By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: International news: क्या Imran Khan को फांसी हो सकती है? जानिए क्या कहता है पाकिस्तान आर्मी एक्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राजनीति > International news: क्या Imran Khan को फांसी हो सकती है? जानिए क्या कहता है पाकिस्तान आर्मी एक्ट
राजनीतिताज़ा खबरेंविदेश

International news: क्या Imran Khan को फांसी हो सकती है? जानिए क्या कहता है पाकिस्तान आर्मी एक्ट

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/08 at 8:22 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
क्या Imran Khan को फांसी हो सकती है? जानिए क्या कहता है पाकिस्तान आर्मी एक्ट
क्या Imran Khan को फांसी हो सकती है? जानिए क्या कहता है पाकिस्तान आर्मी एक्ट
SHARE

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सैन्य ठिकानों पर हमले के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं. उन्हें एक के बाद एक कई मामलों में सजा हो चुकी और अब देश को खतरे में डालने का आरोप साबित होने पर फांसी भी हो सकती है. पाकिस्तान का आर्मी एक्ट यही कहता है. इससे पहले उनके सारे अधिकार छीने जा चुके हैं

Contents
International news: क्या है पूरा मामला?इमरान का क्या है पक्ष?International news: क्या है पाकिस्तान आर्मी एक्ट?किन्हें हो चुकी सजा?International news: केस का क्या है स्टेटस?चुनाव में कहां खड़ी है खान की पार्टी?International news: किन-किन मामलों में सजा
image 35

पाकिस्तान में आज आम चुनाव हैं. इस बीच प्रमुख दावेदार माने जा रहे इमरान खान न केवल जेल जा चुके, बल्कि उन्हें फांसी की सजा तक के कयास लग रहे हैं. एक वक्त पर पाकिस्तानी सेना ने ही इमरान को सर्वोच्च पद तक पहुंचाया था, अब वही उसके खिलाफ खड़ी हुई है. रावलपिंडी के अडियाला जेल में बंद पूर्व पीएम पर अगर सेना से बगावत के आरोप पक्के हो जाएं तो मौत की सजा तय है.

International news: क्या है पूरा मामला?

पिछले साल 9 मई को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में ISI बिल्डिंग समेत एक दर्जन सैन्य ठिकानों में जमकर तोड़फोड़ मचाया था. यहां तक कि रावलपिंडी के सैन्य हेडर्क्वाटर पर भी हमला हुआ. जांच के दौरान पाया गया कि हमला इमरान के कार्यकर्ताओं ने किया है. अब इस मामले में बाकियों समेत इमरान पर भी केस चल रहा है. उन्हें इस अटैक का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है.

Pakistan army offer Former PM Imran khan should leave country to avoid army  act rule go london Dubai | Pakistan Army Offer Imran Khan: 'देश छोड़ दो इमरान  खान', आर्मी एक्ट से

इमरान का क्या है पक्ष?

उनका कहना है कि हमले उन्होंने नहीं, बल्कि खुद सेना ने करवाए थे. ये सारा अटैक लंदन एग्रीमेंट का हिस्सा था. असल में इमरान का आरोप है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ दोबारा सेना की गुड बुक में आ चुके हैं. वे इसके जरिए दोबारा सत्ता में आना चाहते हैं. सारी चीजें सोच-समझकर प्लानिंग के साथ हुईं और उन्हें फंसा दिया गया ताकि उनकी पार्टी सत्ता से दूर हो जाए.

- Advertisement -
image 36

International news: क्या है पाकिस्तान आर्मी एक्ट?

पाकिस्तान में सेना हमेशा से ही सबसे ज्यादा ताकतवर बॉडी रही. यही कारण है कि यहां सैन्य सरकारें बनती रहीं. इस आर्मी एक्ट में ऐसे प्रावधान रखे गए हैं कि उसके खिलाफ दिखाई दे रहे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी भी मिल सकती है. साल 1952 में बने आर्मी एक्ट के तहत सैन्य कर्मियों से लेकर आम लोगों पर भी मुकदमा चलाया जा सकता है.

इसका सेक्शन 59 कहता है कि कोई भी अगर देश के खिलाफ कोई एक्शन ले, या फिर सेना या सुरक्षा बलों पर हमला या उसकी साजिश करे तो उसे उम्रकैद से लेकर फांसी भी हो सकती है.

किन्हें हो चुकी सजा?

इसी धारा के तहत भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दी गई थी. सेना का आरोप था कि वे भारत की तरफ से जासूसी कर रहे थे. इस धारा से पाकिस्तानी लोग भी बचे नहीं. जैसे ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट इदरीस खट्टक को जासूसी के आरोप में 14 सालों की कैद दी गई. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सेना एक्ट के जरिए मासूम लोगों को भी पकड़कर सजा मिलती रही. खुद इमरान के कार्यकाल में 20 आम नागरिकों को इस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.

Explainer: क्या इमरान खान को होगी फांसी? मिलिट्री कोर्ट में केस, क्या कहता  है सेना का कानून - pakistan general election can imran khan be hanged case  in army court – News18 हिंदी

International news: केस का क्या है स्टेटस?

फिलहाल इमरान खान पर करीब 150 मामले चल रहे हैं, जिनमें से सैन्य ठिकानों पर हमला भी एक है. मई में हुए हमलों का ये मामला पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट में चल रहा है. चश्मदीदों के बयान भी हो चुके, जिन्होंने गवाही दी कि इमरान ही इस अटैक के कर्ताधर्ता थे. फिलहाल पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने मिलिट्री कोर्ट को फैसला सुनाने पर रोक लगाई हुई है, लेकिन आज नहीं तो कल ये फैसला आएगा ही. पाकिस्तान का इतिहास भी ऐसा रहा है कि वहां सेना को चुनौती देने वाले बचे नहीं रहते.

चुनाव में कहां खड़ी है खान की पार्टी?

इमरान का पार्टी चिन्ह रद्द हो चुका, और उनके पार्टी हेडऑफिस पर भी सरकारी कब्जा हो चुका है. यहां तक कि इमरान खान से वोटिंग राइट भी छीना जा चुका. अब मुकाबले में जाहिर तौर पर वे और उनकी पार्टी सीन से गायब हैं. जो कुछ बाकी हैं, वे निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे हैं.

International news: किन-किन मामलों में सजा

  • पूर्व पीएम इमरान को पहले ही तीन मामलों में सजा सुनाई जा चुकी. पहला केस तोशखाना है. इसमें सरकारी खजाने में सेंध लगाने के आरोप में खान और उनकी पत्नी बुशरा दोनों को 14 सालों की कैद और जुर्माना लगा है.
  • दूसरा मामला साइफर केस है. खान ने अपने फायदे के लिए ऐसी सूचनाओं को सार्वजनिक किया, जिसे गोपनीय माना जाता है. यहां तक कि उन्होंने अमेरिका को भी अपने लपेटे में लेने की कोशिश की थी.
  • तीसरा केस गैर-इस्लामिक ढंग से शादी का है. खान और उनकी पत्नी बुशरा ने तब विवाह किया, जब बुशरा की इद्दत की अवधि पूरी नहीं हुई थी. ये इस्लामिक तौर-तरीकों के खिलाफ है.

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

TAGGED: #politics, #politicsnews, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'PM मोदी OBC नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए', Prime Minister की जाति को लेकर राहुल गांधी का निशाना ‘PM मोदी ओबीसी नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए’, Prime Minister की जाति को लेकर राहुल गांधी का निशाना
Next Article रशीद मियां का मकबरा या शिव मंदिर? Farrukhabad कोर्ट के आदेश पर हुआ सर्वे, हिंदू पक्ष ने किया ये दावा Political news: रशीद मियां का मकबरा या शिव मंदिर? Farrukhabad कोर्ट के आदेश पर हुआ सर्वे, हिंदू पक्ष ने किया ये दावा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?