By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nagpur Violence: ‘10.30 से 11.30 बजे के बीच हमला’, प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुलिस पथराव-आगजनी के डेढ़ घंटे बाद पहुंची
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nagpur Violence: ‘10.30 से 11.30 बजे के बीच हमला’, प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुलिस पथराव-आगजनी के डेढ़ घंटे बाद पहुंची
ताज़ा खबरेंविदेश

Nagpur Violence: ‘10.30 से 11.30 बजे के बीच हमला’, प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुलिस पथराव-आगजनी के डेढ़ घंटे बाद पहुंची

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/18 at 10:41 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
7 Min Read
image 61
SHARE

Nagpur Violence: “रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच भीड़ ने हमला बोल दिया, पथराव किया और वाहनों में आगजनी की। लोगों को पीटा। भीड़ ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाकर तोड़ा। (Nagpur Violence) उसके बाद से लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस घटना के एक से डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।” यह कहना है उन प्रत्यक्षदर्शियों का जो नागपुर में हिंसा के बाद अब तक दहशत में हैं।

Contents
Nagpur Violence: महाल और हंसपुरी इलाके में हालात तनावपूर्णनाराज स्थानीय लोगों ने भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ की कार्रवाई की मांगलोग बोले- क्लिनिक में घुसकर मेजें तोड़ी गई, दवाइयां फेंक दी

Nagpur Violence: महाल और हंसपुरी इलाके में हालात तनावपूर्ण

नागपुर के महाल और हंसपुरी इलाके में सोमवार की रात हिंसा भड़क उठी। नकाबपोश भीड़ ने सीसीटीवी तोड़े, घरों में घुसने की कोशिश की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। (Nagpur Violence) प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे की देरी की। अब इलाके में तनाव चरम पर है, और लोग डर के साए में जी रहे हैं। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अशांति फैलाने के आरोप में 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी देते हुए क्या-क्या बताया, आइए जानते हैं।

image 61

हंसपुरी इलाके के निवासी शरद गुप्ता (50) के घर के सामने खड़े चार दोपहिया वाहनों को जला दिया गया। (Nagpur Violence) शरद ने बताया कि रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच भीड़ ने हमला बोल दिया, पथराव किया और वाहनों में आगजनी की। गुप्ता हमले में घायल हो गए और उन्होंने बताया कि भीड़ ने एक पड़ोसी की दुकान में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि पुलिस एक घंटे बाद पहुंची।

नाराज स्थानीय लोगों ने भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

गुस्साए निवासियों ने भीड़ के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की। ‘पीटीआई-भाषा’ के एक संवाददाता ने रात एक बजकर 20 मिनट पर एक दंपति को अपना घर बंद कर आसपास सुरक्षित स्थान पर जाते देखा। रामनवमी शोभायात्रा के लिए काम कर रहे एक अन्य निवासी चंद्रकांत कावडे ने बताया कि भीड़ ने उनके सभी सजावटी सामान जला दिए और घरों पर पत्थर फेंके। कुछ निवासी अपने गलियारे में बाहर आ गए और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की एक टुकड़ी को गलियों में मार्च करते देखा गया।

- Advertisement -

हंसपुरी इलाके के एक निवासी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भीड़ ने रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर पर हमला बोल दिया और घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ियों को जला दिया। (Nagpur Violence) उन्होंने कहा, ‘‘हमने दमकल के आने से पहले अपने घर की पहली मंजिल से पानी डालकर आग बुझाई।’’

image 62

लोग बोले- क्लिनिक में घुसकर मेजें तोड़ी गई, दवाइयां फेंक दी

वहीं, एक अन्य निवासी वंश कवले ने बताया कि भीड़ ने अपने चेहरे ढके हुए थे और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उन्होंने उनके घरों में घुसने की भी कोशिश की। क्लिनिक के सामने चाय की दुकान करने वाले एक अन्य निवासी ने बताया कि भीड़ क्लिनिक (बंडू क्लिनिक) में घुस गई, सभी मेज तोड़ दीं और दवाइयां फेंक दीं। (Nagpur Violence) उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों ने कहा कि हंसपुरी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।

नागपुर के हिंसाग्रस्त हंसपुरी इलाके के एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, “रात 10.30 बजे मैंने अपनी दुकान बंद की। अचानक मैंने देखा कि लोग गाड़ियों में आग लगा रहे हैं। जब मैंने आग बुझाने की कोशिश की तो मुझे पत्थर से मारा गया। मेरी दो गाड़ियां और पास में खड़ी कुछ और गाड़ियां जला दी गईं।” एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “पूरी घटना के 1.5 घंटे बाद पुलिस यहां आई। ऐसा करने वाले लोगों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाया और उन्हें नुकसान पहुंचाया।”

image 63

भाजपा विधायक (नागपुर मध्य) प्रवीण दटके ने कहा, “मैं आज सुबह-सुबह यहां पहुंचा हूं। यह पूरी घटना पहले से ही तय थी। कल सुबह आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना हुई, फिर सब कुछ सामान्य था… बाद में भीड़ ने सिर्फ़ हिंदुओं के घरों और दुकानों में प्रवेश किया… पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा को पहले से तय तरीके से अंजाम दिया गया… मैंने सीपी (पुलिस आयुक्त) से बात की, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है… हमने पीआई संजय सिंह को दो घंटे तक कॉल किया लेकिन उनका फोन बंद था… हम पुलिस से संपर्क कर रहे थे। (Nagpur Violence) जब पुलिस यहां पहुंची, तो यहाँ सब कुछ हो चुका था… मैं सीएम से भी बात करूंगा… अपराधियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं। हम इसे पुलिस को उपलब्ध कराएंगे… यह अफसोस की बात है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं हुई… संजय सिंह जैसे पीआई नागरिकों की बात नहीं सुनते… भीड़ का एक बड़ा हिस्सा बाहर से आया था…”

हिंसा पर बोलते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, “…हम ऐसी हर हिंसा की निंदा करते हैं…महाराष्ट्र सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि ऐसी हिंसा क्यों हुई। (Nagpur Violence) भाजपा में कुछ लोग हैं, जो नफरत फैलाते रहते हैं…हम कहते रहे हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए…भाजपा 400 साल पुराने औरंगजेब का मुद्दा उठाकर ध्यान भटका रही है।”

You Might Also Like

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’

India Pakistan UN Clash: UN में अफगानिस्तान के पक्ष में खुलकर खड़ा हुआ भारत, पाकिस्तान के क्रूर चेहरे की खोली पोल

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

TAGGED: Nagpur Violence

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 60 TV Stars Duped By Ad Company: अंकिता लोखंडे, तेजस्वी प्रकाश समेत 25 सेलेब्स को लगा करोड़ों का चूना, शिकायत दर्ज
Next Article image 64 Sunita Williams: ‘आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं…’, PM मोदी ने सुनीता को लिखा पत्र; भारत आने का दिया न्योता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Saayon Ghosh
ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति
ताज़ा खबरें राजनीति 2 दिन ago
2011965 abhijeet 1
Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान
ताज़ा खबरें शिक्षा 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM 2
Manjari Fadnnis Video: मंजरी फडनिस कौन हैं? जिनके कुत्ते के साथ हुई भयावह घटना, रोते हुए आई नजर
मनोरंजन 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM 1
Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’
ताज़ा खबरें 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.48.33 PM
India Pakistan UN Clash: UN में अफगानिस्तान के पक्ष में खुलकर खड़ा हुआ भारत, पाकिस्तान के क्रूर चेहरे की खोली पोल
विदेश 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?