By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई
विदेश

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/24 at 11:23 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52 1
SHARE

Hormuz MV : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के करीब एक कमर्शियल जहाज पर हुए टॉरपीडो हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. ये समुद्री इलाका ओमान तट से सटा हुआ बताया गया है. हमले के बाद 19 अन्य भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया. जहाज का नाम ‘MV केप दाओ’ बताया जा रहा है, जो भारत आ रहा था. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है.

Hormuz MV: एक भारतीय नाविक की मौत

मृतक भारतीय नाविक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सूरज यादव के तौर पर हुई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने 23 सितंबर को ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज पर हुए हमले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. MEA ने हमले की निंदा करते हुए लिखा,

‘ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज MV केप दाओ पर हुए हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है. जबकि, एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है. हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते हैं.’

यह भी पढ़ें –UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?

- Advertisement -

MEA ने आगे अपने स्टेटमेंट लिखा कि ओमान में स्थित भारतीय दूतावास लगातार नजर बनाए हुए हैं. साथ ही भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

ईरान-अमेरिका जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के आस-पास के इलाकों में तनाव बढ़ा हुआ है. ऐसे में MEA ने अपने स्टेटमेंट में समुद्री इलाकों में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों पर चिंता जाहिर की है. MEA ने लिखा,

‘हम तनाव कम करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी मांग को दोहराते हैं. इलाके में कमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से व्यापार और जहाजों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए.’

‘MV केप दाओ’ पर हुए टॉरपीडो हमले की पुष्टि ‘फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने भी की है. हमले के बारे में FSUI ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में बताया गया कि जहाज पर 2 टॉरपीडो से हमला किया गया. एक टॉरपीडो जहाज के C-डेस्क पर बाईं ओर टकराया. जहां, क्रू मेंबर्स रहते हैं. जबकि, दूसरा जहाज के इंजन रूम के पास बाईं और लगा.

FSUI ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस हमले को देखते हुए ऐसा लगा रहा है कि इलाके में नाविकों की सुरक्षा के दावों का कोई मतलब नहीं रह गया है. बता दें कि ‘MV केप दाओ’ पर कुल 28 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 20 भारतीय नागरिक थे.

You Might Also Like

UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?

No UPI Day 2026: 2 अक्टूबर को देश में ‘नो यूपीआई डे, नहीं चलेगा UPI, व्यापारियों ने किया ऐलान

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

TAGGED: #Hormuz MV

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52 UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?
Next Article WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52 The Vvaan Advance Booking: द वन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कितना करेगी कलेक्शन और टिकट की कीमत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 10
Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय
मनोरंजन 1 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 9
Bigg Boss 20 New Captain: गुल्लू की गई कैप्टेंसी, जानिए अब कौन बना नया कैप्टन
मनोरंजन 24 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 8
Rakhi Sawant On Govinda: गोविंदा पर भड़कीं राखी सावंत, रूमर्ड गर्लफ्रेंड को भी लिया लपेटे में
मनोरंजन 43 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52
The Vvaan Advance Booking: द वन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कितना करेगी कलेक्शन और टिकट की कीमत
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52
UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 7
No UPI Day 2026: 2 अक्टूबर को देश में ‘नो यूपीआई डे, नहीं चलेगा UPI, व्यापारियों ने किया ऐलान
विदेश 3 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?