By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Russia Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता के साथ देगा घातक हथियार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Russia Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता के साथ देगा घातक हथियार
ताज़ा खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया अमेरिका, 22.5 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता के साथ देगा घातक हथियार

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/12 at 11:53 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE

Russia Ukraine War: अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 22.5 करोड़ डॉलर के नए सुरक्षा पैकेज की घोषणा की। इसमें पैट्रियट मिसाइल, आर्टिलरी राकेट सिस्टम और मिसाइलों के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद, अन्य सामान शामिल हैं। वर्ष 2022 में रूसी आक्रमण के बाद से वाशिंगटन यूक्रेन को 50 अरब डालर से अधिक की सैन्य सहायता प्रदान कर चुका है।

Contents
Russia Ukraine War: बीजिंग यूरोप और सुरक्षा के लिए चुनौतियां पेश कर रहाएशिया में अराजकता न फैलाए नाटो : चीनयूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाली जर्मन कंपनी के सीईओ की हत्या की रूसी साजिश नाकाम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा, हम आपके साथ रहेंगे। (Russia Ukraine War) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा, अमेरिका और हमारा अंतरराष्ट्रीय गठबंधन यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।

इस बीच यूक्रेन ने गुरुवार को नाटो से उस प्रतिबंध को हटाने के लिए आग्रह किया जिसके तहत यूक्रेन रूस के खिलाफ लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। नाटो सदस्यों ने बुधवार को वाशिंगटन में शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के समर्थन की घोषणा की। (Russia Ukraine War) नाटो की घोषणा में कहा गया है कि सहयोगी देश अगले वर्ष के भीतर यूक्रेन को कम से कम 40 अरब यूरो की सैन्य सहायता देंगे।

image 62

Russia Ukraine War: बीजिंग यूरोप और सुरक्षा के लिए चुनौतियां पेश कर रहा

अमेरिका, नीदरलैंड और डेनमार्क ने घोषणा की है कि वे यूक्रेनी सैन्य पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएंगे। अमेरिका ने कहा कि वह 2026 में जर्मनी में लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करेगा। (Russia Ukraine War) इसका उद्देश्य रूस के बढ़ते खतरे का मुकाबला करना है। (Russia Ukraine War) नाटो ने कहा कि चीन रूस के साथ अपनी असीमित भागीदारी और उसके रक्षा औद्योगिक आधार को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर युद्ध का समर्थक बन गया है। बीजिंग यूरोप और सुरक्षा के लिए चुनौतियां पेश कर रहा है।

- Advertisement -

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन नाटो सदस्यता के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बहुत करीब है। वाशिंगटन में नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, हम अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं। जेलेंस्की ने नाटो के हिंद-प्रशांत सहयोगी देशों के नेताओं से भी मुलाकात की।

रिपोर्ट के अनुसार नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन गठबंधन में तुरंत शामिल नहीं होगा, हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध समाप्त होने के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल होना चाहिए ताकि रूस फिर कभी कीव पर हमला न करे।

image 63

एशिया में अराजकता न फैलाए नाटो : चीन

चीन ने गुरुवार को नाटो पर दूसरों की कीमत पर सुरक्षा चाहने का आरोप लगाते हुए कहा कि नाटो एशिया में भी वैसी ही अराजकता न फैलाए। (Russia Ukraine War) चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान नाटो द्वारा यूक्रेन संघर्ष में उसे रूस समर्थक बताए जाने के बाद आया है। चीन ने नाटो देशों से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करने को कहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर नाटो द्वारा चीन की जिम्मेदारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना दुर्भावनापूर्ण है। लिन ने कहा कि चीन रूस के इस विचार का समर्थन करता है कि नाटो का विस्तार रूस के लिए खतरा है। इसके साथ चीन ने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ नाटो के बढ़ते संबंधों को लेकर चिंता जताई।

image 64

यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाली जर्मन कंपनी के सीईओ की हत्या की रूसी साजिश नाकाम

इस साल की शुरुआत में अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दावा किया था कि रूस ने यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाली जर्मन की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी के सीईओ की हत्या की साजिश रची थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाई। (Russia Ukraine War) यह कंपनी मुख्य रूप से यूक्रेन को तोपों के गोले और सैन्य वाहनों के साथ अन्य युद्ध सामग्रियों की आपूर्ति कर रही है। सीएनएन ने इस मामले से परिचित कई अमेरिकी और पश्चिम के अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की है।

इसके मुताबिक यह साजिश यूरोप भर में रक्षा उद्योग के अधिकारियों को टारगेट करने वाली उस व्यापक साजिश का हिस्सा थी, जोकि यूक्रेन को युद्ध में सहयोग कर रहे थे। इसी के तहत जर्मन हथियार निर्माता कंपनी राइनमेटल के प्रमुख आर्मिन पैपरगर की हत्या की साजिश रची गई। मामले की जानकारी मिलते ही अमेरिकी अधिकारियों ने तुरंत अपने जर्मन समकक्षों को सचेत किया। इससे जर्मनी सचेत हो गया और उसने पैपरगर की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी और रूस अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan News: पाकिस्तान में सक्रिय हुआ हाफिज सईद का नया संगठन, प्रदर्शन के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधि की शुरू
Next Article Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, 7 भारतीयों समेत 65 यात्री पानी में लापता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM 2
Iranian Actress: ईरान की वो Actress जो खूबसूरती के मामले में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM 1
Iran-US War: अमेरिका के लिए बिछा मौत का जाल! ईरान की इन 5 ताकतों के आगे ट्रंप का ‘वेनेजुएला प्लान’ होगा चकनाचूर
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM
Israel on Khamenei killing: क्यों जरूरी था खामेनेई का अंत? पहली बार इजरायल ने खोला सबसे बड़ा राज, सच जान रह जाएंगे दंग
विदेश 14 घंटे ago
साहिल लूथरा
ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
ताज़ा खबरें 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 24 at 9.52.18 AM 1 1
US Israel Iran Conflict: “तुरंत घर छोड़ो वरना मारे जाओगे!” इजरायल का 53 गांवों को अल्टीमेटम, हिजबुल्लाह का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 24 at 9.52.18 AM 1
US Israel Iran Conflict: ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल! मुस्लिम देशों पर हमला पड़ा भारी, अमेरिका-इजरायल समेत 6 देश खिलाफ
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?