By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Honey Singh: दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर खुद किया माफीनामा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Honey Singh: दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर खुद किया माफीनामा
मनोरंजन

Honey Singh: दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर खुद किया माफीनामा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/16 at 6:01 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 7
SHARE

Honey Singh: दिल्ली की कड़ाके की ठंड में मशहूर रैपर और स‍िंगर हनी सिंह का कॉन्सर्ट और सामने जेन ज़ी ऑडियंस. इसी लाइव कॉन्सर्ट (live concert) के दौरान हनी दौरान गाली-गलौच भरे अंदाज में असुरक्षित यौन संबंधों के बारे में बात करते सुनाई दिए. द‍िल्ली की ठंड, गाड़ी, संभोग, कंडोम जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी दिखे. ये आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो पर हनी सिंह खूब ट्रोल किए गए. (Honey Singh) नामी सिंगर से लेकर कई लोगों ने उनपर सवाल खड़े किए. अब उनका माफीनामा भी आ गया है.

Contents
Honey Singh: माफ़ीनामे में क्या दिखा?उन्होंने आगे कहा,जसबीर जस्सी ने भी सवाल उठाए

Honey Singh: माफ़ीनामे में क्या दिखा?

15 जनवरी की देर रात हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘भूल चूक माफ’ कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो अपने विवादित वायरल वीडियो पर बात कर रहे हैं. (Honey Singh) उन्होंने दावा क‍िया क‍ि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है. उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयां करते हुए कहा,

मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था. शो पर जाने से दो दिन पहले ही मैं कुछ गायनोकोलॉजिस्ट और कुछ सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था. तो उनसे बातचीत के दौरान वो मुझे बताते हैं कि आजकल का युवा सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से पीड़ित है. ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है, लोग असुरक्षित यौन संबंध बना रहे हैं. (Honey Singh) जब मैं शो पर गया, तो मैंने Gen-Z ऑडियंस देखी. मेरी सोच थी कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दूं कि आप अनसेफ तरीके से सेक्स ना करें. मैंने सोचा कि मैं OTT की भाषा में उनसे बात करूं.

Also Read –Venezuela: वेनेजुएला की ऑयल इंडस्ट्री विदेशी निवेशकों के लिए खोली जाएगी, विपक्षी नेता ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पीस प्राइज

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा,

लेकिन कई लोगों को वो बुरा लगा. मैं आप सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी भाषा बुरी लगी. मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. मैं अगली बार से ऐसी गलती नहीं करूंगा और अपनी जुबान पर काबू रखूंगा. (Honey Singh) ध्यान रखूंगा कि मेरी बात एडिट होकर गलत रूप में न फैले .

जसबीर जस्सी ने भी सवाल उठाए

असल में 14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे और हनी सिंह परफॉर्म कर रहे थे. जब स्टेज से हनी स‍िंह इस तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहे थे तो लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह के अश्लील कमेंट्स वाले वीडियो पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा,

Also Read –BMC Mein BJP Ki Jeet: मुंबई में भगवा लहर! ठाकरे युग की विदाई, फडणवीस बने महाराष्ट्र के ‘सुपरकिंग’

हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी हैं. ये फिर से शुरू हो गया है और अब ये रुकने वाला नहीं है. अगर हनी की कोई बहन, माता-पिता या चाचा-चाची हैं, तो उन्हें समझाना चाहिए क्योंकि‍ वो क‍िसी की बात तो मानेगा नहीं.

इससे पहले भी हनी सिंह अपने गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. हालांकि 2014 से 2018 तक वो म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे. उन्होंने इसकी वजह डिप्रेशन, एंग्जाइटी व मानसिक परेशानी बताई थी.

You Might Also Like

Bollywood Actress Not Married: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने नहीं की शादी,प्रेम कहानी रह गई अधूरी

Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक

Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने कल के प्रोटेस्ट पर छात्रों के बारे में दिया ऐसा बयान भड़के नेटिजन्स, देखें वीडियो

Ranbir Kapoor Role In Ramayana: रामायण में रणबीर कपूर का ट्रिपल रोल? जानिए किन किरदारों में आएंगे नजर

Arjun Kapoor Girlfriend: साहिबा बाली कौन हैं? जिनके साथ मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का जुड़ा नाम

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 1 Venezuela: वेनेजुएला की ऑयल इंडस्ट्री विदेशी निवेशकों के लिए खोली जाएगी, विपक्षी नेता ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पीस प्राइज
Next Article WhatsApp Image 2026 01 09 at 5.11.13 PM 8 Iran Protests 2026: Iran की वो 5 महिलाएं जिन्होंने हिला दी खामेनेई की ‘इस्लामिक सत्ता’! एक ही आवाज़ से कांप उठा तख़्त-ए-तेहरान, अब औरतों करेंगी राज?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3
Anantnag Terror Attack: कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला! अनंतनाग में आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी, हेड कांस्टेबल शहीद
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 2
Bollywood Actress Not Married: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने नहीं की शादी,प्रेम कहानी रह गई अधूरी
मनोरंजन 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 1
Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20
Boiling River Peru: 100°C तक खौलता है इस नदी का पानी, गलती से भी गिरे तो बचना मुश्किल
विदेश 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 2
Monsoon Session Protest: NEET-पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ ‘महाप्रदर्शन’! काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 5
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?