CJP Protest Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज मंगलवार को सुबह फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया। (CJP Protest Delhi) हाथ में तिरंगा लेकर नारेबाजी की। हालांकि कुछ ही देर में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और साथ में मौजूद युवाओं को हिरासत में ले लिया गया।
सुबह करीब 9 बजे पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। यहां समर्थकों ने झंडे लेकर ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। (CJP Protest Delhi) इसी दौरान पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। CJP फाउन्डर दीपके ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।
खास बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और समर्थक तब जंतर-मंतर पहुंचे जब एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटीफ़ाई किया। यानी सरकार ने कहा कि अब जंतर-मंतर प्रदर्शन की जगह नहीं है।
- Advertisement -
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब 10 अक्टूबर को भी पार्टी के नेताओं को दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। रिहाई के बाद नेताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति और निर्धारित जगह देने की मांग की थी। ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर CJP और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।
CJP Protest Delhi: 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए थे CJP के नेता
इससे पहले 10 अक्टूबर को CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के नेता आशुतोष रांका तथा सौरव दास को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। (CJP Protest Delhi) वे मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे और जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
अगले दिन तीनों नेताओं को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया गया। प्रत्येक नेता को 50,000 रुपये का बॉन्ड भरना पड़ा था। इस कार्रवाई के बाद पार्टी ने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल उठाए थे।
प्रदर्शन की अनुमति को लेकर CJP और पुलिस में विवाद
रिहाई के बाद 12 अक्टूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख और जगह देने की मांग की। पार्टी का आरोप था कि उसे अपनी बात रखने के लिए उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है। रांका ने अनुमति को लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम देने की बात भी कही थी।
इसी बीच, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की व्यवस्था को लेकर भी विवाद सामने आया। रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को राजधानी के निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने का फैसला किया। CJP नेताओं ने इस कदम पर आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया।
क्यों ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है CJP?
CJP का विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर है। (CJP Protest Delhi) पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे पर वह जवाबदेही तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।
क्या आगे भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन?
CJP अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने के संकेत दे रही है। दूसरी ओर, पुलिस के सामने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है। फिलहाल ताजा हिरासत के बाद नेताओं की स्थिति और पुलिस की अगली कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
