By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Alaska Plane Crash: अलास्का में लापता हुआ विमान मिला, सभी 10 यात्रियों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Alaska Plane Crash: अलास्का में लापता हुआ विमान मिला, सभी 10 यात्रियों की मौत
ताज़ा खबरेंविदेश

Alaska Plane Crash: अलास्का में लापता हुआ विमान मिला, सभी 10 यात्रियों की मौत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/02/08 at 2:26 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 31
SHARE

Alaska Plane Crash: अमेरिका ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर विमान दुर्घटना के बाद अब अलास्का में हुई विमान दुर्घटना (PlaneCrash)ने सभी को हिला कर कर रख दिया है। अलास्का(Alaska) में गुरुवार को गायब हुआ एक छोटे विमान मिल गया (Alaska airplane missing)है। इस के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें 10 लोग सवार थे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान के सभी यात्री मारे गए हैं। इस विमान का मलबा शुक्रवार को नोम, अलास्का से लगभग 34 मील दक्षिण-पूर्व में पाया गया। यह विमान , बेरिंग एयर से संचालित सेसना 208बी ग्रैंड कारवां, एक कम्यूटर विमान था, जो उनालाकलीट से नोम की ओर जा रहा था। यूएससीजी अलास्का (US Coast Guard Alaska) ने अपने एक्स पेज पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने “लापता विमान (Missing Aircraft) के विवरण से मेल खाने वाला एक विमान” ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि विमान नोम, अलास्का से लगभग 34 मील दक्षिणपूर्व में पाया गया।

Contents
Alaska Plane Crash: तीन शवों की पहचानहीट रिकवरी सिस्टम की सेवा देने उनालाकलीट गए थेविमान का गुरुवार दोपहर संपर्क टूट गया थाएक मेडवैक जेट दुर्घटना भी शामिलएफएए के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच में मदद की

Alaska Plane Crash: तीन शवों की पहचान

अलास्का कोस्ट गार्ड ( USCG) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो बचाव तैराकों ने विमान के अंदर तीन शवों की पहचान की है और बाकी सात शव मलबे में फंसे हुए हो सकते हैं। (Alaska Plane Crash) हालांकि, सभी शवों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। दुर्घटना के वक्त विमान ने कोई आपातकालीन संदेश या लोकेटर सिग्नल भेजा नहीं था, जिससे विमान का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया।

image 31

हीट रिकवरी सिस्टम की सेवा देने उनालाकलीट गए थे

इस विमान में सवार दो कर्मचारियों, रोन बॉमगार्टनर और कैमरोन हार्टविगसन, जो अलास्का नेटिव ट्राइबल हेल्थ कंसोर्टियम ( ANTHC) के कर्मचारी भी शामिल थे। (Alaska Plane Crash) जानकारी के अनुसार ये दोनों अपने काम के प्रति अत्यधिक समर्पित थे और ग्रामीण समुदायों के लिए महत्वपूर्ण हीट रिकवरी सिस्टम की सेवा देने के लिए उनालाकलीट गए थे।

विमान का गुरुवार दोपहर संपर्क टूट गया था

जानकारी के अनुसार इस विमान का गुरुवार दोपहर 3:18 बजे के आसपास संपर्क टूट गया था, जब इसे अचानक ऊंचाई और गति में तेजी से कमी का सामना करना पड़ा। विमान गायब होने के बाद, कोस्ट गार्ड और अन्य खोज दलों ने बर्फीली जमीन और समुद्री बर्फ के बीच मलबे की तलाश शुरू की। हालांकि, खराब मौसम और बर्फबारी के कारण खोज कार्य में रुकावटें आईं। इसके बावजूद, शुक्रवार को हेलीकॉप्टर और सी-130 विमान के जरिए तलाश का काम तेज कर​ दिया गया था।

- Advertisement -
image 32

एक मेडवैक जेट दुर्घटना भी शामिल

अलास्का के अधिकारियों ने बताया कि विमान के यात्रियों के परिवारों को सूचना दे दी गई है, लेकिन इस समय उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। यह दुखद घटना उन दो घातक घटनाओं के बाद हुई है, जिनमें अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक यात्री जेट की टक्कर, साथ ही एक मेडवैक जेट दुर्घटना भी शामिल है, जिनमें कुल 74 लोग मारे गए थे।

एफएए के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच में मदद की

इस हादसे के बाद, अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी और एफएए के अधिकारियों ने भी दुर्घटना की जांच करने में मदद की है। बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद, तलाश और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि वे अपनी निजी खोज टीम न बनाएं और इस दुखद घटना के शिकार परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करें।

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

TAGGED: Alaska Plane Crash

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 28 Canada News: कनाडा में चुनावी उम्मीदवार पर साइबर हमला, विदेशी दखल की आशंका; चीन की जिनपिंग सरकार सवालों के घेरे में
Next Article image 33 Salman Khan: सलमान ने दी अरबाज के बेटे को सीख, बोले- तुम रणबीर और टाइगर से बेहतर बनना; मलाइका ने बजाई तालियां
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?