By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Donald Trump: ट्रंप के जिंदा होने पर अचंभा! अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी कैनेडी ने ये क्या कह दिया?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Donald Trump: ट्रंप के जिंदा होने पर अचंभा! अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी कैनेडी ने ये क्या कह दिया?
विदेश

Donald Trump: ट्रंप के जिंदा होने पर अचंभा! अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी कैनेडी ने ये क्या कह दिया?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/14 at 4:37 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 14 at 2.41.32 PM
SHARE

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक तरफ अनुशासन, स्टैमिना और ताकत की बातें करते हैं. पर उनकी हिपोक्रेसी देखिए, किसी देश के राष्ट्रपति को कैद करा लेते हैं. मिडिल ईस्ट में ईरान पर हमला करने की बात भी करते हैं. ऐसा ही कुछ हाल उनका सफर के दौरान होता है. अमूमन बढ़िया डाइट लेने वाले ट्रंप जब सफर पर निकलते हैं, तो उनका खान-पान पूरी तरह फास्ट फूड की ओर मुड़ जाता है. (Donald Trump) और ये अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को भी अचंभित करता है. अब तो कैनेडी जूनियर ने ये तक कह दिया है कि, ‘उन्हें नहीं पता कि ट्रंप कैसे जिंदा हैं, लेकिन वो जिंदा हैं’.

Contents
Donald Trump: “जो लोग उनके साथ यात्रा करते हैं, वो सोचते हैं कि वो पूरे दिन जहर भर रहे हैं.”“उनमें देवताओं जैसी काया है. मुझे नहीं पता कि वो कैसे जिंदा हैं, लेकिन वो जिंदा हैं.”ट्रंप की सेहत पर सवाल“मैं कभी ज्यादा सोने वाला इंसान नहीं रहा.”“मेरे पास ऐसा मेकअप है जो लगाना बहुत आसान है. बस 10 सेकंड लगते हैं.”

अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ट्रंप के डाइट के बारे में खुलासा किया है, जो काफी चौंकाने वाला है. (Donald Trump) कैनेडी ने कैटी मिलर के पॉडकास्ट में बताया कि ट्रंप अपने घर मार-ए-लागो या व्हाइट हाउस में स्वस्थ खाना खाते हैं. लेकिन यात्रा के दौरान उनकी आदत बदल जाती है. उन्होंने कहा,

Also Read –India France Rafale Deal: भारत की अब तक की सबसे बड़ी ‘राफेल’ डील पक्की…लाखों करोड़ का सौदा, अब देश में ही बनेंगे लड़ाकू जेट

Donald Trump: “जो लोग उनके साथ यात्रा करते हैं, वो सोचते हैं कि वो पूरे दिन जहर भर रहे हैं.”

ट्रंप सफर में ऐसे ब्रांड्स चीजें चुनते हैं जिन पर उन्हें भरोसा हो, ताकि बीमार न पड़ें. (Donald Trump) कैनेडी ने खासतौर पर मैकडॉनल्ड्स और अन्य बड़ी कंपनियों के फास्ट फूड का जिक्र किया. फिर भी कैनेडी ट्रंप की सेहत और एनर्जी से हैरान हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,

- Advertisement -

“उनमें देवताओं जैसी काया है. मुझे नहीं पता कि वो कैसे जिंदा हैं, लेकिन वो जिंदा हैं.”

ट्रंप की सेहत पर सवाल

उन्होंने ट्रंप को सबसे ज्यादा एनर्जेटिक व्यक्ति बताया. उनका कहना है कि आमतौर पर ट्रंप अच्छा खाते हैं, लेकिन फास्ट फूड इसका अपवाद है. (Donald Trump) ये बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप की उम्र, स्टैमिना और सेहत पर फिर से सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने उम्र और थकान से जुड़े सवालों को खारिज किया था. वो 79 साल के हैं और दूसरा कार्यकाल खत्म होने तक 82 के हो जाएंगे, जो अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बनाएगा.

ट्रंप ने मीटिंग्स के दौरान झपकी लेने से इनकार किया और कैमरे के टाइमिंग को दोष दिया. उन्होंने कहा,

“कभी-कभी वो मेरी फोटो तब खींच लेते हैं जब मैं पलक झपक रहा होता हूं. वो मुझे झपकते हुए पकड़ लेते हैं.”

उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शेड्यूल को ट्रिम किया है ताकि ज्यादा महत्वपूर्ण मीटिंग्स पर फोकस कर सकें, हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बदलाव स्टैमिना से जुड़ा नहीं है. ट्रंप बोले,

Also Read –Rajasthan: भीनमाल नगर पालिका के स्वच्छता अभियान की खुली पोल, जगह-जगह कचरे के ढेर से बिगड़े हालात

“मैं कभी ज्यादा सोने वाला इंसान नहीं रहा.”

उसी इंटरव्यू में ट्रंप ने खुलासा किया कि वो रोजाना करीब 325 मिलीग्राम एस्पिरिन लेते हैं, जो डॉक्टरों की सामान्य सलाह से ज्यादा है. और कहा कि इससे उनका खून अच्छा और पतला रहता है. (Donald Trump) उन्होंने अपने हाथों पर नीले निशान (ब्रूज़िंग) को इसी रूटीन का नतीजा बताया और कहा कि कभी-कभी मेकअप से इसे ढक लिया जाता है. उन्होंने कहा,

“मेरे पास ऐसा मेकअप है जो लगाना बहुत आसान है. बस 10 सेकंड लगते हैं.”

व्हाइट हाउस ने बार-बार ट्रंप की फिटनेस का बचाव किया है. अक्टूबर 2025 में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुए मेडिकल चेकअप के बाद राष्ट्रपति के डॉक्टर ने कहा कि ट्रंप अभी भी असाधारण स्वास्थ्य में हैं. जिसमें कार्डियोवैस्कुलर, न्यूरोलॉजिकल और फिजिकल परफॉर्मेंस मजबूत बताई गई थी.

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

TAGGED: #Donald Trump

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 14 at 2.41.32 PM India France Rafale Deal: भारत की अब तक की सबसे बड़ी ‘राफेल’ डील पक्की…लाखों करोड़ का सौदा, अब देश में ही बनेंगे लड़ाकू जेट
Next Article WhatsApp Image 2026 01 14 at 2.41.32 PM 1 telangana: तेलंगाना में 200 आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या, दो सरपंच समेत 9 पर केस
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?