By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: HRW Report: तिब्‍बत में चीन ने साफ कर दिए गांव के गांव, HRW रिपोर्ट में सामने आई लाखों तिब्‍बतियों के साथ हुए जुल्‍म की दास्‍तां
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > HRW Report: तिब्‍बत में चीन ने साफ कर दिए गांव के गांव, HRW रिपोर्ट में सामने आई लाखों तिब्‍बतियों के साथ हुए जुल्‍म की दास्‍तां
ताज़ा खबरेंविदेश

HRW Report: तिब्‍बत में चीन ने साफ कर दिए गांव के गांव, HRW रिपोर्ट में सामने आई लाखों तिब्‍बतियों के साथ हुए जुल्‍म की दास्‍तां

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/22 at 12:53 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

HRW Report: ह्यूमैन राइट्स वॉच (HRW) ने चीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने 2016 के बाद से 140,000 से अधिक जनसंख्या वाले तिब्बत के 500 गांवों को हटा दिया. संगठन ने चीन के सरकारी मीडिया में 1,000 से अधिक रिपोर्टों के अध्ययन के बाद यह आंकड़ा जारी किया है. (HRW Report) जिसमें बताया गया कि चीनी अधिकारियों ने 2000 और 2024 के बीच 930,000 से अधिक ग्रामीण तिब्बतियों को स्थानांतरित किया है. इनमें से करीब 76 प्रतिशत का स्थानांतरण 2016 से हुआ है. 70 पेज की रिपोर्ट में बताया गया कि चीनी अधिकारी लोगों से भ्रामक दावा करते हैं कि यहां से जाने से बेहतर रोजगार और ज्यादा इनकम होगी. चीनी कानून के अनुसार, जिन लोगों को स्थानांतरित किया गया है, उन्हें वापस लौटने से रोकने के लिए घरों को ध्वस्त किया जाता. वहीं, चीन का कहना है कि यह सभी प्रक्रिया उनके इच्छानुसार हुई है. उनकी इच्छा से ही स्थानांतरण किया गया है.

Contents
HRW Report: रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासाचीन क्या कहा?
image 172

HRW Report: रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा

दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया कि स्थानांतरित 709,000 लोगों में से 140,000 को पूरे गांव के पुनर्वास अभियान के हिस्से के रूप में और 567,000 को व्यक्तिगत घरेलू पुनर्वास के हिस्से के रूप में स्थानांतरित किया गया था. पूरे गांवों को सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थानों पर भेज दिया गया. (HRW Report) 2016 के बाद से तो यह प्रक्रिया और तेज कर दी गई. वहीं, तिब्बत की निर्वासित सरकार ने चीनी अधिकारियों पर दमनकारी उपायों का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, बच्चों को माता-पिता से जबरन अलग किया गया और बोर्डिंग स्कूलों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई. HRW ने तर्क दिया कि यह पुनर्वास प्रक्रिया जबरन बेदखली के बराबर है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है. सरकार स्थानांतरित होने के एक वर्ष के भीतर इन घरों को ध्वस्त करने की मांग करके लोगों को उनके पूर्व घरों में लौटने से रोकती है. (HRW Report) रिपोर्ट में कहा गया है कि 2000 और 2024 के बीच कुल 3.36 मिलियन ग्रामीण तिब्बती चीन के इस रवैय्ये से प्रभावित हुए.

China Is Openly Threatening Buddhist Monks In Tibet - Amar Ujala Hindi News  Live - चिंताजनक रिपोर्ट :तिब्बत में बौद्ध भिक्षुओं को खुलकर धमका रहा चीन

चीन क्या कहा?

HRW की कार्यवाहक चीन निदेशक माया वांग ने कहा कि चीनी सरकार का कहना है कि तिब्बती गांवों का स्थानांतरण स्वैच्छिक है, वह इस दावे का खंडन करती है. यह रिपोर्ट 2016 और 2023 के बीच प्रकाशित चीन के सरकारी मीडिया में 1,000 से अधिक लेखों पर आधारित है. वहीं, रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी स्थानांतरण अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुरूप हों, जिसमें बेदखली से पहले सभी संभावित विकल्पों की खोज करना, मुआवजा देना और प्रभावित लोगों को कानूनी उपाय प्रदान करना शामिल है.

- Advertisement -

You Might Also Like

Trump On Iran: ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द’, ट्रंप ने अचानक ये धमकी क्यों दी?

Andy Burnham Britain Next PM: कौन हैं एंडी बर्नहम, क्या ये बदल सकते हैं ब्रिटेन की राजनीति की दिशा

US Iran Talk: ईरान के नेता बातचीत बीच में छोड़ निकले, जेडी वेंस से लेकर मुनीर-शरीफ सब सन्न, VIDEO

JD Vance statement: ‘मेरी पत्नी भारतीय है, दूसरा खास शख्स पाकिस्तानी’, JD Vance के बयान से मची चर्चा

Donald Trump Vs Giorgia Meloni: डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी? अमेरिका दौरा रद्द

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Deoria Crime News: देवरिया में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पिटाई में शख्स की मौत, अखिलेश बोले- 5 करोड़ मुआवजा दें
Next Article Jaya Badiga Profile: भारतीय मूल की महिला को अमेरिका में मिली जज की कुर्सी, भारत के इस प्रदेश से है रिश्ता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 4
Ketan Agarwal Murder Case: कैमरे पर प्यार,पीछे मौत का प्लान! ‘सोनम रघुवंशी’ की फैन निकली सिया, केतन अग्रवाल मर्डर में बड़ा खुलासा
राष्ट्रीय समाचार 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1
Trump On Iran: ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द’, ट्रंप ने अचानक ये धमकी क्यों दी?
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 3
Andy Burnham Britain Next PM: कौन हैं एंडी बर्नहम, क्या ये बदल सकते हैं ब्रिटेन की राजनीति की दिशा
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 2
Salman Khan New Movie: सलमान खान और फरहान अख्तर की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे ये डायरेक्टर
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 1
Modi Cabinet Expansion: मोदी मंत्रिमंडल में राघव चड्ढा बनेंगे मंत्री! नितिन नवीन ने अचानक रद्द किया पंजाब दौरा, आनन-फानन में दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1
Pamala Serena: कौन हैं लॉकअप 2 कंटेस्टेंट पामेला सेरेना? मिस यूनिवर्स दुबई समेत जीत चुकीं हैं कई ताज
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?