By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran-Israel Army: कितनी ताकतवर है ईरान की सेना, इजरायल के आगे दमदार या फिसड्डी, जानिए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Iran-Israel Army: कितनी ताकतवर है ईरान की सेना, इजरायल के आगे दमदार या फिसड्डी, जानिए
ताज़ा खबरेंविदेश

Iran-Israel Army: कितनी ताकतवर है ईरान की सेना, इजरायल के आगे दमदार या फिसड्डी, जानिए

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/21 at 12:07 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Iran-Israel Army: ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई, ऐसे में अब देश में नया संकट खड़ा हो गया है. (Iran-Israel Army) इस स्थिति में यह समझना जरूरी हो गया है कि इजरायल और ईरान के बीच अगर युद्ध होता है तो ईरान अपना अस्तित्व बचा पाएगा या नहीं. दोनों देशों की सैन्य ताकत को लेकर ग्लोबल फायर इंडेक्स ने तुलनात्मक आंकड़ा पेश किया है. यह आंकड़ा साल 2024 की सैन्य क्षमताओं के आधार पर दिए गए हैं. इसके मुताबिक दुनिया के 145 देशों में ईरान की सेना 14वें स्थान पर है, जबकि इजरायल की सैना का रैंक 17वां है.

Contents
Iran-Israel Army: ईरान के पास अधिक सैनिकएयर फोर्स के मामले में ईरान से इजरायल आगेनौसैनिक और आर्मी के मामले में ईरान आगे

ग्लोबल फायर पॉवर ने मुख्यतौर पर 8 बिंदुओं पर दोनों देशों के बीच में तुलना की है, जिसके आधार पर 6 मामलों में ईरान और 2 मामलों में इजरायल आगे है. (Iran-Israel Army) फिलहाल, सिर्फ मोटे आंकड़ों से दोनों देशों के बीच सैन्य ताकत का आंकलन नहीं किया जा सकता है. दोनों देशों की वास्तविक शक्ति समझने के लिए दोनों देशों के पास मौजूद हथियारों का की गणना करना जरूरी है.

image 160

Iran-Israel Army: ईरान के पास अधिक सैनिक

जनसंख्या की दृष्टि से दोनों देशों की तुलना करें तो ईरान जनसंख्या के मामले में दुनिया में 17वें पावदान पर है, वहीं इजरायल का स्थान 92वें नंबर पर है. आर्मी की बात करें तो ईरान की सेना में 6 लाख 10 हजार सैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास महज 1 लाख 70 हजार सैनिक हैं. (Iran-Israel Army) वहीं रिजर्व फोर्स की बात करें तो इरान के पास 3 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 4 लाख 65 हजार रिजर्व सैनिक हैं. इस मामले में इजरायल की सेना आगे हैं. वहीं अर्धसैनिक बलों की बात करें तो इसमें ईरान आगे हैं, ईरान के पास 2 लाख 20 हजार अर्धसैनिक बल हैं, वहीं इजरायल के पास महज 35 हजार अर्धसैनिक बल हैं.

एयर फोर्स के मामले में ईरान से इजरायल आगे

सेना छोटी होने के बावजूद रक्षा बजट के मामले में इजरायल की सेना आगे हैं. ईरान का रक्षा बजट करीब 10 अरब डॉलर है, वहीं इजरायल का रक्षा बजट 24 अरब डॉलर से भी अधिक है. (Iran-Israel Army) कुल विमान की बात करें तो इस मामले में भी इजरायल आगे हैं. इजरायल के पास 612 विमान है, वहीं ईरान के पास 551 विमान है. लड़ाकू विमानों की बात करें तो इजरायल के पास 241 लड़ाकू विमान हैं, वहीं ईरान के पास महज 186 लड़ाकू विमान हैं. इसके अलावा इजरायल के पास 146 हेलिकॉप्टर हैं और ईरान के पास 129 हेलिकॉप्टर हैं. आक्रमण हेलिकॉप्टर की बात करें तो इजरायली एयरफोर्स के पास 48 हेलिकॉप्टर हैं और ईरान के पास महज 13 आक्रमण हेलिकॉप्टर हैं.

- Advertisement -
image 161

नौसैनिक और आर्मी के मामले में ईरान आगे

टैंक क्षमता के मामले में इजरायल से ईरान आगे है. ईरान के पास 1996 टैंक हैं, जबकि इजरायल के पास 1370 टैंक हैं. ईरान के पास 65,765 बख्तरबंद वाहन हैं, वहीं इजरायल के पास 43,407 बख्तरबंद वाहन हैं. ईरान के पास 580 ऑटोमेटिक तोप हैं, जबकि इजरायल के पास 650 स्वाचालित तोप हैं. वहीं ईरान के पास 775 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर हैं, जबकि इजरायल के पास 150 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर हैं. नौसैनिक ताकत की बात करें तो ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजरायल के पास महज 5 पनडुब्बियां हैं. वहीं गश्ती जहाज के मामले में इजरायल आगे हैं.

You Might Also Like

Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत

US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा

India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’

US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?

Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sugandha Mishra Depression: कंगना रनौत की मिमिक्री कर छाई थी ये एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी के बाद हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, डिप्रेशन से लड़ीं, पहचाना?
Next Article Heeramandi: व्यूज के मामले में ‘हीरामंडी’ ने केवल 12 दिनों में छू लिया ये आंकड़ा, कलाकारों की हो रही खूब तारीफ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?