By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Gaza Hostages Murder: बंधकों की हत्या पर गुस्से में वैश्विक नेता; बाइडन बोले- हमास को चुकानी होगी इसकी कीमत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Gaza Hostages Murder: बंधकों की हत्या पर गुस्से में वैश्विक नेता; बाइडन बोले- हमास को चुकानी होगी इसकी कीमत
ताज़ा खबरेंविदेश

Gaza Hostages Murder: बंधकों की हत्या पर गुस्से में वैश्विक नेता; बाइडन बोले- हमास को चुकानी होगी इसकी कीमत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/02 at 1:05 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image
SHARE

Gaza Hostages Murder: गाजा में छह इस्राइली बंधकों की हत्या पर न सिर्फ इस्राइल के लोगों में गुस्सा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी निंदा की जा रही है। कई वैश्विक नेताओं ने बंधकों की नृशंस हत्या पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने बंधकों की शीघ्र रिहाई और युद्वविराम समझौते पर सभी पक्षों से सहमति बनाने की अपील भी की है।

Contents
Gaza Hostages Murder: वैश्विक नेताओं ने जताया हत्याओं पर दुखअमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हमास को करना होगा भुगतानसुरंग से बरामद हुए थे छह शवपिछले साल से जारी है संघर्ष

वैश्विक नेताओं के ये बयान तब आए हैं जब एक दिन पहले रविवार को गाजा के राफा में एक सुरंग से 7 अक्टूबर को हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में से छह के शव बरामद किए गए थे।

Gaza Hostages Murder: वैश्विक नेताओं ने जताया हत्याओं पर दुख

इन लोगों की हत्या को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि यह जानना विनाशकारी है कि हमास द्वारा छह इस्राइली बंधकों को मार दिया गया, आस्ट्रेलिया के लोग सभी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हर निर्दोष जीवन मायने रखता है। (Gaza Hostages Murder) वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में हमास द्वारा बंधकों की हत्या को पर आक्रोश जताया। साथ ही उन्होंने तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया।

image

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि हमास द्वारा गाजा में छह बंधकों की भयावह और संवेदनहीन हत्या से मैं पूरी तरह स्तब्ध हूं। इस भयानक समय में मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं। हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा, और सभी पक्षों को तुरंत युद्धविराम समझौते पर सहमत होना चाहिए।

- Advertisement -

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हमास को करना होगा भुगतान

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इन हत्याओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह इससे निराश और क्रोधित हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी पुष्टि करते हैं कि एक शव अमेरिकी नागरिक हेरश गोल्डबर्ग पोलिन का है। (Gaza Hostages Murder) वह उन निर्दोष लोगों में से एक थे, जिन पर पर सात अक्तूबर को इस्राइल में शांति के लिए एक संगीत समारोह में भाग लेने के दौरान बेरहमी से हमला किया गया था। उसने हमास के क्रूर नरसंहार के दौरान दोस्तों और अजनबियों की मदद करते हुए अपना हाथ खो दिया था।

बाइडन ने कहा कि मैंने हेरश को सुरक्षित उनके पास लाने के लिए अथक प्रयास किया है और उनकी मौत की खबर से दुखी हूं। हमास नेताओं को इन अपराधों के लिए भुगतान करना होगा। (Gaza Hostages Murder) हम शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए समझौते के लिए चौबीसों घंटे काम करते रहेंगें।

image 1

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जोर देकर कहा कि बंधकों की हत्या हमास की दुष्टता की पुष्टि करती है। उन्होंने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई का आह्वान किया।

सुरंग से बरामद हुए थे छह शव

बता दें कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा से छह बंधकों के शव बरामद किए थे। जिन बंधकों के शव बरामद हुए हैं, उनमें एक अमेरिकी नागरिक हेरश गोल्डबर्ग पोलिन भी शामिल है। (Gaza Hostages Murder) इस्राइली सेना ने बताया कि बंधकों के शव गाजा के शहर राफा में एक टनल से बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान एडेन यरुशलमी (24), कार्मेल गाट (39), अलमोग सरुसी (26), एलेक्स लुबनोव (32) और ओरी डानिनो (25) शामिल हैं। इन लोगों के बारे में इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी। मंत्रालय ने बताया कि बंधकों के शरीर पर कई गोलियों के घाव पाए गए। बंधकों की हत्या उनके शव परीक्षण से 48 से 72 घंटे पहले यानी गुरुवार से शुक्रवार सुबह के बीच की गई थी।

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बंधकों की हत्या के बारे में बताया कि सैनिकों के पहुंचने से कुछ समय पहले हमास ने छह पीड़ितों की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई।

पिछले साल से जारी है संघर्ष

पिछले साल सात अक्तूबर के बाद पहली बार इस्राइल के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन फेडरेशन हिस्टाड्रट ने सरकार पर युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर दबाव डालने के लिए आम हड़ताल का आह्वान किया। (Gaza Hostages Murder) इस्राइली सेना द्वारा गाजा पर किए गए हमले में 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है, जबकि 94 हजार से अधिक लोग घायल हैं। Gaza Hostages Murder) पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1,139 इस्राइली लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हमास ने 250 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए।

You Might Also Like

Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन

US-Iran war: अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर किए हवाई हमले! खाड़ी में जंग का खतरा मंडराया

PM Modi Indonesia Visit: पीएम मोदी के इंडोनेशिया पहुंचते ही टूटा प्रोटोकॉल! भारत को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

US Fighter Jet: पायलट के बिना उड़ता है अमेरिका का नया फाइटर जेट! क्या राफेल को देगा चुनौती?

India slams Khawaja Asif: मानसिक रूप से बीमार है ‘पाक’ के रक्षा मंत्री! भारत ने फिर दिखाई पाकिस्तान को उसकी औकात, सरेआम किया जलील

TAGGED: #Gaza Hostages Murder

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2024 08 31 at 12.08.10 PM 2 Rajasthan: उदयपुर के होटल के शेफ़ ने तरबूज पर उकेरी गुरु ब्रह्मेशानंद की तस्वीर, देखने वाले बोले- वाह!
Next Article image 3 Taiwan: ताइवान की सीमा के नजदीक मंडरा रहे चीनी सेना के लड़ाकू विमान, दोनों देशों में बढ़ा तनाव
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 3
Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 2
US-Iran war: अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर किए हवाई हमले! खाड़ी में जंग का खतरा मंडराया
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 1
Amarnath Yatra: भक्तों की भारी भीड़ के आगे सहमे बाबा बर्फानी! पांच दिन में ही हुए अंतर्धान
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30
Baruipur Rape Murder Case: बंगाल में 12 साल की बच्ची के आरोपी का आधी रात में ‘द एंड’, पुलिस की गन छीनते ही एनकाउंटर में हुआ ढेर
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 1 1
PM Modi Indonesia Visit: “भारत विस्तारवाद नहीं…”, इंडोनेशिया की संसद से प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 05 at 15.52.05 5
The Alliance Wild Card: सोहेल खान की बढ़ने वाली है मुसीबत, वाइल्ड कार्ड के तौर पर आएंगी उनकी करीबी
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?