By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Israel-Hamas: ‘हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे’, इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Israel-Hamas: ‘हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे’, इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी
ताज़ा खबरेंविदेश

Israel-Hamas: ‘हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे’, इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/07 at 1:54 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 36
SHARE

Israel-Hamas: बीते माह के आखिरी दिन हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब हमास ने याह्या सिनवार को अपना प्रमुख नेता चुन लिया है। सिनवर को इस्राइल पर सात अक्तूबर को हमले के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है। (Israel-Hamas) वहीं, दूसरी ओर इस्राइल ने याह्या को लेकर एक चेतावनी दी है। इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा है वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे।

Contents
Israel-Hamas: हमास ने जारी किया बयानकौन है याह्या सिनवर?सात अक्टूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व31 जुलाई को तेहरान में हुई थी हानिया की हत्याजानिए कौन था इस्माइल हानिया

इस्राइल के विदेश मंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा कि इस्माइल हानिया की जगह कट्टर आतंकवादी याह्या सिनवर को हमास के नए नेता के रूप में नियुक्त करना, उसे तेजी से खत्म करने और इस वीभत्स संगठन को पृथ्वी से मिटाने का एक और अनिवार्य कारण है।

Israel-Hamas: हमास ने जारी किया बयान

हमास ने याह्या की नियुक्ति को लेकर एक बयान जारी किया। (Israel-Hamas) इसमें उसने कहा कि इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारा गया था।

image 36

कौन है याह्या सिनवर?

याह्या सिनवर गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवर को माना जाता है। याह्या सिनवर को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फिलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवर भी शामिल था। (Israel-Hamas) सिनवर ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। याह्या सिनवर इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है।

- Advertisement -

सात अक्टूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व

सात अक्टूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था।

image 37

31 जुलाई को तेहरान में हुई थी हानिया की हत्या

बता दें कि हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। (Israel-Hamas) इस्माइल हानिया की हत्या का आरोप इस्राइल पर लगा है। हालांकि अभी तक इस्राइल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस्माइल हानिया को साल 2018 में अमेरिका ने आतंकवादी घोषित किया था।

जानिए कौन था इस्माइल हानिया

इस्माइल हानिया, हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख था। साल 2006 में फलस्तीन के आम चुनावों में हमास की जीत के बाद से ही संगठन में हानिया का दबदबा बढ़ने लगा था। उसे गाजा पट्टी में फलस्तीनी प्राधिकरण का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान मिस्र से गाजा पट्टी में आयातित वस्तुओं पर भारी कर लगाकर हानिया ने अपनी संपत्ति कई गुना बढ़ा ली। 2014 में हमास द्वारा सभी व्यापार पर 20 प्रतिशत कर लगाए जाने की घोषणा की गई थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन करों की वजह से हमास के 1,700 टॉप कमांडर करोड़पति बन गए। इस्राइल पर बीते साल 7 अक्तूबर को हुए हमले के पीछे भी इस्माइल हानिया की अहम भूमिका थी और यही वजह थी कि इस्माइल हानिया इस्राइली सुरक्षा बलों के निशाने पर था।

You Might Also Like

Strait of Hormuz Crisis: फिर ठप्प होगी तेल और गैस की सप्लाई! महज 24 घंटे में आई आफत, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत

US Nepal Relations: ट्रंप का ‘नेपाल प्लान’…बालेन शाह के PM बनते ही काठमांडू की ओर मुड़ा अमेरिका, दुनिया हैरान

IRGC New Shipping Rules: होर्मुज खोलने के ऐलान पर IRGC ने फेरा पानी…लगा दीं नई शर्तें, अराघची के बयान पर ईरान के भीतर बवाल

pm modi news: 12 साल में पहली बार PM मोदी की ‘सबसे बड़ी हार’! स्टालिन ने BJP का गुरूर किया चकनाचूर, तमिलनाडु में भव्य जश्न

TAGGED: #Israel-Hamas

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 34 Manu Bhaker Photos: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, बेटी पर देश को गर्व
Next Article Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

1995194 befunky collage ok 32 3
Strait of Hormuz Crisis: फिर ठप्प होगी तेल और गैस की सप्लाई! महज 24 घंटे में आई आफत, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
विदेश 15 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32 3
Lucknow Vikasnagar Slum Fire: लखनऊ अग्निकांड पर सबसे बड़ा अपडेट! 250 लोगों को मिलने थे फ्लैट, 3 साल केवल सर्वे; नहीं मिली छत
Blog 16 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32
Mahavatar Parshuram Poster: इंतज़ार हुआ खत्म! ‘Mahavatar Parshuram Movie’ का दमदार पोस्टर रिलीज़
मनोरंजन 16 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32 1
US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 9
US Nepal Relations: ट्रंप का ‘नेपाल प्लान’…बालेन शाह के PM बनते ही काठमांडू की ओर मुड़ा अमेरिका, दुनिया हैरान
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 4
IRGC New Shipping Rules: होर्मुज खोलने के ऐलान पर IRGC ने फेरा पानी…लगा दीं नई शर्तें, अराघची के बयान पर ईरान के भीतर बवाल
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?