By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Air India Drug Test: टर्बुलेंस घटना के बाद Air India में बढ़ी जांच, 2 पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव; फ्लाइट रोस्टर से हटे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Air India Drug Test: टर्बुलेंस घटना के बाद Air India में बढ़ी जांच, 2 पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव; फ्लाइट रोस्टर से हटे
राष्ट्रीय समाचार

Air India Drug Test: टर्बुलेंस घटना के बाद Air India में बढ़ी जांच, 2 पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव; फ्लाइट रोस्टर से हटे

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/17 at 2:52 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2033786 whatsapp image 2026 08 17 at 135736
SHARE

Air India Drug Test: एअर इंडिया (Air India) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक विमान के टर्बुलेंस (Turbulence) में जाने की घटना के बाद पायलटों की जांच तेज कर दी गई है। इसी जांच के दौरान एअर इंडिया के दो और पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट (Drug Test) में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, अभी दोनों पायलटों की फाइनल टेस्ट रिपोर्ट (Final Test Report) आना बाकी है। फाइनल रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी और फ्लाइट रोस्टर (Flight Roster) से हटा दिया गया है।

2 पायलट शुरुआती जाँच में मिले पॉजिटिव

ड्रग टेस्ट के दौरान एअर इंडिया के दो पायलट शुरुआती जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एयरलाइन ने एहतियात के तौर पर फाइनल रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है। यानी इस दौरान दोनों पायलट किसी भी फ्लाइट में जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।अब तक एअर इंडिया के 300 से ज्यादा पायलटों का ड्रग टेस्ट (Pilot Drug Testing) कराया जा चुका है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इन दोनों पायलटों के खिलाफ आगे किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

फाइनल रिपोर्ट के लिए 24 से 48 घंटे या ज्यादा का इंतजार

- Advertisement -

फिलहाल दोनों पायलटों की फाइनल टेस्ट रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है। अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शुरुआती जांच में पॉजिटिव पाए गए दोनों पायलटों के मामले में आगे क्या कदम उठाया जाएगा।
जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आती, तब तक दोनों पायलटों को फ्लाइट रोस्टर से बाहर रखा गया है। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के बाद बढ़ाई गई जांच

दरअसल, फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान के टर्बुलेंस में जाने की घटना के बाद पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को लेकर जांच तेज की गई। इसके बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के सभी पायलटों के साइकोएक्टिव पदार्थों (Psychoactive Substances) के सेवन से संबंधित जांच कराने की बात कही गई।

इससे पहले फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की मारिजुआना यानी गांजा (Marijuana) जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फुट नीचे आ गया था। घटना के बाद एयरलाइंस ने सुरक्षा को लेकर पायलटों की व्यापक जांच शुरू करने का फैसला लिया।

5000 से ज्यादा पायलटों की होगी जांच

टाटा ग्रुप की एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस में कुल मिलाकर 5000 से ज्यादा पायलट हैं। एयरलाइंस की ओर से पिछले सप्ताह पायलटों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में कहा गया था कि इस व्यापक जांच में मौजूदा विमानन नियमों के तहत प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की जांच शामिल होगी। सूत्रों के मुताबिक यह जांच अनिवार्य है।

पायलटों की जांच गुरुग्राम अकादमी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान की जाएगी। इसके अलावा उड़ान के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के कार्यालयों या संबंधित बेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जगहों पर भी टेस्ट किए जाएंगे।

4 अगस्त की घटना के बाद सुरक्षा पर जोर

यह पूरी जांच 4 अगस्त को हुई फुकेत-दिल्ली फ्लाइट संख्या एआई2379 (AI2379) की घटना के बाद और महत्वपूर्ण हो गई है। टर्बुलेंस के कारण एअरबस ए320 (Airbus A320) विमान अचानक करीब 300 फुट नीचे आ गया था। इस घटना में कम से कम 24 यात्री घायल हुए थे। विमान में 137 यात्री और चालक दल के 8 सदस्यों समेत कुल 145 लोग सवार थे। घटना के बाद विमान के मुख्य पायलट की जांच में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई थी।

एयरलाइंस की ओर से यह व्यापक ड्रग टेस्टिंग यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों में भरोसा बनाए रखने के साथ-साथ विमानन सुरक्षा (Aviation Safety) के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर की जा रही है। फिलहाल दो पायलटों की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।

You Might Also Like

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी

Partition Horrors Remembrance Day: PM मोदी ने विभाजन पीड़ितों को किया याद, बोले- ‘लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगी’

Russia-Ukraine Dispute: रूस-यूक्रेन विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ की एंट्री! रूस ने बनाया आर्बिट्रेटर, मिलियन डॉलर का है केस

CJP School Thik Karo Campaign: CJP का बड़ा ऐलान…15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर?

Amit Shah: ‘आज 3 बजे से चर्चा शुरू, सारे सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष को अमित का खुला चैलेंज-आ जाएगा देश के सामने सच

TAGGED: #Air India, #Drug

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
2033428 befunky2026 7 623 15 54
Ranabaali Movie Poster: तिरंगे में लिपटे दिखे विजय देवरकोंडा, ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 4
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 3
Indonesia Earthquake 7.7 Magnitude: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मची दहशत; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 1
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31
Indian Killed in Germany: हरियाणा के लड़के की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या, बहन से कहा था इस रक्षाबंधन गोल्ड रिंग दूंगा
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?