By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Baruipur Rape Murder Case: बंगाल में 12 साल की बच्ची के आरोपी का आधी रात में ‘द एंड’, पुलिस की गन छीनते ही एनकाउंटर में हुआ ढेर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Baruipur Rape Murder Case: बंगाल में 12 साल की बच्ची के आरोपी का आधी रात में ‘द एंड’, पुलिस की गन छीनते ही एनकाउंटर में हुआ ढेर
राष्ट्रीय समाचार

Baruipur Rape Murder Case: बंगाल में 12 साल की बच्ची के आरोपी का आधी रात में ‘द एंड’, पुलिस की गन छीनते ही एनकाउंटर में हुआ ढेर

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/08 at 10:40 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30
SHARE

Baruipur Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में आज 8 जुलाई यानी बुधवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन (घटनास्थल का पुनर्निर्माण) के लिए ले जाया गया था, जहां उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की राइफल ज़बरन छीनकर फायरिंग कर दी और वहां से भागने की कोशिश की। (Baruipur Rape Murder Case) जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छुट्टियांव मौसमी आयोजन

Contents
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हुआ घटनाक्रमजवाबी कार्रवाई में लगी गोली12 साल की बच्ची से दरिंदगी का था आरोपजांच अभी भी जारी

Also Read –Wayanad Landslide News: वायनाड में फिर तबाही! सुरंग निर्माण स्थल पर भूस्खलन, 1 की मौत, कई लापता

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हुआ घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे के आसपास बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को सूर्यपुर स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंचे थे। (Baruipur Rape Murder Case) जांच टीम वहां मामले से जुड़े घटनाक्रम का पुनर्निर्माण करने की तैयारी कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मौके का बड़ा फायदा उठाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया। पुलिस का दावा है कि हथियार हाथ में आते ही उसने पुलिस टीम की ओर एक राउंड फायरिंग की और तत्काल से भागने का प्रयास किया।

- Advertisement -

Also Read –PM Modi Indonesia Visit: “भारत विस्तारवाद नहीं…”, इंडोनेशिया की संसद से प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की फायरिंग के बाद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हुई गोलीबारी में प्रबाश मंडल बुरी तरह से घायल हो गया। (Baruipur Rape Murder Case) मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए बारुईपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले में वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की जांच नियमानुसार की जाएगी।

12 साल की बच्ची से दरिंदगी का था आरोप

प्रबाश मंडल पर 12 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोप था। (Baruipur Rape Murder Case) इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में भयंकर आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच अभी भी जारी

पुलिस का कहना है कि बरुईपुर रेप-मर्डर केस की जांच अभी जारी है। (Baruipur Rape Murder Case) जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की साफ़ तस्वीर सामने आ सके।

इस बीच आरोपी की एनकाउंटर में मौत के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की निगाहें पुलिस की विस्तृत जांच रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

You Might Also Like

Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड: न चश्मदीद, न पूरी कहानी; 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों से मुस्कान-साहिल को फांसी ऐसे मिली

Vaishali Boat Accident: गंगा में कैसे डूब गई 20-30 लोगों से भरी नाव? 13 बच्चों की मौत, जर्जर नाव पर उठे सवाल! बचाव अभियान जारी

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए

TAGGED: #Baruipur Rape Murder Case

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 1 1 PM Modi Indonesia Visit: “भारत विस्तारवाद नहीं…”, इंडोनेशिया की संसद से प्रधानमंत्री का बड़ा संदेश
Next Article WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 1 Amarnath Yatra: भक्तों की भारी भीड़ के आगे सहमे बाबा बर्फानी! पांच दिन में ही हुए अंतर्धान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 3 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 4 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?