्त राज्य अमेरिका आ गए थे। उन्होंने हाल ही में कोलंबिया में कोर्सवर्क पूरा किया। वह मई में स्नातक की उपाधि और फिर सर्दियों में मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू करेंगे। वह प्रतिबद्ध बौद्ध है, जो अहिंसा और सहानुभूति को अपने धर्म के केंद्रीय सिद्धांत के रूप में मानते हैं।

- Advertisement -

याचिका में बताया गया कि महदावी गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के मुखर आलोचक हैं और मार्च 2024 तक कोलंबिया विवि में कैंपस विरोध प्रदर्शन आयोजित करते रहे। उन्होंने कोलंबिया में फलस्तीनी छात्र संघ की सह-स्थापना महमूद खलील के साथ की। खलील को हाल ही में आव्रजन विभाग ने हिरासत में लिया था।

US: दोस्त ने साझा किया गिरफ्तारी का वीडियो

महदावी के साथ उनके दोस्त क्रिस्टोफर हेलाली भी आव्रजन कार्यालय गए थे। उन्होंने अधिकारियों द्वारा महदावी को ले जाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। हेलाली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में महदावी को अपने हाथों से शांति का संकेत देते हुए और कार की ओर ले जाते हुए दिखाया गया है।

हेलाली ने महदावी को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी बताया। हेलाली ने कहा कि वह और महदावी जानते थे कि महदावी को आज हिरासत में लिया जा सकता है और उनके मित्र ने फिर भी आगे बढ़ना जारी रखा। (US) वह अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा था, उसके लिए घबराया हुआ था। लेकिन वह इस साक्षात्कार में आने के लिए बहुत दृढ़ था क्योंकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया था और वह एक कानून का पालन करने वाला नागरिक है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की रिहाई की मांग

वहीं वर्मोंट के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महदावी की गिरफ्तारी की निंदा की। (US) सीनेटर बर्नी सैंडर्स, सीनेटर पीटर वेल्च और प्रतिनिधि बेका बालिंट ने कहा कि नागरिकता प्रक्रिया में अंतिम चरण में से एक को पूरा करने के बजाय उन्हें हथियारबंद अधिकारियों ने हथकड़ी पहना दी। यह अनैतिक, अमानवीय और अवैध है। महदावी अमेरिका के एक वैध निवासी हैं। उनको कानून के तहत उचित प्रक्रिया का लाभ दिया जाना चाहिए और तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: US News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 60 Jaat Box Office Collection: फ्लॉप होगी सनी दओल की ‘जाट’! फिल्म क्रिटिक ने किया दावा, आंकड़ों के साथ शेयर किए सबूत
Next Article image 63 Iran-US Nuclear Talks: ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता का अगला दौर रोम के बाद ओमान में होगा, तेहरान ने किया दावा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 4 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 5 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?