By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Aryan Khan: ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’, जानिए शाहरुख ने क्यों लिखा फिल्म ‘जवान’ का ये डॉयलॉग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Aryan Khan: ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’, जानिए शाहरुख ने क्यों लिखा फिल्म ‘जवान’ का ये डॉयलॉग
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Aryan Khan: ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’, जानिए शाहरुख ने क्यों लिखा फिल्म ‘जवान’ का ये डॉयलॉग

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/12 at 3:49 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 62
SHARE

Aryan Khan: बॉलीवुड स्टारकिड्स में से एक आर्यन खान अक्सर अपने लुक्स और तेवर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान उनकी तरह अभिनय में दिलचस्पी नहीं रखते, बल्कि निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। आर्यन खान अपने निर्देशन में बनने वाले डेब्यू सीरीज ‘स्टारडम’ की तैयारी कर रहे हैं। आज शाहरुख खान के लाडले आर्यन अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…

Contents
Aryan Khan: आर्यन की गिरफ्तारीआर्यन की रिहाईशाहरुख के निशाने पर समीर वानखेड़े?‘जवान’ में पहले नहीं था यह डायलॉगआर्यन का करियर

Aryan Khan: आर्यन की गिरफ्तारी

अन्य बॉलीवुड स्टारकिड्स अपनी लाइफस्टाइल से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन आर्यन उनके अलग हैं और अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से थोड़ा दूर ही रखते हैं, लेकिन दूर रहने के बाद भी एक वक्त ऐसा था, जब वे पूरे मीडिया और देश में चर्चा का केंद्र बने हुए थे, तब से आज तक आर्यन किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। (Aryan Khan) वह दिन था 2 अक्तूबर, 2021, जब आर्यन को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर कथित ड्रग बस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बॉलीवुड समेत शाहरुख खान की जिंदगी में भी तूफान मच गया था।

image 62

आर्यन की रिहाई

इस कारण आर्यन को जेल भी जाना पड़ा था। तमाम कानूनी कार्रवाई और कोर्ट में पेशी के बाद आखिरकार आर्यन खान 27 दिन बाद 28वें दिन आर्थर रोड जेल से रिहा हुए। (Aryan Khan) इसके बाद एनसीबी ने भी इस मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी, लेकिन इन सबके बीच आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और शाहरुख खान आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों को लेकर तमाम तरह की खबरें आईं, जैसे बताया गया कि शाहरुख ने समीर से आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बेटे को रिहा करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद समीर पर भी आर्यन को बचाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगे, जिस पर उन पर मुकदमा भी चला।

image 63

शाहरुख के निशाने पर समीर वानखेड़े?

हालांकि, इस सबके बीच समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की लड़ाई तीखी हो गई। कथित तौर पर दोनों के बीच की चैट लीक हुई, जिसमें शाहरुख खान बार बार आर्यन की रिहाई के लिए विनती करते नजर आए। हालांकि, इस पर किसी भी पक्ष ने चुप्पी नहीं तोड़ी। (Aryan Khan) इसके बाद जब आर्यन रिहा होकर घर आए और चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आईं और आर्यन अपने करियर पर ध्यान देने लगे। वहीं, शाहरुख खान भी अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए, जिसमें से एक फिल्म थी ‘जवान’, जो बीते साल रिलीज हुई और शाहरुख के करियर की अबतक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी।

- Advertisement -

इस फिल्म में शाहरुख खान का एक डायलॉग था- बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर, जो तुरंत वायरल हो गया। इस डायलॉग को लोग आर्यन खान और शाहरुख खान की निजी जिंदगी से जोड़ने लगे। माना गया कि यह डायलॉग समीर वानखेड़े पर निशाना था, जिसका मतलब था कि आर्यन खान को हाथ लगाने से पहले उन्हें शाहरुख खान से लड़ना होगा। हालांकि, समीर पर कथित तौर पर साधे गए इस निशाने पर शाहरुख खान ने खुलकर बात नहीं की, लेकिन समीर ने एक साक्षात्कार में इस पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने यह फिल्म नहीं देखी और न मुझे इस बारे में कुछ पता है, लेकिन अगर ऐसा है कि यह डायलॉग मेरे बारे में था तो मैं इतना ही कहूंगा कि ये एक रोडसाइड (सस्ता) डायलॉग है।

image 64

‘जवान’ में पहले नहीं था यह डायलॉग

हालांकि, ‘जवान’ के डायलॉग लेखक सुमित अरोड़ा ने बताया था कि यह डायलॉग फिल्म का हिस्सा नहीं था, बल्कि शूटिंग सेट पर आखिरी समय पर स्क्रिप्ट में जोड़ा गया था। (Aryan Khan) उन्होंने कहा था कि शूटिंग हो रही थी, लेकिन सबको लगा रहा था कि यह सीन बिना किसी डायलॉग के अधूरा है, ऐसे में उन्होंने यह लाइन बोली कि बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर, जो शाहरुख और एटली दोनों को पसंद आई और इसे फिल्म में लिया गया। (Aryan Khan) उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि इस डायलॉग को शाहरुख खान की जिंदगी से जोड़कर देखा जाएगा और यह लोगों को इतना प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा काम बस लाइन लिखना है यह डायलॉग की नियति है और सुपरस्टार का उसे पेश करने का अंदाज कि वह डायलॉग कितना मशहूर होगा।

image 65

आर्यन का करियर

वहीं, बात करें आर्यन की निजी जिंदगी के बारे में तो वे लोगों से घुलना-मिलना कम पसंद करते हैं। वे मार्शल आर्ट्स में भी काफी रुचि रखते हैं। (Aryan Khan) उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल किया हुआ है। (Aryan Khan) आर्यन ने सेवनोक्स स्कूल में पढ़ने के लिए यूके जाने से पहले मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी शिक्षा प्राप्त की। 2020 में, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन प्रोडक्शन में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स पूरा किया। अब वे डेब्यू सीरीज ‘स्टारडम’ के लिए तैयार हैं।

You Might Also Like

Dhruv Rathee Education: ध्रुव राठी कितने पढ़े लिखे हैं? कैसे पहुंचें भारत से जर्मनी, जानिए यहां

Nana Patekar Postmortem Report: नाना पाटेकर की Postmortem रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! पता चल गया ‘मौत’ का कारण, क्या हुआ था आखिरी रात 2:30 बजे?

Anjali Arora On Kangana Ranaut: कंगना ने मुझे बदनाम…, 26 वर्षीय अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Kon Hai: Bigg Boss 20 में आए वाइल्ड कार्ड Nakul Dhull कोन है? औरतो को कहा था अछूत

Anupam Kher On Nana Patekar Death: अनुपम खेर ने गाना गाते हुए Nana Patekar को दी अंतिम विदाई, कहा- मुझे भरोसा नहीं हो रहा

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 60 Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली के मुकदमा ठोकते ही खुली सौतेली बेटी की बुद्धि! ईशा वर्मा ने उठाया यह कदम
Next Article WhatsApp Image 2024 11 12 at 4.57.51 PM UP News: Deputy CM केशव प्रसाद मौर्या से मिले India 24×7 Live TV News के प्रधान संपादक डॉ. सुनील कुमार वर्मा “सोनू”
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2053350 rahul gandhi vote chori 5
Dhruv Rathee Education: ध्रुव राठी कितने पढ़े लिखे हैं? कैसे पहुंचें भारत से जर्मनी, जानिए यहां
मनोरंजन 8 घंटे ago
2053350 rahul gandhi vote chori 4
Bihar Flood Alert: नेपाल में बाढ़ से मचेगी तबाही? बिहार में अलर्ट जारी
राष्ट्रीय समाचार 8 घंटे ago
2053350 rahul gandhi vote chori 3
Nana Patekar Postmortem Report: नाना पाटेकर की Postmortem रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! पता चल गया ‘मौत’ का कारण, क्या हुआ था आखिरी रात 2:30 बजे?
मनोरंजन 9 घंटे ago
2053350 rahul gandhi vote chori 2
Anjali Arora On Kangana Ranaut: कंगना ने मुझे बदनाम…, 26 वर्षीय अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
मनोरंजन 9 घंटे ago
2053350 rahul gandhi vote chori
Mamata Banerjee Detention: ‘लगा जैसे मेरा अपहरण हो गया…’, रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
2053350 rahul gandhi vote chori 1
Bigg Boss 20 Nakul Dhull Kon Hai: Bigg Boss 20 में आए वाइल्ड कार्ड Nakul Dhull कोन है? औरतो को कहा था अछूत
मनोरंजन 13 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?