By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/07 at 3:32 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, इसके बाद देश में मायूसी की लहर दौड़ गई है। (Vinesh Phogat) विभिन्न राजनेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर विनेश फोगाट का हौंसला बढ़ाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से इस बारे में जानकारी मांगी है।

Contents
Vinesh Phogat: पीएम ने दी प्रतिक्रियाअखिलेश यादव ने की जांच की मांगकरण भूषण सिंह ने कहा- फेडरेशन करेगा विचारशशि थरूर बोले- ये दुखदलोकसभा में भी उठा सवालकम से कम रजत पदक दिया जाना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डापूरा देश उनके साथ – जयंत चौधरी

Vinesh Phogat: पीएम ने दी प्रतिक्रिया

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। (Vinesh Phogat) उन्होंने ट्वीट कर फोगाट को चैंपियन बताया है। पीएम ने लिखा, “विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

image 38

पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही।

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग

वहीं, सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इस पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

- Advertisement -
image 39

करण भूषण सिंह ने कहा- फेडरेशन करेगा विचार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। (Vinesh Phogat) उन्होंने कहा कि यह देश के लिए क्षति है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है। बता दें कि करण भूषण सिंह कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

शशि थरूर बोले- ये दुखद

वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।

लोकसभा में भी उठा सवाल

वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से अयोग्य ठहराने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में गूंजा। (Vinesh Phogat) विपक्षी सांसदों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे।

image 40

कम से कम रजत पदक दिया जाना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी। कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। (Vinesh Phogat) भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए।

पूरा देश उनके साथ – जयंत चौधरी

वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि हमें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। पूरा देश उनके साथ है। (Vinesh Phogat) भारत सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है और पीएम मोदी ने इसका संज्ञान लिया है और अपील की जो भी प्रक्रिया होगी वो की जाएगी।

You Might Also Like

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Riyan Parag Vape Video: सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये दिग्गज भी पी चुके हैं ‘नशा’; लिस्ट में डिविलियर्स और फिंच का नाम भी शामिल!

Sachin Tendulkar Dantewada Visit: बंदूक छोड़ अब बल्ला थामेगा बस्तर! जानिए आखिर क्यों परिवार समेत दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं सचिन तेंदुलकर

Shane Warne death controversy: शेन वॉर्न की मौत पर फिर उठा विवाद, बेटे के बयान के बाद बढ़ी हलचल

MI vs RR: घर से बाहर निकलते ही ‘भीगी बिल्ली’ बन जाती है मुंबई इंडियंस! 5 बार की चैंपियन का ये शर्मनाक रिकॉर्ड

TAGGED: #Vinesh Phogat

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 36 Israel-Hamas: ‘हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे’, इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी
Next Article Bangladesh Protest: बांग्लादेश में लोगों की रातों की नींद उड़ी, लूटपाट और हमले के डर से जाग-जागकर दे रहे पहरा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?