Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कुछ दिनों से मुंबई के ब्रिंच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। तो वहीं पिछले दो दिनों से उनको सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उनको मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल में सलमान खान से लेकर शाहरूख खान और आमिर खान हर एक सेलिब्रेटी पहुँचे। तो वहीं उनका परिवार लगातार उनको देखने के लिए अस्पताल जाता रहा है। (Dharmendra Health Update) इसके अलावा Dharmendra को लेकर एक दिन पहले देर रात खबर आई की Dharmendra का निधन हो गया है। लेकिन बाद में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने और उनकी बेटी ईशा देओल ने क्लियर किया कि धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर है। तो वहीं अब जाकर धर्मेंद्र को अस्पताल से घर पर शिफ्ट किया गया है। जिसका वीडियो सामने आया है।
Also Read –Bigg Boss 19 Eviction: मृदुल तिवारी के एविक्शन की वजह फरहाना लगे अरोप, तो वही गौरव को आया गुस्सा
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से घर पर किया गया शिफ्ट वीडियो आया सामने
धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर सुनने के बाद उनके घर के बाहर उनको पसंद करने वालों की एक भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। तो वहीं धर्मेंद्र जल्द ही स्वास्थ्य हो जाए, इसकी कामना पूरे देश में शुरू हो गई थी। (Dharmendra Health Update) उनकी हेल्थ पर लगातार मीडिया की नजरे थी। Dharmendra के निधन की अफवाह बढ़ाने के बाद उनके घर के बाहर और अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।
तो वहीं Dharmendra की तबीयत स्थिर है। इसके बारे में कल हेमा मालिनी ने अपडेट शेयर किया था। आज Dharmendra को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनकी देख-रेख घर पर ही होगी। जहाँ पर डॉक्टर उनका ख्याल रखेंगे। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
- Advertisement -
Also Read –Govinda Hospitalised: अचानक बेहोश होकर घर में गिरे गोविंदा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
