By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’
राष्ट्रीय समाचार

Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/24 at 12:39 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707
SHARE

Jantar Mantar CJP Protest News: 26 दिनों तक चले आमरण अनशन के बाद पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना उपवास समाप्त कर दिया। लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक चेरिंग दोरजे लाकरुक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कुछ शर्तों पर सहमति बनने के बाद वांगचुक ने अनशन तोड़ा। हालांकि, वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर उसका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। समाचार लेख

Contents
Jantar Mantar CJP Protest News: ‘सोनम सर का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे’CJP ने ठुकराया सरकार का संवाद प्रस्तावसरकार ने दिए लिखित आश्वासनदिल्ली हाईकोर्ट ने नामित किया विशेष जजPM मोदी ने पेपर लीक पर दोहराया सख्त रुख

Also Read –Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या हैं वो 3 मांगें, जिन पर सहमति के बाद Sonam Wangchuk ने तोड़ा अनशन? खुद Video जारी कर दी जानकारी

Jantar Mantar CJP Protest News: ‘सोनम सर का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे’

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होना राहत की बात है, लेकिन आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “सोनम सर की जिंदगी इस देश के लिए बेहद कीमती है। 26 दिनों का उनका त्याग को हम बेकार नहीं जाने देंगे। दिल्ली पुलिस ने छात्रों के साथ जो बर्बरता की है, उसे भी हम भूलने वाले नहीं हैं। जिन छात्रों ने आंदोलन में बलिदान दिया है, उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

- Advertisement -

Also Read –Lucknow Bhim Army Protest: लखनऊ में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई छात्र और पदाधिकारी हिरासत में

CJP ने ठुकराया सरकार का संवाद प्रस्ताव

अनशन समाप्त होने के बाद भी आंदोलन खत्म होता नहीं दिख रहा है। केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यालय में आमंत्रित किया, लेकिन CJP ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

इसके बावजूद सरकारी सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच बैठक प्रस्तावित है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से बैठक का स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि चर्चा यह भी है की रात में फिर से सरकार का प्रस्ताव आया जिसके बाद CJP का दल आज सरकार से बातचीत कर सकता है।

सरकार ने दिए लिखित आश्वासन

लेह एपेक्स बॉडी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि जिन छात्रों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मामले दर्ज किए गए हैं और जिन पर हिंसा के आरोप नहीं हैं, उनके केस वापस लेने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, कथित NEET पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने के मुद्दे पर भी सरकार ने सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया है। बताया गया कि इन्हीं आश्वासनों के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना आमरण अनशन समाप्त किया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने नामित किया विशेष जज

पेपर लीक मामलों की सुनवाई को तेज करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने जज अनु ग्रोवर बलिगा को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह अदालत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी।

एक ओर सोनम वांगचुक का 26 दिन लंबा अनशन समाप्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर CJP ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब सबकी नजरें केंद्र सरकार और आंदोलनकारियों के बीच प्रस्तावित वार्ता पर टिकी हैं, जिससे आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा तय हो सकती है।

PM मोदी ने पेपर लीक पर दोहराया सख्त रुख

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर अपराध है।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जा रही है और दोषियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करने वाला विधेयक लाया जाएगा।

You Might Also Like

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी

Partition Horrors Remembrance Day: PM मोदी ने विभाजन पीड़ितों को किया याद, बोले- ‘लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगी’

Russia-Ukraine Dispute: रूस-यूक्रेन विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ की एंट्री! रूस ने बनाया आर्बिट्रेटर, मिलियन डॉलर का है केस

CJP School Thik Karo Campaign: CJP का बड़ा ऐलान…15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर?

Amit Shah: ‘आज 3 बजे से चर्चा शुरू, सारे सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष को अमित का खुला चैलेंज-आ जाएगा देश के सामने सच

TAGGED: #Jantar Mantar CJP Protest News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3 3 Lucknow Bhim Army Protest: लखनऊ में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई छात्र और पदाधिकारी हिरासत में
Next Article 2025623 whatsapp image 2026 07 24 at 100707 1 Sonam Wangchuk Fast End: सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन; JP नड्डा-जितेंद्र सिंह ने पिलाया सूप, PM मोदी का Video संदेश भी आया
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
राष्ट्रीय समाचार 8 घंटे ago
2033428 befunky2026 7 623 15 54
Ranabaali Movie Poster: तिरंगे में लिपटे दिखे विजय देवरकोंडा, ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 4
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 3
Indonesia Earthquake 7.7 Magnitude: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मची दहशत; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 1
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31
Indian Killed in Germany: हरियाणा के लड़के की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या, बहन से कहा था इस रक्षाबंधन गोल्ड रिंग दूंगा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?