By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Manu Bhaker Photos: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, बेटी पर देश को गर्व
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > लाइफ स्टाइल > Manu Bhaker Photos: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, बेटी पर देश को गर्व
लाइफ स्टाइलस्पोर्ट्स

Manu Bhaker Photos: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, बेटी पर देश को गर्व

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/07 at 1:27 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 34
SHARE

Manu Bhaker Photos: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली मनु भाकर बुधवार को स्वदेश लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले से उनके इंतजार में खड़े फैंस ने निशानेबाज का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनु के माता-पिता भी मौजूद रहे।

Contents
Manu Bhaker Photos: फैंस ने किया भव्य स्वागतमाता-पिता के लिए गर्व की बातमनु ने दिया फैंस को धन्यवादभारत ने अब तक जीते तीन पदक

Manu Bhaker Photos: फैंस ने किया भव्य स्वागत

मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ। (Manu Bhaker Photos) मनु ने कहा ‘बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं।’ फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कुछ फैंस को मनु के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिला।

image 34

माता-पिता के लिए गर्व की बात

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे। (Manu Bhaker Photos) उनके चेहरे पर बेटी की जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मनु के लिए जो लोगों का अत्यधिक प्रेम है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं।

मनु ने दिया फैंस को धन्यवाद

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने फैंस का धन्यवाद दिया। (Manu Bhaker Photos) उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट और होटल में जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत खुशी है कि देश के लोग मुझे इस तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। मैं दो पदक और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए ढेर सारी प्रेरणा लेकर आई हूं। इवेंट के समय मैं पदक के बारे में नहीं, बल्कि केवल अपने खेल के बारे में सोच रही थी। मैं लंबे समय तक भारतीय खाना नहीं खा पाई थी, लेकिन दिल्ली आकर मैंने आलू पराठा खाया।”

- Advertisement -
image 35

वहीं, मनु के कोच जसपाल राणा ने भी खुशी जाहिर की। (Manu Bhaker Photos) उन्होंने कहा, “यह गर्व का क्षण है कि 22 साल की उम्र में एक युवा लड़की ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। मैं इस समय सबसे गौरवान्वित व्यक्ति हूं क्योंकि मेरा ओलंपिक सपना उसके माध्यम से पूरा हुआ है… हमें उस पर गर्व होना चाहिए, आगामी ओलंपिक में वह और मजबूत होगी, और यहां से जो अनुभव वह लेकर जाएगी, शायद वह स्वर्ण में परिवर्तित हो जाए।”

भारत ने अब तक जीते तीन पदक

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और ये तीनों पदक कांस्य रहे हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा और स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए थे।

You Might Also Like

Riyan Parag Vape Video: सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये दिग्गज भी पी चुके हैं ‘नशा’; लिस्ट में डिविलियर्स और फिंच का नाम भी शामिल!

Sachin Tendulkar Dantewada Visit: बंदूक छोड़ अब बल्ला थामेगा बस्तर! जानिए आखिर क्यों परिवार समेत दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं सचिन तेंदुलकर

Shane Warne death controversy: शेन वॉर्न की मौत पर फिर उठा विवाद, बेटे के बयान के बाद बढ़ी हलचल

MI vs RR: घर से बाहर निकलते ही ‘भीगी बिल्ली’ बन जाती है मुंबई इंडियंस! 5 बार की चैंपियन का ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026: KKR की हालत खराब! पंजाब से भिड़ंत से पहले बढ़ी टेंशन, ऊपर से बारिश का खतरा

TAGGED: #Manu Bhaker

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 32 Bangladesh: ‘एक ‘गोरे’ ने देश में एयरबेस बनाने का प्रस्ताव दिया, बदले में..’, शेख हसीना का पुराना दावा वायरल
Next Article image 36 Israel-Hamas: ‘हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे’, इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 3
Urmila Matondkar Affairs: एक डायरेक्टर के पागलपन ने किया उर्मिला का करियर बर्बाद,पति ने की दूसरी शादी
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 2
Haunted 3D Collection Day 3: हॉन्टेड 3डी की बंपर कमाई जारी, रविवार को किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 1
Salman Khan New Movie: सलमान खान सुपरहीरों के अवतार में आएंगे नजर, राज ने कंफर्म की फिल्म
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31
Cocktail 2 Review: कॉकटेल 2 का पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है फिल्म
मनोरंजन 11 घंटे ago
Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक
Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक
विदेश 2 दिन ago
Saayon Ghosh
ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति
ताज़ा खबरें राजनीति 5 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?