By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran responds to Trump Hormuz Blockade: आज शाम आएगी कयामत! ट्रंप की नाकाबंदी पर ईरान का खौफनाक पलटवार, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Iran responds to Trump Hormuz Blockade: आज शाम आएगी कयामत! ट्रंप की नाकाबंदी पर ईरान का खौफनाक पलटवार, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’
विदेश

Iran responds to Trump Hormuz Blockade: आज शाम आएगी कयामत! ट्रंप की नाकाबंदी पर ईरान का खौफनाक पलटवार, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/13 at 1:53 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 9
SHARE

Iran responds to Trump Hormuz Blockade: अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो सकती है। पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के बुरी तरह फेल होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ईरानी बंदरगाहों की ‘महा-नाकाबंदी’ का ऐलान किया, ईरान ने भी अपने सबसे घातक हथियार यानी ‘तेल’ का कार्ड खेल दिया है। (Iran responds to Trump Hormuz Blockade) ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अमेरिका का यह कदम उसे इतना भारी पड़ेगा कि दुनिया 4-5 डॉलर में मिलने वाले पेट्रोल के दिनों को तरस जाएगी।

Contents
Iran responds to Trump Hormuz Blockade: कलीबाफ की सीधी चेतावनी: ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’ट्रंप का ‘ब्लॉकड’ प्लान: शाम 7:30 बजे से समंदर में पहराहोर्मुज की अहमियत: क्यों डरी हुई है पूरी दुनिया?चीन पर निशाना और ‘पेट्रोडॉलर’ बचाने की जंग

Iran responds to Trump Hormuz Blockade: कलीबाफ की सीधी चेतावनी: ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’

ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ट्रंप के नाकाबंदी प्लान को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों और वैश्विक बाजार को संबोधित करते हुए लिखा, “मौजूदा पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए, क्योंकि इस नाकाबंदी के चलते जल्द ही आपको 4-5 डॉलर में मिलने वाले पेट्रोल की याद आएगी। (Iran responds to Trump Hormuz Blockade) ” कलीबाफ के इस बयान ने साफ कर दिया है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो तेल की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से ऊपर जाएंगी, जिससे वैश्विक महंगाई का एक ऐसा तूफान आएगा जिसे संभालना किसी के बस में नहीं होगा।

Also Read –Sachin Tendulkar At Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले के अंतिम दर्शन के समय सचिन तेंदुलकर को हँसते देख भड़के लोग कहा- लॉफ्टर शो में आए हैं

ट्रंप का ‘ब्लॉकड’ प्लान: शाम 7:30 बजे से समंदर में पहरा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि सोमवार शाम (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर उस जहाज को रोका जाए जो ईरानी बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा है। (Iran responds to Trump Hormuz Blockade) ट्रंप का यह ‘नाकाबंदी’ आदेश दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग को सीधे युद्ध क्षेत्र में तब्दील करने जैसा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी पुष्टि कर दी है कि वे अरब सागर और ओमान की खाड़ी में ईरानी तटीय क्षेत्रों का उपयोग करने वाले किसी भी देश के जहाज को नहीं बख्शेंगे।

- Advertisement -

Also Read –West Bengal Election 2026: पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित

होर्मुज की अहमियत: क्यों डरी हुई है पूरी दुनिया?

ईरान की यह चेतावनी खोखली नहीं है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की ‘ऊर्जा जीवन रेखा’ है। दुनिया भर में होने वाली कुल तेल खपत का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। अगर यहां जहाजों का रास्ता रोका गया, तो खाड़ी देशों से होने वाली सप्लाई पूरी तरह ठप हो जाएगी। (Iran responds to Trump Hormuz Blockade) पहले से ही आर्थिक मंदी और गैस संकट से जूझ रहे देशों के लिए यह किसी तबाही से कम नहीं होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस कदम से कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं, जो विकसित देशों की कमर तोड़ देगी।-

चीन पर निशाना और ‘पेट्रोडॉलर’ बचाने की जंग

जानकारों का मानना है कि ट्रंप की इस सख्ती के पीछे केवल ईरान नहीं, बल्कि चीन भी है। दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि होर्मुज के रास्ते तेल ले जाने वाले जहाज अब अमेरिकी डॉलर के बजाय चीनी मुद्रा ‘युआन’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे दशकों पुराने ‘पेट्रोडॉलर’ सिस्टम के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। (Iran responds to Trump Hormuz Blockade) अमेरिका को डर है कि अगर युआन का चलन बढ़ा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार पर उसकी पकड़ कमजोर हो जाएगी। इसीलिए, नाकाबंदी के जरिए वॉशिंगटन ने एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की है- ईरान की आर्थिक घेराबंदी और चीन के बढ़ते वित्तीय प्रभाव पर लगाम। फिलहाल, समंदर की लहरों पर बारूद और तेल का यह खेल पूरी दुनिया को एक महाविनाश की ओर धकेल रहा है।

You Might Also Like

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक! कुनार में घर पर बरसे बम, कई नागरिकों के घायल होने की खबर

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

TAGGED: #Iran responds to Trump Hormuz Blockade

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 8 Asha Bhosle Grand Daughter Video: आशा भोसले के निधन के बाद नातिन Zanai Bhosle का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आँसू
Next Article WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 Pakistan Economy Crisis: दोस्ती में दरार…पाकिस्तान को इस मुस्लिम देश ने दिया आखिरी वार्निंग, मांगा 3 अरब डॉलर का पूरा कर्ज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 6
Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब
विदेश 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 5
Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 4
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी का भाई कौन हैं? माँ का हुआ निधन, पिता थे बहुत बड़े डायरेक्टर, जानिए पूरा परिवार
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 3
Kalkaji Temple Case: दिल्ली में दर्शन के बाद पार्क में गई 17 साल की लड़की, 3 युवकों पर कथित गैंगरेप का आरोप; 1 गिरफ्तार
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 2
Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! Viral वीडियो के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1
Kareena Kapoor Birtdhay: करीना कपूर का असली नाम करीना नहीं है, उनके दादा ने रखा था उनका ये नाम
प्रौद्योगिकी 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?